ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अपनाएं ये 5 उपाय, मिलेगा अंडरआर्म्स के पसीने और बदबू से छुटकारा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

अपनाएं ये 5 उपाय, मिलेगा अंडरआर्म्स के पसीने और बदबू से छुटकारा

By @dmin
Published: August 9, 2020
Share
SHARE

गर्मियों के मौसम में अंडरआर्म्स से पसीने की बदबू आना एक आम समस्या है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप दिन में कितनी दफा नहा लें, मगर पसीने को निकलने से नहीं रोका जा सकता। इस बदबू से न केवल अगल-बगल वाले ही परेशान होते हैं, बल्कि आपके कपड़ों पर भी पसीने के धब्बे पड़ जाते हैं। यह ऐसी समस्या है जिससे न चाहते हुए भी लोग आपसे दूर भागने लगते हैं। यदि आप इस गर्मी के मौसम में अपने पसीने से परेशान हैं और इसका कोई समाधान चाहते हैं, तो यहां कुछ बेहद आसान से उपाय बताए जा रहे हैं। इन्हें अपनाकर आप देखेंगे कि आपके अंडरआर्म्स से कम पसीना आएगा…

Contents
  • करें लूफा का प्रयोग
  • डियोड्रंट नहीं एंटीपर्सपिरेंट का उपयोग करें
  • सूती कपड़े पहनें
  • टाइम-टू-टाइम करें शेव
  • शॉवर और ड्रेसिंग के बीच एक रखें गैप
  • ढेर सारा पानी पिएं

करें लूफा का प्रयोग

अंडरआर्म्स को एक्सफोलिएट करने से आपको अनचाही बदबू से मुक्ति मिल सकती है। यह मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाता है और आपकी त्वचा को ताजा और त्वचा के पोर्स को बंद करता है। क्लीन पोर्स होने की वजह से आपको कम पसीना आएगा। लूफा आपके अंडरआर्म्स को एक्सफोलिएट करने का सबसे आसान तरीका है।

डियोड्रंट नहीं एंटीपर्सपिरेंट का उपयोग करें

पसीने की दुर्गंध को कंट्रोल करने के लिए हमें इनकी जरूरत पड़ती ही पड़ती है। लेकिन डियो जहां गंध को दबाता है, वहीं एंटीपर्सपिरेंट पसीने को दबाने का काम करता है। यह आपके अंडरआर्म्स में पसीने की ग्रंथियों को ब्लॉक कर देता है, जिससे पसीने से बचाव होता है।

सूती कपड़े पहनें

गर्मियों के दौरान आपकी त्वचा को सांस लेने देने वाले कपड़े सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। सिंथेटिक कपड़े आपकी त्वचा को सांस लेने या पसीने को सोखने नहीं देते हैं। यह न केवल आपको असहज महसूस करवाते हैं, बल्कि इनको पहनने से आपके अंडरआर्म्स में अधिक पसीना भी आने लगता है। हल्के पेस्टल शेड्स और ढीले ढाले सूती कपड़े पहनें जो आपके अंडरआर्म्स को पसीने से बचाएंगे।

टाइम-टू-टाइम करें शेव

अपने अंडरआर्म्स को शेव करें, इसे वैक्स करें या हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करें, लेकिन अपने अंडरआर्म्स को साफ रखें जिससे आपको कम पसीना आएगा। यह पसीने को दूर करने का सबसे प्रभावी तकनीक में से एक है।

शॉवर और ड्रेसिंग के बीच एक रखें गैप

स्नान करते समय जल्दबाजी न करें। और ड्रैसिंग के वक्त थोड़ा समय लगाएं। यदि आप ऐसे स्थान पर रहते हैं, जहां का मौसम गर्म और उमस भरा है, तो और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। आपके शरीर को ठंडा होने के लिए पर्याप्त समय न देना अंडरआर्म में पसीने का कारण हो सकता है। इसलिए शॉवर के बाद थोड़ी देर प्रतीक्षा करें। कपड़े पहनने से पहले अपने शरीर को पूरी तरह से ठंडा होने दें।

ढेर सारा पानी पिएं

गर्मी के मौसम में पानी पीना बहुत महत्वपूर्ण है। यह आपके शरीर को ठंडा करता है और इस प्रकार आपके शरीर को पसीने से बचाता है। अपने साथ हमेशा एक बोतल रखें और हर दिन कम से कम 3-4 लीटर पानी पिएं।

किचन की इन चीजों से बनाएं फेस स्क्रब मिनटों में चेहरे पर आएगी चमक…
गर्मी में घमौरियों से हो रहे हैं परेशान 5 मिनट में इन 5 चीजों से करें इलाज
फाइलेरिया उन्मूलन महाभियान : कलेक्टर लंगेह ने दवा खिलाकर किया शुभारंभ
हल्दी, मेथी दाना व सेंधा नमक, कमर दर्द से दिलायेंगे छुटकारा, जानिए कैसे
Body Oil Vs Lotion: जानिए इनमें से किसे स्किन केयर रूटीन में शामिल करना है सही
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महिलाओं में पुरुषों से अलग होते हैं हार्ट फेल्यॉर के लक्षण
Next Article चिड़चिड़े बच्चों को संभालने के लिए क्या करें

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?