ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : कोयला लोड ट्रेलर से टक्कर के बाद लगी आग, दोनों वाहन जलकर खाक, जिंदा जले ड्राइवर हेल्पर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Big news : कोयला लोड ट्रेलर से टक्कर के बाद लगी आग, दोनों वाहन जलकर खाक, जिंदा जले ड्राइवर हेल्पर

By Mohan Rao
Published: June 16, 2023
Share
ट्रेलर ट्रक में भिडंत से लगी दोनों में आग
SHARE

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में गुरुवार देर रात कोयला लोड कर आ रहे ट्रेलर और ट्रक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में एक ट्रक के चालक और खलासी की जिंदा जलने से मौत हो गई। इस दौरान ट्रक चालक और खलासी को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। वहीं ट्रेलर का चालक और खलासी दोनों कूदकर भाग निकले। हादसे में दोनों वाहन जलकर खाक हो गए हैं। हादसा चांपा थाना क्षेत्र में हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक, चांपा-कोरबा रोड पर स्थित केके ढाबा के पास शुक्रवार रात करीब एक बजे ट्रक और ट्रेलर की जोरदार टक्कर हुई थी। चांपा स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री से ट्रक प्लास्टिक का पाइप लोडकर लछनपुर निवासी चालक भुनेश्वर सिंह (32) और हेल्पर नीरज यादव (30) पेंड्रा जाने के लिए निकले थे। वहीं दूसरी ओर से ट्रेलर कोयला लोडकर कोरबा से चांपा की ओर जा रहा था। तभी दोनों वाहनों में आमने-सामने टक्क हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक 50 फीट तक पीछे जा गिरा।

टक्कर लगते ही दोनों वाहनों में आग लग गई। इस दौरान ट्रक का चालक और खलासी केबिन में ही फंस गए। दोनों बाहर ही नहीं निकल सके और उसी में जिंदा जल गए। वहीं ट्रेलर चालक ने किसी तरह केबिन से निकल कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की गाडिय़ां आग पर काबू पा सकीं। इसके बाद क्रेन की मदद से ट्रक में फंसे दोनों शवों को निकलवाकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Big News : रिटायर्ड पुलिस कर्मी के बेटे ने की खुदकुशी, सड़क किनारे फंदे पर लटकती मिली लाश
Accident in Bhilai : तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत… हाइवा छोड़ थाने पहुंचा ड्राइवर
नारी शक्ति सम्मान समारोह के अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने कहा-सबसे बड़ा सुकून सेवा में
सनकी पति ने कुल्हाड़ी से काट दी पत्नी की गर्दन…
कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविरों का किया निरीक्षण, अधिक से अधिक कार्ड बनवाने की अपील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Manipur Violence : उपद्रवियों ने केन्द्रीय मंत्री के घर को बनाया निशाना, लगा दी आग… केन्द्रीय मंत्री बोले- अमानवीय
Next Article Breaking News : छत्तीसगढ़ सरकार ने तय की गेहूं की स्टॉक लिमिट, हर सप्ताह देनी होगी स्टॉक रिपोर्ट… सभी कलेक्टरों को पत्र जारी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?