नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार चढाव जारी है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 43 हजार से ज्यादा मामले सामने आए और 955 मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में कोरोना के 43,071 नए मामले सामने आए। इसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,05,45,433 हुई। 955 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,02,005 हो गई है। 52,299 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,96,58,078 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,85,350 है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.59 फीसदी हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 97.09 फीसदी हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.34 फीसदी है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 63,87,849 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 35,12,21,306 हुआ। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में 18,38,490 लोगों के सैंपल लिए गए और अबतक देश में 41,82,54,953 लोगों का कोरोना का टेस्ट हो गया है।





