ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अयोध्या में रामलला के विराजने से पहले शुरू होगी उड़ान, 15 दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा श्रीराम एयरपोर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

अयोध्या में रामलला के विराजने से पहले शुरू होगी उड़ान, 15 दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा श्रीराम एयरपोर्ट

By Mohan Rao
Published: December 2, 2023
Share
SHARE

अयोध्या। पूरे देश को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राणप्रतिष्ठा का इंतजार है। इससे पहले यहां हवाई सेवा शुरू करने की कवायद तेज है। दावा है कि अयोध्या का मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 15 दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसका लोकार्पण 22 जनवरी को रामलला के नए मंदिर में विराजने के पहले किया जाएगा। इसी के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी शुरू हो जाएंगी।

यह जानकारी शनिवार को एयरपोर्ट के निर्माण कार्य का निरीक्षण और समीक्षा करने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया तेजी के साथ समयबद्ध तरीके से कम कर रही है। राम मंदिर का लोकार्पण होने से पूर्व अयोध्या को हवाई सेवा से जोड़ दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि कोई भी देशी या विदेशी पर्यटक जब यहां के एयरपोर्ट पर प्रवेश करेगा तो अयोध्या की सांस्कृतिक विशेषता और क्षमता का एहसास करेगा।

उन्होंने कहा कि अभी पहले चरण के काम को पूरा किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण के काम की स्वीकृति कैबिनेट से ली जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि अयोध्या अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर चमकते सितारे की तरह जगमगाए। इसी दिशा में केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर काम कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया व वीके सिंह ने निर्माणाधीन राम मंदिर को भी देखा और हनुमान गढ़ी व रामलला के दरबार में भी हाजिरी लगाई।बताया जा रहा है कि 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले एयरपोर्ट का संचालन शुरू हो जाएगा।

कोरोना वायरस महामारी पर डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, लंबे समय तक रह सकती है बीमारी
संगीत संध्या में भजन सम्राट दिलीप षड़ंगी की प्रस्तुति में झूमे लोग, बाबा की बारात से पहले भक्तिमय हुआ खुर्सीपार
भिलाई के स्पा सेंटर में मसाज की जगह देह व्यापार, दो सेंटरों पर पुलिस की रेड
गुस्से को नहीं कर पा रहे काबू, तो आज से ही करें इन 2 योगासनों का अभ्यास
चीनी टीका: डब्ल्यूएचओ की अनुमति के बाद भी विरोध, सऊदी जैसे देश नहीं दे रहे मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Election 2023 : कल होगा छत्तीसगढ़ के 1181 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, निर्वाचन पदाधिकारी बताया कैसी है तैयारी
Next Article Election Breaking : रुझानों में एमपी-राजस्थान में भाजपा को और तेलंगाना में कांग्रेस बहुमत, छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?