ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बस्तर दशहरा में शामिल होने जगदलपुर पहुंचें सीएम, किया झाड़ा सिरहा की प्रतिमा का अनावरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterChhattisgarhFeaturedRaipur

बस्तर दशहरा में शामिल होने जगदलपुर पहुंचें सीएम, किया झाड़ा सिरहा की प्रतिमा का अनावरण

By Om Prakash Verma
Published: October 7, 2022
Share
बस्तर दशहरा में शामिल होने जगदलपुर पहुंचें सीएम, किया झाड़ा सिरहा की प्रतिमा का अनावरण
बस्तर दशहरा में शामिल होने जगदलपुर पहुंचें सीएम, किया झाड़ा सिरहा की प्रतिमा का अनावरण
SHARE

173 करोड़ 44 लाख से अधिक लागत के 89 विकास कार्यों का किया लोकार्पण -शिलान्यास
मुख्यमंत्री बघेल ने की मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना प्रदेश वासियों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की
बस्तर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बस्तर दशहरा के अंतर्गत मुरिया दरबार सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री बघेल ने जगदलपुर में स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

बस्तर दशहरा में शामिल होने पहुँचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिरहासार भवन के समीप शहीद स्मारक परिसर में मुरिया विद्रोह के जन नायक झाड़ा सिरहा की आदमकद मूर्ति का अनावरण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बस्तर जिले में 89 विकास कार्यों लागत लगभग 173 करोड़ 28 लाख से अधिक राशि के कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 77 करोड़ 38 लाख 72 हजार के 22 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 95 करोड़ 89 लाख 72 हजार के 67 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर उद्योग व जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, उपाध्यक्ष संतराम नेताम, विक्रम मंडावी, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, हस्त शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, महापौर श्रीमती सफीरा साह, नगर निगम सभापति श्रीमती कविता साह, कमिश्नर श्याम धावड़े, आई जी सुंदर राज पी., कलेक्टर चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने किया चलित विधायक कार्यालय का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिरहासार भवन के सामने केशकाल विधायक संतराम नेताम के चलित विधायक कार्यालय का उद्घाटन किया। विधायक संतराम नेताम अपने विधान सभा क्षेत्र में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और जनता की समस्याओं के लिए उनके गाँव क़स्बा में चलित कार्यालय के माध्यम से पहुँचकर निराकरण करने का प्रयास करते है।

मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ली कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों की बैठक: सामुदायिक संक्रमण रोकने पर दिया जोर
फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी… स्वस्थ भारत बनाने की अपील के साथ कहा यह
जनरेशन कपंनी के जल विद्युत गृहों में 345.42 मिलीयन यूनिट विद्युत उत्पादन… टूटा पिछले साल का रिकार्ड
मुख्यमंत्री साय की बड़ी घोषणा : नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लागू होगी ‘नियद नेल्लानार योजना’… जानिए क्या होंगे इस योजना के लाभ
भिलाई निगम ने फर्नीचर दुकान को किया सील, बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं माना संचालक तो अधिकारियों ने दिखाई सख्ती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पुलिस ने अवैध जब्ती बनाकर युवक को बिना कपड़े के लॉकअप में किया बंद, हाईकोर्ट ने DGP को जारी किया नोटिस पुलिस ने अवैध जब्ती बनाकर युवक को बिना कपड़े के लॉकअप में किया बंद, हाईकोर्ट ने DGP को जारी किया नोटिस
Next Article चरोदा में साधुओं की पिटाई : 10 नामजद आरोपियों में से पांच गिरफ्तार, 35 से ज्यादा संदिग्ध… घटना के पीछे सामने आई यह बड़ी वजह  

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?