ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में अतिवृष्टि व बाढ़ से बचाव के लिए बना बाढ़ नियंत्रण दल व कंट्रोल रूम… आयुक्त रोहित व्यास ने जारी किया आदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में अतिवृष्टि व बाढ़ से बचाव के लिए बना बाढ़ नियंत्रण दल व कंट्रोल रूम… आयुक्त रोहित व्यास ने जारी किया आदेश

By Mohan Rao
Published: June 28, 2023
Share
नगर निगम भिलाई
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत अतिवृष्टि व बाढ़ से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन के लिए बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ दल एवं कंट्रोल रूम की स्थापना की जा चुकी है। इसके लिए नोडल अधिकारी उपायुक्त रमाकांत साहू को बनाया गया है। महापौर नीरज पाल के निर्देश पर नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ दल एवं कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई है। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने इसके आदेश दे दिए हैं।

निगम आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार मुख्य कंट्रोल रूम में रमाकांत साहू उपायुक्त एवं स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा को नियुक्त किया गया है। सहयोगी कर्मचारी के रूप में जयकुमार जैन एवं पतिराम बरेठ, संतोष हरमुख एवं चूड़ामणि यादव को लगाया गया है। कंट्रोल रूम में दिलीप यादव, उमेश कोरी, दिलीप कुमार हूमने, उमाशंकर, युवराज साहू एवं टुमन लाल साहू की ड्यूटी लगाई गई है। आपदा शिविर एवं राहत सामग्री के लिए कार्यपालन अभियंता डीके वर्मा को नियुक्त किया गया है तथा सहयोगी के रूप में वेश्राम सिन्हा प्रभारी कार्यपालन अभियंता, उप अभियंता अर्पित बंजारे, सीताराम यादव एवं रामप्रवेश को लगाया गया है।

इन अफसरों को मिली आपदा नियंत्रण की जिम्मेदारी
इसी प्रकार आपदा में पेयजल आपूर्ति के लिए कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा तथा सहयोगी के रूप में बृजेश श्रीवास्तव सहायक अभियंता व बसंत साहू उप अभियंता को नियुक्त किया गया है। विद्युत व्यवस्था के लिए कार्यपालन अभियंता टी के रणदिवे एवं सहयोगी के रूप में अर्पित बंजारे उप अभियंता तथा तीरथ यादव को नियुक्त किया गया है। चिकित्सा दल के लिए स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा एवं सहयोगी के रुप में केके सिंह, आनंद चक्रधर तथा चेलाराम वर्मा को नियुक्त किया गया है।

नेहरू नगर जोन क्रमांक एक में बाढ़ नियंत्रण दल के लिए जोन आयुक्त राजेंद्र नायक सहयोगी अधिकारी में सहायक अभियंता आर एस राजपूत, धीरज साहू, अंकित सक्सेना की ड्यूटी लगाई गई है। वैशाली नगर जोन क्रमांक 2 में बाढ़ नियंत्रण दल के लिए जोन आयुक्त येशा लहरें सहयोगी अधिकारियों के रूप में सहायक राजस्व अधिकारी जेपी तिवारी, अनिल मिश्रा को नियुक्त किया गया है। मदर टेरेसा नगर जोन क्रमांक 3 में बाढ़ नियंत्रण दर हेतु जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा सहयोगी अधिकारियों के रूप में सहायक अभियंता अरविंद शर्मा, मलखान सिंह सोरी, आरपी तिवारी, सुदामा परघनिया को लगाया गया है।

जोन 4 में जोन आयुक्त पूजा पिल्ले होंगी नोडल अधिकारी
शिवाजी नगर जोन क्रमांक 4 में बाढ़ आपदा नियंत्रण हेतु जोन आयुक्त पूजा पिल्ले सहयोगी अधिकारी में सहायक अभियंता अखिलेश चंद्राकर, बालकृष्ण नायडू, वीरेंद्र बजारे को नियुक्त किया गया है। सेक्टर 6 जोन क्रमांक 5 में बाढ़ नियंत्रण के लिए जोन आयुक्त खिरोद्र भोई सहयोगी अधिकारियों में सहायक अभियंता वसीम खान, अनिल मेश्राम, वीके सैमुअल एवं हेमंत मांझी को नियुक्त किया गया है। वाहन नियंत्रण कक्ष प्रभारी कार्यपालन अभियंता सीडी पर परघनियां होंगे सहयोगी के रूप में उप अभियंता अर्पित बंजारे एवं सुभाष साहू को नियुक्त किया गया है। स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था के लिए वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक केके सिंह की नियुक्ति की गई है।

आयुक्त का निर्देश 24 घंटे खुले रहेंगे कंट्रोल रूम
निगम आयुक्त रोहित व्यास ने निर्देशित किया है कि कंट्रोल रूम 24 घंटे खुले रहेंगे एवं अतिवृष्टि के दौरान कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाले शिकायतों का निराकरण तत्काल संबंधितो की जानकारी में लाकर किया जाएगा। प्रभार क्षेत्र अंतर्गत आपदा शिविर स्थलों को चिन्हित कर आवश्यकतानुसार व्यवस्था करेंगे। निचले क्षेत्रों में जहां अतिवृष्टि के दौरान पानी भरने की समस्या आती है ऐसे चिन्हित स्थलों को विशेष रूप से सतत निगरानी में रखी जाए एवं पूर्व से बचाव दल को निर्देशित कर लिया जाए। निगम क्षेत्र में स्थित अस्पताल एवं और औषधालय में पर्याप्त आवश्यक दवाइयां उपलब्ध रखा जाए एवं आवश्यकता होने पर मरीजों के लिए शिविर लगाए जाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित किया जाए। तोड़फोड़ दस्ता एवं तोड़फोड़ प्रभारी भी अलर्ट मोड में रहेंगे।

अफसरों से इन नंबरों पर करें संपर्क
नोडल अधिकारी रमाकांत साहू का मोबाइल नंबर 9098907321 तथा जोन आयुक्त जोन क्रमांक 1 राजेंद्र नायक का मोबाइल नंबर 7000517619, वैशाली नगर जोन आयुक्त का मोबाइल नंबर 6232769888, मदर टेरेसा नगर जोन आयुक्त का मोबाइल नंबर 7879152951, शिवाजी नगर जोन आयुक्त का मोबाइल नंबर 9981159559 तथा सेक्टर 6 जोन आयुक्त का मोबाइल नंबर 9340722292 पर संपर्क किया जा सकता है।

सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक खड़ी बस से टकराई, छह की मौत कई घायल
राज्य में उद्यानिकी फसलों की खेती के लिए कृषकों को प्रोत्साहित करें: मंत्री रविन्द्र चौबे
ऑफिस में लगातार काम के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लेना है जरूरी, होंगे ये बड़े फायदे…
सहायक प्रोफेसर पर जानलेवा हमला : फरार आरोपियों पर पुलिस ने किया 10-10 हजार इनाम की घोषणा
विधायक ललित चन्द्राकर ने आस्था ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Sensex : बाजार फिर रिकॉर्ड हाई पर खुला, सेंसेक्स 65000 के पार पहुंचा, निफ्टी 19300 के करीब Sensex: बाजार में रिकॉर्ड उछाल; सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 18900 के करीब पहुंचा
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 255 # 28 June 2023

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?