ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तीन महीने का वेतन नहीं मिलने से फूटा निगम कर्मियों का आक्रोश, कार्यालय में ताला जड़कर किया प्रदर्शन
Share
Notification Show More
Latest News
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
October 10, 2026
चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
October 10, 2026
हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश
October 10, 2026
नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण
October 10, 2026
ऑटोम्यूटेशन से मिली बड़ी राहत, तहसील कार्यालय की दौड़भाग और लंबे इंतजार से मिली मुक्ति
अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

तीन महीने का वेतन नहीं मिलने से फूटा निगम कर्मियों का आक्रोश, कार्यालय में ताला जड़कर किया प्रदर्शन

By Mohan Rao Published September 11, 2025
Share
भिलाई चरोदा निगम में कर्मचारियों का प्रदर्शन
SHARE

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पहुंचे महापौर व आयुक्त ने की चर्चा

भिलाई। तीन महीने का वेतन नहीं मिलने से आर्थिक समस्या का सामना कर रहे भिलाई-चरोदा नगर निगम के कर्मचारियों का आक्रोश आज फूट पड़ा। सुबह समूह में पहुंचे कर्मचारियों ने निगम के भिलाई-3 स्थित मुख्य कार्यालय के प्रवेश द्वार पर ताला जड़कर बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बात की जानकारी लगते ही महापौर निर्मल कोसरे और निगम आयुक्त डीएस राजपूत भागे-भागे कार्यालय पहुंचे। महापौर ने कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा हेतु अपने कक्ष में आमंत्रित किया।

भिलाई-चरोदा नगर निगम के कर्मचारियों को पिछले जून, जुलाई और अगस्त महीने का वेतन नहीं मिल पाया है। निगम प्रशासन आर्थिक स्थिति अनुकूल नहीं होने का हवाला देकर दो से तीन महीने में एक बार कर्मचारियों को वेतन दे रही है। कर्मचारियों को इसके चलते पारिवारिक दायित्व निर्वहन में कठिनाई आ रही है। लिहाजा आज कर्मचारियों का आक्रोश फूट पड़ा। कार्यालयीन समय पर पहुंचे कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने के मुद्दे पर आपसी चर्चा करने के बाद निगम आयुक्त डीएस राजपूत से मिलने का निर्णय लिया। लेकिन तब तक निगम आयुक्त और कोई भी बड़ा अधिकारी कार्यालय नहीं पहुंचा था। इससे आक्रोश में आकर कर्मचारियों ने निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करने लगे।

भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय नेता व निगम कर्मचारी रामवतार साहू ने बताया कि पिछले तीन महीने से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। इससे घर परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को उनका नियमानुसार भुगतान नहीं किया जा रहा है। सीपीएफ-जीपीएफ सहित अन्य मदों में निगम प्रशासन नियमित कटौती कर वेतन भुगतान करता है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से भी प्रतिमाह चार से पांच हजार रुपए कटौती कर उसकी जानकारी वेतन पर्ची पर दी जा रही है। लेकिन कटौती की यह राशि कहा जा रही है यह पता ही नहीं चल पा रहा है। अनुमान के अनुसार यह राशि ढाई से तीन करोड़ की होगी। कर्मचारियों के वेतन से कटौती करने के बावजूद सेवा निवृत्त होने पर राशि नहीं मिलना निगम प्रशासन की भूमिका और कार्यशैली को संदिग्ध बना रहा है।

तीन मांगों पर मिला आश्वासन
महापौर निर्मल कोसरे और आयुक्त डीएस राजपूत के साथ कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल की चर्चा में तीन मांगों पर सहमति दी गई। इसमें तीन में से एक महीने का वेतन तत्काल बैंक खातों में भेजने का निर्देश दिया गया। वहीं सेवानिवृत्त होने के बाद जीवित व दिवंगत हो चुके लगभग 40 कर्मचारियों के बकाया अंतिम भुगतान 15 दिन के भीतर करने का आश्वासन दिया गया। वहीं नियमित रूप से कार्यरत कर्मचारियों के वेतन से कटौती के बावजूद वर्ष 2022 से अब तक राशि को सीपीएफ और जीपीएस खाते में जमा नहीं किया गया है। इसमें से एक वर्ष की कटौती वाली राशि को दिसंबर महीने तक उनके सीपीएफ और जीपीएफ खाते में जमा कराने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर कामकाज शुरू कर दिया।

You Might Also Like

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम

चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश

नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

Mohan Rao September 11, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट : निवेश और विकास का नया अध्याय शुरू, सीएम साय बोले- बस्तर की समृद्धि से प्रदेश का भविष्य उज्ज्वल
Next Article राज्यों और केंद्र के बीच समन्वय से होगा योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?