ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पांच हड़ताली सहकारी समिति प्रबधंन सेवा से बर्खास्त, नोटिस के बाद काम पर नहीं लौटे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

पांच हड़ताली सहकारी समिति प्रबधंन सेवा से बर्खास्त, नोटिस के बाद काम पर नहीं लौटे

By Mohan Rao
Published: November 14, 2025
Share
ब्रेकिंग न्यूज, Breaking News
SHARE

रायपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन 15 नवम्बर 2025 से प्रारम्भ करने की तैयारी की जा रही है। राज्य की 2058 पैक्स समितियों के अधीन स्थापित 2739 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की जाएगी।

पैक्स समितियों के सहकारी कर्मचारी संघ एवं कंप्यूटर ऑपरेटर संघ द्वारा चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। राज्य शासन के अधिकारियों द्वारा हड़ताली कर्मचारियों से मांगों के संबंध में चर्चा की गई, किन्तु कर्मचारी अपनी मांगों पर अडिग बने हुए हैं। हड़ताल के कारण समितियों में लोकहित में धान खरीदी की तैयारी, रबी ऋण वितरण, पीडीएस आदि गतिविधियाँ प्रभावित हुई हैं।

हड़ताली कर्मचारियों को कार्य पर लौटने के निर्देश दिए गए थे तथा सक्षम अधिकारी द्वारा कार्य पर उपस्थित होने का नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बावजूद समिति प्रबंधक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर कार्य पर उपस्थित नहीं हुए और न ही किसी प्रकार का लिखित जवाब प्रस्तुत किया।

समितियों के संचालक मंडल ने इसे गंभीर दुराचार मानते हुए संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की है। आज 14 नवंबर को प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति छाती, जिला धमतरी के प्रबंधक श्री नरेन्द्र साहू; बोरतलाव समिति, जिला राजनांदगांव के प्रबंधक श्री ईश्वर श्रीवास; पैक्स सोसाइटी चांपा के प्रबंधक श्री गोविंद नारायण मिश्रा; समिति प्रबंधक गठुला, जिला राजनांदगांव के किशुन देवांगन; तथा सेवा सहकारी समिति लखनपुर के प्रबंधक श्री चंद्रप्रताप सिंह की सेवाएँ समाप्त कर दी गई हैं। इस कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही के बाद प्रदेश के अनेक समिति प्रबंधक एवं कर्मचारी कार्य पर वापस लौटने लगे हैं।

लापरवाही: कोरोना पॉजिटिव घूम रहा था मुहल्ले में, निगम अधिकारियों ने दी सख्त चेतावनी… पॉजिटिव आए व्यक्ति के निवास निकट संचालित दुकान को कराया बंद
Bhilai Breaking : शहर में चोरी व गुम हुए 133 मोबाइल फोन पुलिस ने किए बरामद, अलग अलग थानों में दर्ज थी शिकायतें
सामाजिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रही  राजीव युवा मितान क्लब – उद्योग मंत्री लखमा
कोविड अनुग्रह राशि के लिए 17 मार्च तक की जा सकती है अपील
Big accident : पिकअप पलटने से दो की मौत, 15 से ज्यादा घायल… मरही माता मंदिर से लौट रहे थे सभी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ सिंचाई परियोजना मंडल की बैठक में 14 नए प्रोजेक्टस् को मिली सैद्धांतिक सहमति
Next Article भारत के सबसे ऊंचे 140 फीट बैम्बू टावर पर मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण, बेमेतरा बना राष्ट्रीय आकर्षण का केंद्र

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?