ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान कल, बस्तर में होगी वोटिंग… कोंडागांव में फ्लैगमार्च
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान कल, बस्तर में होगी वोटिंग… कोंडागांव में फ्लैगमार्च

By Mohan Rao
Published: April 18, 2024
Share
कोंडागांव में फ्लैगमार्च
SHARE

कोंडागांव। लोकसभा चुनाव के तहत 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है। इसमें छत्तीसगढ़ की एक सीट बस्तर में भी मतदान होगा। नक्सली मुवमेंट को देखते हुए बस्तर लोकसभा सीट अति संवेदनशील सीटों में से एक है। लोकसभा क्षेत्र के सभी जिलों में पुलिस व सुरक्षाबल हाईअलर्ट पर हैं। इसी कड़ी में बुधवार को कोंडागांव जिले में कलेक्टर व एसपी ने फ्लैगमार्च कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

बता दें चुनाव आयोग के जारी शेड्यूल के अनुसार बस्तर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कोंडागांव, नारायणपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं कोंटा में मतदान दिवस 19 अप्रैल 2024 शुक्रवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। बस्तर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसी तरह जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के 175 मतदान केन्द्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक और 72 मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।

कोंडागांव जिले के कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत ने बताया कि प्रथम चरण के मतदान के तहत 19 अप्रैल को होने वाले बस्तर संसदीय क्षेत्र में मतदान के लिए कोंडागांव के संवेदनशील क्षेत्रों में मतदान से पहले बुधवार को मतदान दलों को हेलीकॉप्टर से रवाना किया गया। इसके लिए सुबह से मतदान दल शासकीय गुंडाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बनाए गए मतदान सामग्री वितरण केंद्र में पहुंचे थे।  इस दौरान जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत ने आम जनता से बढ़-चढ़ कर शत–प्रतिशत मतदान करने की अपील की।

अधिकारी धान खरीदी केन्द्रों का नियमित दौरा कर व्यवस्था पर रखें निगाह : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
बर्ड फ्लू की आहट से 15 रुपये प्रति किलो सस्ता हुआ मुर्गा, पोल्ट्री व्यवसायी चिकन को बता रहे सुरक्षित
मैराथन का उत्साह: महिलाएं भी जमकर दौड़ी… सीसीएफ, कलेक्टर और डीएफओ ने भी मैराथन में लगाई दौड़
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों के लिए लगभग 11 हजार 763 करोड़ रुपये की अनुदान मांगें पारित
झटका: एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी, 266 रुपये हुआ महंगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीरामनवमी भगवामयी हुई इस्पातनगरी, रामलीला मैदान में जुटे हजारों भक्त… जय श्रीराम के लगा जयघोष  
Next Article Encounter Update: महिला नक्सलियों की भूमिका भी खतरनाक, मुठभेड़ में मारे गए 29 में से 15 महिलाएं भी शामिल Encounter Update: महिला नक्सलियों की भूमिका भी खतरनाक, मुठभेड़ में मारे गए 29 में से 15 महिलाएं भी शामिल

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?