ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चरोदा में साधुओं की पिटाई : 10 नामजद आरोपियों में से पांच गिरफ्तार, 35 से ज्यादा संदिग्ध… घटना के पीछे सामने आई यह बड़ी वजह  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

चरोदा में साधुओं की पिटाई : 10 नामजद आरोपियों में से पांच गिरफ्तार, 35 से ज्यादा संदिग्ध… घटना के पीछे सामने आई यह बड़ी वजह  

By Mohan Rao
Published: October 7, 2022
Share
पुलिस की गिरफ्त में पांच आरोपी
SHARE

भिलाई। चरोदा में साधुओं की पिटाई के मामले में बड़ा अपड़ेट सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 35 से ज्यादा संदिग्धों को चिह्नित किया है और इनमें से 10 नामजद आरोपी हैं। अब तक भिलाई तीन पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं नामजद आरोपियों में से पांच की गिरफ्तारी होनी बाकी है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में पूर्व पार्षद का भाई भी शामिल है। वहीं घटना के पीछे एक बड़ी वजह शराब पीने के लिए साधुओं से रुपए मांगने की बात सामने आई है हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है।

बता दें 5 अक्टूबर को पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत चरोदा बस्ती में बच्चा चोरी के शक में तीन साधुओं की बुरी तरह से पिटाई की गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमें हड़कंप मच गया। घायल साधुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इस मामले में पुलिस की काफी किरकिरी हुई। साधुओं की पिटाई के मामले में पुलिस ने योगेंद्र साहू उर्फ छोटू, सत्य नारायण चक्रधारी, भूपेंद्र वर्मा उर्फ कान्हा और सितेंद्र महतो आदि को गिरफ्तार किया है। वहीं इस घटना के जिम्मेदार 35 संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

शराब के लिए रुपए मांगने की बात आई सामने
साधुओं की पिटाई की एक बड़ी वजह सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है वे साधुओं से शराब पीने के लिए रुपए मांग रहे थे। साधुओं ने मना किया तो बच्चा चोरी के आरोप में साधुओं को जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद भी नहीं माने तो युवकों ने पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान गांव के और लोग भी जमा हो गए और बहती गंगा भी हाथ धो लिया। साधुओं की पिटाई करने वालों में 10 लोगों के नाम सामने आए जिनमें से पांच पुलिस गिरफ्त में हैं।

साधुओं के पास नहीं थे पहचान पत्र
इधर इस मामले में पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पेट्रोलिंग पार्टी पहुंची और साधुओं को थाने लाया गया। यहां से तीनों को अस्पताल ले जाया गया। सामान्य चोट होने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया। इन साधुओं में राजवीर सिंह, श्याम सिंह व अमन सिंह शामिल हैं जो कि अलवर राजस्थान के रहने वाले हैं। तीनों को अलवार भेज दिया गया है। जांच के दौरान तीनों के पास परिचय पत्र नहीं था।

एसपी ने कहा संदिग्ध थी गतिविधि
इस मामले में एसपी डॉ अभिषेक पल्लव का कहना है कि गांव में साधु संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे। अफवाह के कारण ही ग्रामीणों ने इनकी पिटाई कर दी जो कि गलत है। इस मामले में 10 नामजद आरोपी हैं जिनकी पहचान करने के बाद पांच को गिरफ़्तार कर लिया गया है। वहीं पांच की तलाश की जा रही है इसके अलावा और भी संदिग्ध हैं जिनकी पहचान की जा रही है।

shreekanchanpath 39 # 22 November 2024
घर के मुखिया ने ही मिला दिया भोजन में जहर, अस्पताल पहुंच गए परिवार के 9 लोग
भिलाई निगम को 20 स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर मिले, स्वच्छता के प्रति करेंगे जागरूक, फिल्म इंडस्ट्री से अनुराग बसु भी शामिल…
CG Big Breaking: होली के पहले सरकारी कर्मचारियों को सौगात, महंगाई भत्ता 53 फीसदी करने का आदेश जारी
वर्धा की तर्ज पर नवा रायपुर में स्थापित होगा 21 वीं सदी का सेवा-ग्राम…. मुख्यमंत्री बघेल ने किया निरीक्षण… निर्माण के लिए 76.5 एकड़ की जमीन चिन्हांकित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बस्तर दशहरा में शामिल होने जगदलपुर पहुंचें सीएम, किया झाड़ा सिरहा की प्रतिमा का अनावरण बस्तर दशहरा में शामिल होने जगदलपुर पहुंचें सीएम, किया झाड़ा सिरहा की प्रतिमा का अनावरण
Next Article 'हमर क्लीनिक योजना की शुरूआत' : शहरी क्षेत्रों के मोहल्लों में खुलेंगे इतने क्लीनिक, यह सुविधा होगी सेहतभरी ‘हमर क्लीनिक योजना की शुरूआत’ : शहरी क्षेत्रों के मोहल्लों में खुलेंगे इतने क्लीनिक, यह सुविधा होगी सेहतभरी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?