ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Firing in Bhilai : तलवार व पिस्टल लेकर पहुंचे बदमाश, हवाई फायर कर भागे… मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश
Share
Notification Show More
Latest News
खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान, अवैध परिवहन में लगे 21 वाहन जब्त
October 11, 2026
रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 3 जेसीबी सहित 5 वाहन व मशीनें जब्त
October 11, 2026
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी (ऑनर्स) की रिक्त सीटों के लिए काउंसिलिंग 14 से 16 अक्टूबर तक
October 11, 2026
राजस्व कार्यों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही पड़ी भारी, महासमुंद में पांच पटवारी निलंबित
October 11, 2026
असम तक पहुंची गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की खुशबू , राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छाया विष्णु भोग चावल
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Firing in Bhilai : तलवार व पिस्टल लेकर पहुंचे बदमाश, हवाई फायर कर भागे… मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश

By Mohan Rao Published June 2, 2025
Share
इसी घर में घटना घटी
SHARE

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र में एक शख्स की हत्या करने के इरादे से पहुंचे बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिस समय बदमाश पहुंचे तक वह शख्स घर पर नहीं था। तलवार व पिस्टल के साथ पहुंचे बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और भाग निकले। घटना के बाद परिजनों की शिकायत के बाद रातभर छावनी पुलिस इलाके की खाक छानती रही। इस मामले में छावनी पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना छावनी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर की है। आदर्श नगर निवासी सूरज सिंह पर हमला करने के इरादे से चार से पांच बदमाश बाइक से पहुंचे। इनके हाथों में तलवार व पिस्टल थी। घटना के समय सूरज किसी काम से बाहर गया था। घर में उसकी पत्नी गोल्डी सिंह, बच्चे और मां ही थे। रात लगभग 8 बजे एक युवक पहुंचा और सूरज को बुलाने लगा। वह दरवाजे के पास जोर जोर से चिल्लाते हुए सूरज सिंह को बाहर बुला रहा था। इस दौरान घर के भीतर उसकी पत्नी गोल्डी डरी सहमी थी।

पुराने लेनदेन का है विवाद
सूरज की पत्नी गोल्डी उसे पहचानती थी। पुलिस को उसने बताया कि उसका नाम रविशंकर है और उसके हाथ में पिस्टल था। रविशंकर व सूरज मछली का व्यापार कर रहे थे और दोनों के बीच लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। रविशंकर रात को दरवाजा पीटने लगा तो उसे बताया कि सूरज नहीं है इसके बाद वह आग बबूला हो गया और जान से मारने की धमकी देने लगा। दरवाजा नहीं खुलने से वह नाराज हो गया और गुस्से में बाहर निकलकर हवाई फायर कर गाली-गलौज करते हुए वहां से चले गए।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना के बाद छावनी पुलिस की टीम ने सर्चिंग शुरू की। रात को रविशंकर व उसके साथियों की तलाश करती रही। हवाई फायरिंग की जानकारी मिलने के बाद छावनी सीएसपी हरीश पाटिल और एएसपी सुखनंदन राठौर भी वहां पहुंचे। उन्होंने भी घटना स्थल और आसपास की जगहों का मुआयना किया। इस दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी रविशंकर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में मुख्य आरोपी रविशंकर का साथ देने वाले अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश
छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि आदर्श नगर कैंप 1 में सूरज सिंह के घर के बाहर हवाई फायर हुआ था। जिसमें से कुल 04 आरोपी चिन्हांकित हुए हैं। प्रकरण में मुख्य आरोपी रविशंकर यादव उर्फ रवि सतनामी है को हिरासत में ले लिया गया है। बाकी 3 आरोपियों की तलाश की जा रही है। मुख्य आरोपी रवि शंकर ने सूरज सिंह के घर के बादह 1 राउंड फायर किया गया था। पुराने विवाद को लेकर गाली गलौच के कारण यह घटना हुई है।

You Might Also Like

खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान, अवैध परिवहन में लगे 21 वाहन जब्त

रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 3 जेसीबी सहित 5 वाहन व मशीनें जब्त

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी (ऑनर्स) की रिक्त सीटों के लिए काउंसिलिंग 14 से 16 अक्टूबर तक

राजस्व कार्यों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही पड़ी भारी, महासमुंद में पांच पटवारी निलंबित

असम तक पहुंची गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की खुशबू , राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छाया विष्णु भोग चावल

Mohan Rao June 2, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शिक्षा, सेवा और जागरूकता से ही समाज और राष्ट्र का सशक्त निर्माण संभव, चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के केन्द्रीय महाधिवेशन में बोले सीएम साय शिक्षा, सेवा और जागरूकता से ही समाज और राष्ट्र का सशक्त निर्माण संभव, चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के केन्द्रीय महाधिवेशन में बोले सीएम साय
Next Article राजीव शुक्ला बन सकते हैं BCCI के कार्यवाहक अध्यक्ष, जानिए रोजर बिन्नी के पद छोड़ने की वजह राजीव शुक्ला बन सकते हैं BCCI के कार्यवाहक अध्यक्ष, जानिए रोजर बिन्नी के पद छोड़ने की वजह

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?