ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पांच माह बाद भारत में रिकॉर्ड 53 हजार से अधिक नए केस… चार लाख के करीब पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पांच माह बाद भारत में रिकॉर्ड 53 हजार से अधिक नए केस… चार लाख के करीब पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या

By @dmin
Published: March 25, 2021
Share
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
SHARE

नईदिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना संक्रमण अपने चरम पर पहुंच गया गया। लॉकडाउन लगने के एक साल बाद भी हालात काबू में नहीं आ रहे हैं जबकि सरकार ने टीकाकरण भी शुरू कर दिया है। रोजना बढ़ रही मरीजों की संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं और इन्हीं राज्यों में मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। देशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 53,476 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 251 की जान चली गई है। पिछले पांच माह में यह सर्वाधिक आकंड़ा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटों में 26,575 ठीक हुए। बीते 24 घंटे में एक्टिव केस में 26,588 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही कुल एक्टिव केस 3.91 लाख हो गए। देश में अब तक 1 करोड़ 17 लाख 87 हजार 13 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ 12 लाख 29 हजार 591 ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.60 लाख मरीजों ने जान गंवाई है। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 31,855 मरीज महाराष्ट्र में मिले। यहां 15,098 मरीज ठीक हुए और 95 संक्रमितों की मौत हो गई।
15 फरवरी के बाद से बिगड़े हालात
आंकड़े बताते हैं कि भारत में 15 फरवरी के बाद ही कोरोना की दूसरी लहर प्रभावी हुई। हफ्ता-दर-हफ्ता केस बढ़ते गए। जहां 1 से 7 फरवरी के बीच 80,180 केस सामने आए थे, वहीं 15-21 फरवरी के बीच 86,711 नए केस सामने आए। इसके अगले हफ्ते में नए केस के आंकड़े ने एक लाख का आंकड़ा पार किया और 15-21 मार्च के बीच दो लाख का आंकड़ा भी पार कर लिया है। कोरोना की वजह से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी इस दौरान बढ़ता गया। 15-21 मार्च के बीच मौतों ने 1,000 का आंकड़ा पार किया और पिछले हफ्ते के मुकाबले 34.9 फीसदी की बढ़त दर्ज की। सरकारी अधिकारियों और विशेषज्ञों का कहना है कि वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद लोगों ने मान लिया कि कोरोना खत्म हो गया है। सोशल डिस्टेंसिंग समेत कोरोना से बचने के दूसरे उपायों को छोड़ दिया गया, जिसका खामियाजा दूसरी लहर के तौर पर सामने आ रहा है।

तेलुगू फिल्मों में काम कर चुकी हैं अंगूरी भाभी, विकास गुप्ता संग विवादों से बटोरी थीं सुर्खियां
केशकाल वनमंडल के जंगल से अवैध परिवहन करते सागौन की लकड़ी जब्त, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी का बीजेपी कार्यकर्ताओं को फ्लाइंग किस, जाने क्या है माजरा, देखें वीडियो
शिंदे ‘सेना’ से संजय राउत की अपील- आकर बात करो, महाविकास अघाड़ी भी छोड़ देंगे
राजधानी के एटीएम में सेंधमारी, लॉकर नही टूटा तो CCTV और अलार्म उखाड़ ले गया बदमाश, तलाश में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CCTV gets a big clue in the blast outside the Israeli embassy पेड़ की टहनी में लटकी मिली लाश… कई दिनों से था घर से गायब… वॉकिंग पर निकले लोगों ने दी पुलिस को सूचना
Next Article Corona in Chhattisgarh became huge: 29 patients died in the last छत्तीसगढ़ में विकराल हुआ कोरोना: पिछले 24 घंटे में 29 मरीजों की मौत, 2 हजार से ज्यादा नए केस.. दुर्ग जिला सबसे बड़ा सेंटर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?