ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्लाजो जंपसूट को स्टाइलिश करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

प्लाजो जंपसूट को स्टाइलिश करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके…

By Sonu Sahu
Published: January 5, 2023
Share
SHARE

ट्रेंडिंग आउटफिट्स में से एक प्लाजो जंपसूट सभी बॉडीशेप और साइज पर बहुत अच्छे लगते हैं और कभी भी फैशन से बाहर नहीं होते हैं। अच्छी बात है कि यह आउटफिट आरामदायक होने के साथ-साथ स्टाइलिश लुक भी देता है। अगर आप इसे अलग-अलग तरह से स्टाइल करना चाहती हैं तो ऐसा करना भी आसान है। सीनियर डिजाइनर वंदना शर्मा ने प्लाजो जंपसूट को स्टाइल करने के पांच तरीके साझा किए।

Contents
  • प्लाजो जंपसूट की हेमलाइन पर दें ध्यान
  • प्लाजो जंपसूट पर लगाएं बेल्ट
  • जैकेट या ब्लेजर के साथ पहनें
  • स्कार्क के साथ पहनें
  • प्लाजो जंपसूट के साथ सही फुटवियर चुनें

प्लाजो जंपसूट की हेमलाइन पर दें ध्यान

अगर आप सही फिटिंग चाहती हैं तो प्लाजो जंपसूट खरीदते समय ध्यान रखें कि इसकी हेमलाइन आपकी लंबाई के अनुसार सही हो। यह आपके पैर की उंगलियों के आसपास नहीं होनी चाहिए और न ही यह आपके टखनों के ऊपर होनी चाहिए। प्लाजो जंपसूट हेमलाइन आपके पैरों तक होनी चाहिए। इससे आपके पैरों के पास फ्लेयर आएगा, जो दिखने में काफी अच्छा लगता है।

प्लाजो जंपसूट पर लगाएं बेल्ट

अगर आप एक एक फिट और फॉर्मल लुक चाहती हैं तो ऐसा प्लाजो जंपसूट चुनें, जो आपकी कमर को उभारने के लिए उसी रंग के कपड़े की बेल्ट के साथ आता हो। इसके अतिरिक्त आप चाहें तो अपने प्लाजो जंपसूट को पहनने के बाद अपनी कमर को फ्लॉन्ट करने के लिए भी बेल्ट लगा सकती हैं। न्यूट्रल कलर के प्लाजो जंपसूट पर गोल्डन या ब्लैक बेल्ट लगाना बेहतरीन रहेगा।

जैकेट या ब्लेजर के साथ पहनें

जैकेट या ब्लेजर के साथ प्लाजो जंपसूट को स्टाइल करने से आपको ग्लैमरस और एलिगेंट लुक मिलेगा। अभी सर्दी का मौसम है तो प्लाजो जंपसूट पर जैकेट या ब्लेजर पहनने से शरीर को गर्माहट भी मिल सकती है। कूल लुक के लिए आप न्यूट्रल या डेनिम जैकेट पहन सकती हैं, वहीं फॉर्मल लुक के लिए प्लाजो जंपसूट पर न्यूड ब्लेजर पहनना सही रहेगा।

स्कार्क के साथ पहनें

कैजुअल और सुपर-कूल लुक के लिए सिल्क और विंटेज स्कार्क के साथ अपने प्लाजो जंपसूट को स्टाइल करें। हालांकि, अगर आप सीक्वेंस प्लाजो जंपसूट पहनने वाली हैं तो उसके साथ प्रिंट वाला स्कार्फ चुनें। अगर आपका प्लाजो जंपसूट न्यूट्रल रंग का है या उस पर कुछ प्रिंट हैं तो एक गहरे रंग का स्कार्क चुनें। अपने इस लुक को मेटैलिक इयररिंग्स और सिंपल ब्रेसलेट से पूरा करें।

प्लाजो जंपसूट के साथ सही फुटवियर चुनें

अपने प्लाजो जंपसूट को स्टाइल करते समय आप जो फुटवियर चुनती हैं, वह वास्तव में आपके लुक को बना या बिगाड़ सकता है। फ्लैट्स की बजाय हाई हील्स फुटवियर चुनें क्योंकि ये लुक को ज्यादा स्टाइलिश बनाते हैं। अधिक ग्लैमरस लुक के लिए आप न्यूट्रल रंग के ब्लॉक हील सैंडल या स्लीक पंप चुन सकती हैं। पेंसिल हील्स, एंकल स्ट्रैप्स के साथ स्टिलेटोज और पीप-टोज भी इसके साथ बहुत अच्छे लगते हैं।

कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन खत्म, कुमारी शैलजा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा-जनता कांग्रेस के साथ
विश्व एड्स दिवस पर किया गया राज्य स्तरीय लघु फिल्म और ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ
राज्य में शुरू हुआ मिशन इंद्रधनुष 4.0, गर्भवती माताओं व बच्चों का होगा टीकाकरण
निर्माणाधीन फैक्ट्री के मालिक को रॉड व पत्थर से पीटा, निर्माणाधीन उद्योग के विरोध में पहुंचे थे युवक… अपराध दर्ज
नहीं रहे कन्नड़ सुपस्टार पी. राजकुमार, कर्नाटक सरकार ने जारी किया हाई अलर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अगर परेशान कर रहा है आपको गर्दन का दर्द, ये 8 योगासन दिलाएंगे इससे छुटकारा…
Next Article जिम में फिर एक मौत : होटल व्यवसायी को अचानक आया हार्टअटैक… ट्रेडमिल पर कर रहा था वर्कआउट

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?