ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अस्पताल में लगी आग, 80 मरीजों को किया गया शिफ्ट, चार झुलसे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अस्पताल में लगी आग, 80 मरीजों को किया गया शिफ्ट, चार झुलसे

By @dmin
Published: April 4, 2021
Share
अस्पताल में लगी आग, 80 मरीजों को किया गया शिफ्ट, चार झुलसे
अस्पताल में लगी आग, 80 मरीजों को किया गया शिफ्ट, चार झुलसे
SHARE

उज्जैन (एजेंसी)। उज्जैन से एक हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल, शहर के पाटीदार फ्रीगंज स्थित पाटीदार अस्पताल में रविवार सुबह 11.30 बजे आग लग गई। इस घटना से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, अस्पताल में भर्ती कई मरीज आग में झुलस गए। इस दौरान अस्पताल के आइसीयू वार्ड के बेड सहित अन्य सामान जल गए। गनीमत रही घटना की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और अस्पताल में भर्ती सभी 80 मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया। 

आज पाटीदार हॉस्पिटल, फ्रीगंज, उज्जैन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 80 मरीज अस्पताल में फंसे थे, सबको आधे घंटे के अंदर रेस्क्यू किया गया है।

4 लोगों के झुलसने की खबर है। घायलों के नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है। पूरा प्रशासन मौके पर है, स्थिति नियंत्रण में है।

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 4, 2021

बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती कई मरीज कोरोना संक्रमित भी थे। झुलसे चार मरीजों को समीप के गुरुनानक अस्पताल में भर्ती किया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 
वहीं, जब आग लगने के कारण की जांच की गई तो पता चला कि आइसीयू वार्ड के पास एक जगह पर शॉर्ट सर्किट होने की वजह से हादसा हुआ। इधर, स्थानीय पुलिस ने कहा कि मामले में अभी जांच जारी है। कलेक्टर आशीष सिंह ने भी बयान दिया है कि सभी मरीजों को सुरक्षित अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित कराया दिया गया है। आइसीयू के दो वार्डों में भर्ती 30 मरीजों को आरडी गार्डी से भेजा गया है। इसके अलावा आग में झुलसे चार मरीजों का इलाज भी जारी है। यह मरीज भी खतरे से बाहर हैं। उन्होने आगे  कहा कि भविष्य में किसी अस्पताल में इस तरह की घटना न हो इसके लिए कदम उठाए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार अस्पताल में जब आग लगी तो उस वक्त वहां करीब 350 लोग मौजूद थे। दमकलकर्मियों ने समय पर घटनास्थल पर पहुंचकर बड़ा हादसा होने से बचा लिया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के 25 वाहन लगाए गए थे। इसके अलावा मरीजों को शिफ्ट करने के लिए 30 एम्बुलेंस लगा दी गई थीं।

धनतेरस पर जमकर हुई सोने की खरीदारी, एक दिन में ही बिके 15 टन सोने के आभूषण
Bhilai Breaking : छात्रा पर जानलेवा हमला, कॉलेज से निकली थी घर, रास्ते में बदमाशों ने जैक रॉड से किया वार
तबलीगी जमात के लोगों ने आइसोलेशन सेंटर में मेडिकल स्टाफ से की बदसलूकी, उन पर थूका
कोकिया नदी पर बनेगा 3 करोड़ 32 लाख की लागत से उच्च स्तरीय पुल, दर्जनों गांव मुख्यधारा में होंगे शामिल
अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025: मुख्यमंत्री साय ने कहा- बस्तर में अमन, चैन और खुशहाली का संदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 170 # 04 april 2021
Next Article Politics intensified by CM Uddhav's statement on provinces महाराष्ट्र में उद्धव सरकार का फैसला, रेस्टोरेंट में खाना खाने पर रोक, नाइट कर्फ्यू का टाइम भी बदला

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?