ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सर्दियों में त्वचा की खुजली से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

सर्दियों में त्वचा की खुजली से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

By Sonu Sahu
Published: December 23, 2022
Share
SHARE

सर्दियों के मौसम में अक्सर हम सभी की त्वचा ड्राई हो जाती है, जिसकी वजह से खुजली और जलन होती है। इससे राहत पाने के लिए लोग त्वचा को ज्यादा खरोंच लेते हैं। इससे त्वचा की सुरक्षात्मक बाधा को नुकसान पहुंचता है। इसके अलावा एलर्जी और रसायनों के संपर्क में आने और मौसम में बदलाव के कारण भी खुजली हो सकती है। आइए आज हम आपको खुजली से राहत पाने के लिए पांच घरेलू नुस्खे बताते हैं।

Contents
  • पेपरमिंट ऑयल का इस्तेमाल करें
  • ओट्स से नहाएं
  • एलोवेरा का इस्तेमाल करें
  • पानी में नीम के पत्ते डालकर नहाएं
  • प्रभावित जगह पर लगाएं सेब का सिरका

पेपरमिंट ऑयल का इस्तेमाल करें

पेपरमिंट ऑयल एक ऐसा एसेंशियल ऑयल है जो पुदीने की पत्तियों से तैयार होता है। यह ठंडा होता है और मामूली जलने, कटने, छिलने, दानों, ड्राईनेस और कीड़े के काटने आदि के कारण होने वाली खुजली से राहत देता है। 2012 के एक अध्ययन के अनुसार, इस ऑयल में मेंथॉल होता है, जो गर्भवती महिलाओं में खुजली वाली त्वचा का इलाज करता है। यह त्वचा की जलन के कारण होने वाले दर्द को शांत करने में भी मदद करता है।

ओट्स से नहाएं

ओट्स का इस्तेमाल सदियों से त्वचा की कई स्थितियों के इलाज के लिए किया जाता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण रूखेपन, त्वचा की खुजली और खुरदुरेपन को कम करने में मदद करते हैं। कोलाइडियल ओट्स (बारीक पिसा हुआ) से नहाने से त्वचा की सूजन कम हो सकती है, जिसकी वजह से खुजली होती है। यह आपकी त्वचा को फिर से हाइड्रेट करने में भी मदद करता है और खुजली की तीव्रता को कम करता है।

एलोवेरा का इस्तेमाल करें

त्वचा की देखभाल के लिए एलोवेरा काफी उपयोगी है। इसके एंटी-फंगल गुण रूखी त्वचा को ठीक करके खुजली और सूजन को कम करने में काफी मददगार हैं। इसके अलावा यह आपकी त्वचा को साफ और चमकदार भी बनाता है। आप दिन में दो बार सीधे प्रभावित क्षेत्र पर ताजा एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। यह सभी प्रकार की त्वचा पर उपयोग करने के लिए सुरक्षित है। इसमें मौजूद स्किन-स्मूथिंग एजेंट रूखी त्वचा को मॉइस्चराइज भी करते हैं।

पानी में नीम के पत्ते डालकर नहाएं

नीम भारतीय घरों में उपयोग की जाने वाली सबसे लोकप्रिय जड़ी-बूटियों में से एक है। यह न केवल खुजली से राहत देने में मदद करता है, बल्कि आपकी त्वचा को हानिकारक संक्रमणों से भी बचाता है। नीम में मौजूद एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर पर होने वाले रैशेज को भी ठीक करते हैं। इसके लिए 30 मिनट तक पानी में नीम के पत्तों को भिगोकर इस पानी से नहाएं। इसकी मदद से खुजली, सूखी और चिड़चिड़ी त्वचा से राहत मिलेगी।

प्रभावित जगह पर लगाएं सेब का सिरका

सेब का सिरका एंटी-सेप्टिक, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। यह सूखी, खुजली और जलन वाली त्वचा को ठीक करने में मदद करता है। यह त्वचा की एसिडिटी के स्तर को बहाल करके एक्जिमा से भी राहत देता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए थोड़े से सेब के सिरके को प्रभावित जगह पर डॉयरेक्ट लगा लें। यह त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित करेगा, उपचार प्रक्रिया को तेज करेगा और खुजली को बेअसर करने में मदद करेगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा : रिकवरी दर 90 फीसदी हुई, संक्रमण का दायरा भी घट गया
CG News : बलरामपुर के सरकारी स्कूल कैंपस में तीन बच्चियों को लगा करंट, एक छात्रा की मौत
दगाबाजी से बाज नहीं आ रहा चीन, एलएसी पर तैनात की 40 हजार सैनिक
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : पेंगोलिन की तस्करी करते तीन बदमाश पकड़ाए, 10 लाख का जिंदा पेंगोलिन बरामद
Indian Science Congress: पीएम मोदी बोले-हमारी ओर देख रही दुनिया…साइंटिफिक अप्रोच के साथ बढ़ रहा भारत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मिर्जापुर की डिम्पी ने की बोल्डनेस की हदें पार, लेटेस्ट फोटोशूट में लगी बेहद ग्लैमरस…
Next Article त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए रोजाना करें इन 5 योगासनों का अभ्यास

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?