ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मानसून में गीले कपड़े सुखाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

मानसून में गीले कपड़े सुखाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स…

By Sonu Sahu
Published: July 14, 2023
Share
SHARE

मानसून में नमी का स्तर बढऩे के साथ-साथ कई दिनों तक धूप नहीं निकलती है। ऐसे में अगर कपड़े ढंग से नहीं सूखते हैं तो उनमें से बदबू आने या फफूंद लगने जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। वैसे कुछ लोग वॉशिंग मशीन ड्रायर की मदद से कपड़े सुखाकर इस समस्या से छुटकारा पा लेते हैं, लेकिन जिनके पास ड्रायर नहीं है, उनके लिए मानसून में कपड़े सुखाना मुश्किल हो जाता है। आइए इसके लिए कुछ टिप्स जानते हैं।

Contents
  • एक साथ ज्यादा कपड़े धोने से बचें
  • अच्छे से निचोड़े कपड़े
  • स्टैंड का करें इस्तेमाल
  • हीटर का करें इस्तेमाल
  • लाइन ड्राइंग है बेहतर तरीका

एक साथ ज्यादा कपड़े धोने से बचें

जिन लोगों के पास वॉशिंग मशीन है या फिर समय की कमी है, वे एक साथ कपड़े धोना सही समझते हैं, लेकिन मानसून में ऐसा करने से बचें। इससे आपको न सिर्फ कपड़ों को सुखाने में, बल्कि उन्हें रस्सियों पर फैलाने में भी दिक्कत आ सकती है। इसके अतिरिक्त अगर आप इन कपड़ों को कमरों में फैलाते हैं तो इससे पूरा कमरा बिखरा-बिखरा लगता है, इसलिए अपने रोजाना के पहने गए कपड़ों को धोएं ताकि उन्हें सुखाना आसान हो।

अच्छे से निचोड़े कपड़े

अगर आप हाथ से कपडों को धोते हैं तो उन्हें सुखाने से पहले अच्छी तरह से निचोड़ें क्योंकि उनमें पानी रह गया तो उन्हें सूखने में काफी समय लग सकता है। जैसे कि अगर आप कोई चादर या फिर बड़ा कपड़ा धो रहे हैं तो परिवार के किसी सदस्य को एक कोना पकड़ाएं और आप दूसरे कोने को पकड़कर इसे अच्छी तरह निचोड़ दें। इसके बाद इसे रस्सी पर सही से फैला दें।

स्टैंड का करें इस्तेमाल

स्टैंड की मदद से आप मानसून के दौरान गीले कपड़ों को आसानी से सुखा सकते हैं। दरअसल, इसे घर के अंदर किसी भी कमरे में रखा जा सकता है और इसमें कपड़ों को टांगकर पंखे के नीचे आसानी से सुखाया जा सकता है। बस जब भी आपको लगे कि धूप निकलने की कोई संभावना नहीं है तो कपड़े धोने के बाद उन्हें कपड़े के स्टैंड पर लटका दें ताकि यह पूरी तरह से सूख जाएं।

हीटर का करें इस्तेमाल

आमतौर पर हीटर का इस्तेमाल कमरे की ठंडक को दूर करने के लिए किया जाता है, लेकिन जब बारिश में कपड़े सुखाने हों तो भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से कमरे में सुखाए गए कपड़ों में बची हुई नमी कम हो जाएगी। अगर आपकी कोई जींस या फिर कोई भी मोटा कपड़ा कहीं से गीला रहा गया है तो एक कमरे में हीटर चालू करें और उसके आगे गीले कपड़ों को फैला दें।

लाइन ड्राइंग है बेहतर तरीका

जब आपको लगे कि बारिश नहीं आने वाली है तो लाइन ड्राइंग कपड़े सुखाने का एक आसान तरीका है। इसके लिए पहले एक खुले मैदान (जो भी आपके घर के पास मौजूद हो) में कुछ रस्सियों को कसकर बांधें और इनका इस्तेमाल कपड़ों को सुखाने के लिए करें। इस तरह कपड़ों को न सिर्फ सही से जगह मिलती है, बल्कि वे अच्छी तरह सूख भी जाते हैं। मानसून में कपड़ों की दुर्गंध दूर करने के लिए इन तरीकों को अपनाएं।

भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए सर्वाधिक 17296 नए मामले , 407 लोगों की मौत
Big News : शराब के अवैध परिवहन पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मध्यप्रदेश से लाई जा रही थी शराब
साउथ की ख़ूबसूरत एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को गूगल ने घोषित किया 2020 की नेशनल क्रश
केंद्र की गाइडलाइंस जारी: जाने कोरोना वैक्सीन कब और कैसे मिलेगी…. क्या है सरकार का पूरा प्लान?
घर पर हुआ विवाद तो युवक ने फूंक दी अपनी स्कॉर्पियो, चंद मिनटों में जलकर हुआ खाक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मानसून के दौरान अस्थमा रोगी इस तरह से रखें अपना ख्याल, नहीं बढ़ेगी समस्या
Next Article CG News : कोरबा के शिवमंदिर में तोड़फोड़, बदमाशों ने मूर्तियां तोड़ी, सामान भी हुआ चोरी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?