ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पांच साल पहले हाथी को दो टुकड़ों में काटकर दफनाया: दो साल बाद जमीन से दांत निकालकर बेचने की फिराक में धरे गए आरोपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

पांच साल पहले हाथी को दो टुकड़ों में काटकर दफनाया: दो साल बाद जमीन से दांत निकालकर बेचने की फिराक में धरे गए आरोपी

By @dmin
Published: July 27, 2020
Share
Five years ago, the elephant was cut into two pieces and buried
Five years ago, the elephant was cut into two pieces and buried
SHARE

धमतरी। जिले में हाथी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना पांच साल पुरानी है जिसमें पुलिस ने रविवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो दांत भी बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ वन सरंक्षन अधिनियम के साथ ही विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। यह घटना धमतरी जिले के दुगली कोरबाहरा थानाक्षेत्र का है।

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि दुगली थाना अंतर्गत सिरकटा गांव के रहने वाले आरोपी पिता-पुत्र ने करीब 5 साल पहले एक हाथी को पहले करंट लगाकर मार दिया था। करीब 5 साल पहले मार्च माह में दुगली थाना क्षेत्र के ग्राम सिरकट्टा भंडरवाडी क्षेत्र में एक हाथी जंगल से भटक कर चेन सिंग मरकाम के खेत के पास पहुंच गया। यहां चेनसिंह मरकाम ने अपने खेत के चारों ओर लोहे की फेनसिंग बनाकर उसमें करंट पास करा दिया। इसकी चपेट में आने से हाथी की मौत हो गई। हाथी की मौत के बाद चेनसिंग ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर हाथी को दो हिस्से में काटा और जमीन में दफन कर दिया था।

गांव वालों को भी खबर, दो साल बाद बेटे ने निकाला हाथी दांत

बताया जाता है कि इस घटना की खबर क्षेत्र भर में सबको थी मगर कोई मुंह नहीं खोलता था। हाथी का शरीर जमीन में दफन करने के दो साल बाद चेनसिंग के पुत्र रंजीत ने गड्ढा खोदकर हाथी दांत निकाला और उसे बेचने का प्रयास कर रहा था। कई दिनों तक हाथी दांत अपने पास रखे रहने के बाद उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश करने लगा। इस बीच इसकी खबर दुगली थाना प्रभारी विनय परमार तक पहुंची। हाथी दांत को लेकर आसपास तस्दीक करने के बाद पुलिस ने चेन सिंह व उसके बेटे रंजीत सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से हाथी के दांत भी बरामद किए हैं।

पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह की पत्नी कोरोना पॉजिटिव: अस्पताल में भर्ती…… ट्विट कर पूर्व सीएम ने दी यह जानकारी
देश के श्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में मिलेगा प्रवेश अवसर, ‘श्रेष्ठ योजना’ हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर
Breaking News : रसमड़ा के  रायपुर पावर एंड स्टील्स में बड़ा ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत, दो मजदूर झुलसे
मुख्यमंत्री निवास पर बिखरी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की इंद्रधनुषी छटा… हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीज-पोरा तिहार… सीएम ने की नांदिया बैला और चुकियां-पोरा की पूजा अर्चना
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झारखंड-बिहार के लोगों के साथ बेचता था बेचता था सरगुजा का पैडलर…. एक महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत चीन सीमा विवाद के बीच आज फ्रांस से भारत के लिए उड़ान भरेंगे पांच राफेल विमान भारत चीन सीमा विवाद के बीच फ्रांस से पांच राफेल विमान ने भरी उड़ान
Next Article चीन को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी में सेना, काराकोरम के समीप तैनात किए टी-90 युद्धक टैंक चीन को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी में सेना, काराकोरम के समीप तैनात किए टी-90 युद्धक टैंक

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?