ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ईको-फ्रेंडली क्रिसमस मनाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ईको-फ्रेंडली क्रिसमस मनाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

By Sonu Sahu
Published: December 21, 2022
Share
SHARE

क्रिसमस के मौके पर घर को सजाने के लिए मार्केट में कई तरह की चीजें मिलती हैं, लेकिन अधिकतर सजावटी सामान ऐसी सामग्रियों से बनाए जाते है जो पर्यावरण के अनुकूल नहीं होती हैं। आइए आज हम आपको पांच ऐसी टिप्स देते हैं, जिन्हें अपनाकर आप ईको-फ्रेंडली क्रिसमस मना सकते हैं। इस तरह त्योहार का जश्न सभी के लिए स्वस्थ और सुरक्षित बनाया जा सकता है।

Contents
  • असली क्रिसमस ट्री खरीदें
  • रीसाइकल्ड गिफ्ट रैपिंग पेपर का करें इस्तेमाल
  • एलईडी लाइट्स लगाएं
  • हस्त-निर्मित गिफ्ट दें
  • सजावट के लिए ईको-फ्रेंडली चीजों का ही करें इस्तेमाल

असली क्रिसमस ट्री खरीदें

ज्यादातर नकली क्रिसमस ट्री ऐसे उत्पादों से बनती हैं जो प्राकृतिक तौर पर गलते नहीं हैं। ये पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होते हैं। ऐसे में पर्यावरण के अनुकूल क्रिसमस ट्री की तलाश करें। एक असली क्रिसमस ट्री नकली की तुलना में अधिक टिकाऊ होती है और इसका इस्तेमाल घर के वातावरण को ताजगी से भरने में मदद कर सकता है। सजा हुआ असली क्रिसमस ट्री घर को बहुत खूबसूरत लुक देता है।

रीसाइकल्ड गिफ्ट रैपिंग पेपर का करें इस्तेमाल

इन दिनों मार्केट में तरह-तरह के डिजाइनर गिफ्ट रैपिंग पेपर उपलब्ध हैं। इनमें शामिल मैटेलिक या ग्लॉसी रैपिंग पेपर को रीसाइकल्ड करना मुश्किल होता है, इसलिए इन्हें न खरीदें। इनकी बजाय इस साल क्रिसमस गिफ्ट्स के लिए रीसाइकल्ड गिफ्ट रैपिंग पेपर का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो गिफ्ट को अखबार या हस्त-निर्मित शीट्स से भी पैक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने दोस्तों से भी कह सकते हैं कि वे भी अपने गिफ्ट्स को इनसे पैक करें।

एलईडी लाइट्स लगाएं

अमूमन लोग क्रिसमस पर घर की सजावट के लिए तरह-तरह की फेयरी लाइट्स का इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन ये पर्यावरण के अनुकूल नहीं होती हैं। बेहतर होगा कि आप इनकी जगह एलईडी लाइट्स का इस्तेमाल करें। इन लाइट्स को बनाने में गैलियम फोस्फाइड का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे कम ऊर्जा की खपत में ज्यादा प्रकाश उत्पन्न होता है।

हस्त-निर्मित गिफ्ट दें

क्रिसमस थीम पर बने प्लास्टिक गिफ्ट्स किफायती होते हैं, लेकिन एक निश्चित समय के बाद कचरे में ही जाते हैं और ये हमें प्लास्टिक की खपत के अंतहीन चक्र में डाल देते हैं। ऐसे में इस क्रिसमस पर पर्यावरण के अनुकूल हस्त-निर्मित गिफ्ट देने की प्रथा शुरू करें। अगर आप इसके लिए तैयार हैं तो हाथ से बने आर्ट वर्क, फूलों वाली चीजें, प्लांटेबल स्टेशनरी, इको-फ्रेंडली कटलरी और स्नैक्स बॉक्स आदि गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं।

सजावट के लिए ईको-फ्रेंडली चीजों का ही करें इस्तेमाल

घर को सजाने वाले प्लास्टिक के सामान का इस्तेमाल बहुत बढ़ गया है। क्रिसमस पर ये घर की सजावट के काम आते हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद ही सड़कों और गलियों में बिखरे नजर आते हैं। इनसे नालियां तो जाम होती ही हैं, साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। अगर आप पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते हैं तो इनकी जगह ईको-फ्रेंडली चीजें जैसे पेपर क्राफ्ट और बांस आदि का इस्तेमाल करें।

Gustakhi Maaf: 100 मुसीबतों का एक हल है “बाइक टैक्सी”
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओसाका की एसएएस सानवा कंपनी लिमिटेड को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया आमंत्रित
राममय हुआ दुर्ग शहर : 251 पंडितों ने पढ़े मंत्र,  20 घोड़े व रथ बग्गी के साथ निकाली विशाल शोभायात्रा
गणतंत्र दिवस आयोजन के लिए किया गया अंतिम पूर्वाभ्यास, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे ध्वजारोहण
नेशनल हाईवे पर अवैध रूप से संचालित ओयो होटल पर छापा, एसडीएम ने की बड़ी कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रात में 8 बजे से पहले खाएं दूध रोटी, वेट लॉस के साथ शरीर की इन 4 समस्याओं में है कारगर डाइट…
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 68 # 21 December 2022

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?