दुर्ग। जिले के उतई क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसके दो भाई भी बिजली की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उतई पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक रिसाली निगम के डुंडेरा निवासी योगेश साहू (24) अपने दो भाइयों के साथ गांव के ही डैम में नहाने के लिए गया था। वहां से तीनों नहाने के बाद बाइक पर लौट रहे थे। इस दौरान अचानक मौसम खराब हो गया है तेज हवाएं चलने लगी। तेज हवाओं के साथ बिजली गिरी जो कि योगेश साहू की बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सुभाष साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके दोनों भाई झुलस गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।




