ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दोपहर के खाने के बाद आलस को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

दोपहर के खाने के बाद आलस को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

By Sonu Sahu
Published: January 18, 2023
Share
SHARE

क्या आप दोपहर के समय खुद को थका या आलस से भरा हुआ महसूस करते हैं, खासकर दोपहर का भोजन करने के बाद? अगर हां तो इसके कई कारण हो सकते हैं। दिन के दौरान सोने की आवश्यकता महसूस करने से ऊर्जा में कमी आती है और इससे काम पर ध्यान केंद्रित करने में भी मुश्किल होने लगती है। आइए आज हम आपको पांच ऐसे तरीके बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Contents
  • नाश्ते को न करें नजरअंदाज
  • ज्यादा पानी का करें सेवन
  • काम के बीच में लें थोड़ा ब्रेक
  • धूप में बिताएं थोड़ा समय
  • नींद का बनाएं पैटर्न

नाश्ते को न करें नजरअंदाज

अपने सुबह के नाश्ते को छोड़ देने का मतलब है कि आप उन महत्वपूर्ण पोषक तत्वों को खो रहे हैं जो एकाग्रता और प्रोडक्टिविटी को प्रभावित कर सकते हैं। वहीं जब आप नाश्ता छोड़ते हैं तो आप दोपहर में ज्यादा खा लेते हैं। नतीजतन आप खुद को सुस्त महसूस कर सकते हैं। इससे बचे रहने के लिए सुबह के नाश्ते में पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करें ताकि आप पूरे दिन अधिक सक्रिय और ऊर्जावान बने रहें।

ज्यादा पानी का करें सेवन

जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं तो इसके कारण मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है, जिससे आप सुस्त महसूस कर सकते हैं। इसलिए पूरा दिन भरपूर पानी पीएं और अपने शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए बिना चीनी वाला फलों के जूस का भी सेवन करें। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे। इसके अतिरिक्त, यह आपके ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है।

काम के बीच में लें थोड़ा ब्रेक

दोपहर के समय जब आप काम कर रहे होते हैं तो थकान महसूस होना आम बात है। यह आपके दिमाग और शरीर को ब्रेक लेने का संकेत देता है। ऐसे में कुछ मिनट आराम करें। इससे आपको अपनी प्रोडक्टिविटी बढ़ाने और जब आप काम पर लौटते हैं तो ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी। ब्रेक आपके तनाव के स्तर को कम करने और आपके कामकाज में सुधार करने में भी मदद कर सकते हैं।

धूप में बिताएं थोड़ा समय

धूप में टहलने या बैठने से शरीर को यह संदेश मिलता है कि यह सोने का समय नहीं है। यह तरीका आपके शरीर के आलस को दूर करके ऊर्जा प्रदान करने में मदद कर सकता है। सूर्य की रोशनी के संपर्क में आने से शरीर में विटामिन- डी का उत्पादन भी बढ़ता है, जो स्वस्थ हड्डियों और मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देता है।

नींद का बनाएं पैटर्न

पर्याप्त नींद नहीं लेने से शरीर के सभी चक्र प्रभावित होते हैं, जिसके कारण किसी भी समय नींद आना स्वाभाविक है। दोपहर में नींद से बचने के लिए रोजाना रात को छह से सात घंटे की नींद लें। इसके अतिरिक्त, समय पर सोने और जल्दी उठने का भी नियम बना लें ताकि शरीर इस चीज का आदि हो जाए कि कब सोना है और कब नहीं।

TS सिंहदेव छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री नियुक्त, छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित हुई अधिसूचना
Big News: बालाघाट में चार्टर प्लेन क्रैश, 100 फीट गहरी खाई में मिला मलबा, दोनों पायलटों की मौत
पंजाब में सिद्धू के बाद अब राजस्थान में पायलट भरेंगे उड़ान? गहलोत के बयान से मिले संकेत
44 और लोगों ने तोड़ा कोरोना से दम, 20 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिले
RRR को ऑस्कर : सीएम भूपेश बघेल ने पूरी टीम को दी बधाई, ट्वीट कर कही यह बात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सोनाक्षी की दहाड़ बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में जाने वाली पहली भारतीय वेब सीरीज बनी
Next Article सेक्टर 9 हॉस्पिटल प्रबंधन की घोर लापरवाही से भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों की जान खतरे में-भिलाई इस्पात मजदूर संघ सेक्टर 9 हॉस्पिटल प्रबंधन की घोर लापरवाही से भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों की जान खतरे में-भिलाई इस्पात मजदूर संघ

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?