ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Election 2023 : कल होगा छत्तीसगढ़ के 1181 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, निर्वाचन पदाधिकारी बताया कैसी है तैयारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

CG Election 2023 : कल होगा छत्तीसगढ़ के 1181 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, निर्वाचन पदाधिकारी बताया कैसी है तैयारी

By Mohan Rao
Published: December 2, 2023
Share
रीना कंगाले IAS
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे तीन दिसंबर आ जाएंगे। प्रदेश के सभी 33 जिलों में चुनाव आयोग ने मतगणना की तैयारी कर ली है। रविवार को 1181 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। मतगणना के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से कवर्धा में सबसे अधिक 30 चक्रों में मतगणना होगी। इसके बाद कसडोल में 29 चक्र होंगे। वहीं सबसे कम मनेंद्रगढ़ और भिलाई नगर में 12 चक्रों में मतगणना होगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी, जिसमें सबसे पहले सेवा मतदाताओं के मतों की गणना होगी। सबसे पहले ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रानिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलैट सिस्टम) से प्राप्त मतों के क्यूआर कोड की स्कैनिंग की जाएगी। उसके बाद डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। साढ़े आठ बजे के बाद सभी टेबलों पर एक साथ मतगणना शुरू होगी। 1181 अभ्यर्थियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला सात और 17 नवंबर को ईवीएम में बंद हुआ था। कल यानी तीन दिसंबर को मतों की गिनती के साथ ही इनकी किस्मत का फैसला होगा।

कंगाले ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना केन्द्रों में होने वाली मतों की गिनती के दौरान बिना प्राधिकार पत्र के किसी भी व्यक्ति को मतगणना कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मतगणना के दौरान अभ्यर्थी किसी भी टेबल पर जाकर मतगणना को देख सकेंगे जबकि अभ्यर्थी के अभिकर्ता सिर्फ निर्धारित टेबल पर ही मतगणना का निरीक्षण करेंगे। मतगणना की पूरी कार्रवाई मतगणना प्रेक्षक और सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति और निगरानी में होगी। इस दौरान हर एक राउंड के खत्म होने पर अभ्यर्थी या उनके अभिकर्ता की उपस्थिति और प्रेक्षक की निगरानी में रैंडम आधार पर किसी दो कंट्रोल यूनिट की जांच की जाएगी।

मतदान के बाद ईवीएम को सभी जिला मुख्यालयों के स्ट्रांग रूम में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है। पूरी मतगणना प्रक्रिया की रिकार्डिंग भी की जाएगी। इस दौरान प्रेक्षक और रिटर्निंग ऑफिसर को छोड़कर मतगणना कक्ष में किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा कोई भी अन्य व्यक्ति अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे आईपेड, रिकॉर्डर, वीडियो कैमरा जैसे अन्य उपकरण नहीं ले जा सकेंगे।

Whatsapp की नई तरकीब, Status लगाकर समझा रहा प्राइवेसी नियम
नारायणपुर में डॉक्टरों ने किया शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन, ओपीडी सेवाएं रही ठप
राहत भरा नया साल: 102 रुपए सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, नए साल में महंगाई से मिली राहत
CG Crime : जादू टोना के शक में अधमरा होते तक पिटाई, दो महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार
Bhilai Breaking : खेदामरा व कुरुद की जमीन पर वक्फ बोर्ड के दावे का विरोध, भाजपा सहित हिन्दू संगठनों ने जताई आपत्ति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : नाबालिगों ने लगाया फ्लिपकार्ट को चूना, लूट की रची ऐसी साजिश की पुलिस भी हैरान… जानिए क्या है पूरा मामला
Next Article अयोध्या में रामलला के विराजने से पहले शुरू होगी उड़ान, 15 दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा श्रीराम एयरपोर्ट

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?