ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बारिश का कहर: पूर्वोत्तर में बाढ़…. मुंबई में जलमग्न हुईं सड़कें, यूपी-बिहार समेत आठ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बारिश का कहर: पूर्वोत्तर में बाढ़…. मुंबई में जलमग्न हुईं सड़कें, यूपी-बिहार समेत आठ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

By @dmin
Published: September 24, 2020
Share
Preparations to seal Ayodhya, will not get admission from August 4
Preparations to seal Ayodhya, will not get admission from August 4
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। इस मानसून महाराष्ट्र, गोवा, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 24 घंटे में 280 मिली बारिश दर्ज की गई, जो इस मानसून में एक दिन में सबसे अधिक है। मुंबई में बारिश का सितम इस कदर है, कि बीएमसी को दफ्तरों की छुट्टी का एलान करना पड़ा। वहीं, लंबी दूरी की ट्रेनों को या तो रद्द कर दिया गया या फिर उनके रूट में बदलाव किया गया। बारिश के चलते सड़कें, रेलवे ट्रैक और निचले इलाके डूब गए हैं। बारिश के कारण हाईकोर्ट और सत्र अदालतों में काम-काज ठप रहा है।  मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गोवा, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत आठ राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने और बादल फटने की भी चेतावनी दी गई है। 
विभाग के अनुसार, निम्न दबाव का क्षेत्र अब पूर्वी मध्यप्रदेश तक पहुंच चुका है। धीरे-धीरे चक्रवाती हवाएं भी आगे बढ़ रही है। महाराष्ट्र के तटीय भागों से ट्रफ रेखा मध्यप्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक बनी है।  उत्तर-पूर्व और इससे सटे पूर्वी बंगाल में बंगाल की खाड़ी से तेज, नम और दक्षिण-पश्चिम की हवाओं का रूपांतरण शनिवार (26 सितंबर) तक होने की संभावना है। उत्तर-पूर्व यूपी और उत्तरी महाराष्ट्र के ऊपर एक ट्रफ बना है। विभाग के अनुसार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, कोंकण, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहेगी। 

नुपुर शर्मा के समर्थन में मुस्लिम छात्र ने लिखी पोस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुस्ताखी माफ:12वीं के छात्र की खुदकुशी से उठे सवाल
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने विधायक रिकेश को सराहा, सदन में उनके उठाए मुद्दों को लेकर कही यह बात
Gustakhi Maaf: हिमाचल के बाद कर्नाटक में छत्तीसगढ़
जिला अस्पताल विस्तार से दुर्ग में मेट्रो सिटी के तर्ज पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं : अरुण वोरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article There were more than 54 thousand cases reported in the last 24 hours देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 57 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में सामने आए 86,508 नए मामले
Next Article Vicious first stolen bike and then rushed to break into ATM पंजाब में आज से किसानों का रेल रोको आंदोलन…. 14 ट्रेनों का संचालन रद्द….. राज्य सरकार अलर्ट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?