ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिम जाने से पहले और बाद में फॉलो करें ये 5 टिप्स
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

जिम जाने से पहले और बाद में फॉलो करें ये 5 टिप्स

By @dmin
Published: October 26, 2020
Share
SHARE

लंबे समय से कोरोना के कारण लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं और बाहर निकलना अवॉइड कर रहे हैं। जिसके चलते हर कोई काफी चिड़चिड़ा महसूस कर रहा है और लोग अपनी फिजिक पर भी ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। लेकिन अब जिम खुल चुके हैं और लोग भारी संख्या में जिम जा भी रहे हैं। आंकड़े बता रहे हैं जिम खुलने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सही एहतियात न बरतने के कारण लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं।
वर्तमान समय में भारत दूसरा ऐसा देश बन गया है जहां सबसे ज्यादा अधिक कोरोना संक्रमित मरीज हैं, जबकि तीसरा ऐसा देश है जहां कोरोना से अब तक सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। इससे आप समझ ही गए होंगे कि हम लोगों को इस वायरस से कितना सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। लंबे समय से कोरोना के कारण लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं और बाहर निकलना अवॉइड कर रहे हैं। जिसके चलते हर कोई काफी चिड़चिड़ा महसूस कर रहा है और लोग अपनी फिजिक पर भी ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। लेकिन अब जिम खुल चुके हैं और लोग भारी संख्या में जिम जा भी रहे हैं। आंकड़े बता रहे हैं जिम खुलने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सही एहतियात न बरतने के कारण लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। इसलिए जरूरी है कि आपको जिम जाने के पहले से लेकर जिम जाने और जिम से वापिस आने के बाद अपनाए जाने वाले सुरक्षा तरीकों की जानकारी हो। आज हम आपको ऐसे ही कुछ जरूरी टिप्स दे रहे हैं।

Contents
  • तबीयत खराब होने पर जिम अवॉइड करें
  • वेंटिलेशन का भी रखें ध्यान
  • सैनिटाइज आइटम करें कैरी
  • शेयरिंग अवॉइड करें
  • सोशल डिस्टेंसिंग करें फॉलो

तबीयत खराब होने पर जिम अवॉइड करें

चाहे आपको कोरोना हो या न हो, यदि आपकी तबीयत सही नहीं है तो आपको बाहर निकलने से बचना चाहिए। और ऐसा सिर्फ इन दिनों कोविड-19 के चलते ही नहीं बल्कि हर समय करना चाहिए। क्योंकि स्वास्थ्य खराब होने पर आपका शरीर कमजोर रहता है और आप संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। साथ ही आप अपनी वजह से दूसरे लोगों को भी प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए तबीयत खराब होने पर जिम न जाएं। बल्कि अपने दोस्तों और जिम के साथी को भी ऐसा करने की सलाह दें।

वेंटिलेशन का भी रखें ध्यान

यदि आपका जिम आउटडोर है या अच्छी तरह से वेंटिलेशन है, तो यह उन जिमों की तुलना में अधिक सुरक्षित है जो पूरी तरह से पैक होते हैं या बेसमेंट में होते हैं। इनडोर जिम में बैक्टीरिया, वायरस और फंगी के पनपने के चांस अधिक होते हैं साथ ही वहां संक्रमण का खतरा भी अधिक होता है।

सैनिटाइज आइटम करें कैरी

अपने साथ हैंड सैनिटाइजऱ, डिसइन्फेक्टेंट वाइप्स, सैनिटाइजऱ स्प्रे, डिस्पोजेबल टिशू या तौलिया जैसी चीजें कैरी करें और समय समय पर इनका इस्तेमाल करें। जब आप जिम जाते हैं तो कोरोना की चपेट में आने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इसलिए इन्हें अपने जिम बैग में कैरी करें और बाहर निकलने से पहले खुद को अच्छी तरह सैनिटाइज़ कर लें।

शेयरिंग अवॉइड करें

अपने गियर कैरी करें और कुछ दिनों तक ऐसे उपकरणों का यूज़ करने से बचें जो सभी लोगों द्वारा यूज़ किए जा रहे हों। विशेष रूप से फोम रोलर्स और एक्सरसाइज बॉल्स का उपयोग करने से बचें। साइकलिंग मशीन, ट्रेडमिल, डम्बल, बारबेल और वेटेड प्लेटों से भी दूर रहें।

सोशल डिस्टेंसिंग करें फॉलो

जिम जाने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो करना सबसे ज्यादा जरूरी है। व्यायाम करते समय लगातार मास्क पहनें और लोगों से दूरी बनाकर रखें। ऐसे समय मे अपना जिम स्लॉट चुनें जब कम लोग वहां आते हों। इससे आपके वायरस की चपेट में आने की संभावना भी कम हो जाएगी।

वैज्ञानिकों ने भारत में संभावित भूजल आर्सेनिक हॉटस्पॉट का लगाया पता…
देश के पहले ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शुभारंभ पाटन में, हमर लैब का भी लोकार्पण किया मुख्यमंत्री ने
स्वामी का तंज, मुशर्रफ को मिले नागरिकता
मेकाहारा के डॉक्टरों का कमाल : पहली बार हुई गले के नस की दुर्लभ सर्जरी, 70 वर्षीय मरीज को मिली नई जिंदगी
भाजपा का संकल्प पत्र जारी, महिलाओं को नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक, चुनाव आयोग लेगा रैलियों पर फैसला
Next Article सेल्समैन ने मांगी सैलरी, शराब ठेकेदार ने जिंदा जलाया सेल्समैन ने मांगी सैलरी, शराब ठेकेदार ने जिंदा जलाया

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?