ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रद्द कानून के तहत अभी भी हो रही एफआईआर, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ये चौंकाने वाला है, जवाब दे केंद्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

रद्द कानून के तहत अभी भी हो रही एफआईआर, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ये चौंकाने वाला है, जवाब दे केंद्र

By @dmin
Published: July 5, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। सूचना प्रौद्योगिकी कानून की निरस्त की गई धारा 66ए को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से जवाब मांगा है। दरअसल सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66ए को 2015 में सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया था लेकिन पुलिस अभी भी इसके तहत मामले दर्ज कर रही है। इसपर सुप्रीम कोर्ट ने हैरानी जताई और केंद्र से जवाब मांगा कि देशभर में अब तक इसके कितने मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

बता दें कि इसके खिलाफ एनजीओ पीपल यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका पर जस्टिस रोहिंटन नरीमन, केएम जोसेफ और बीआर गवई की बेंच ने आवेदन दाखिल कर दर्ज मुकदमों के आंकड़ा मुहैया कराने कि मांग की है। न्यायमूर्ति नरीमन ने कहा, यह चौंकाने वाला है। हम नोटिस जारी कर रहे हैं। पीयूसीएल ने द्वारा डाली गई याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा आईटी कानून की धारा 66ए को 2015 में निरस्त किए गए जाने के बावजूद इसके तहत देश में तमाम लोगों को गिरफ्तार किया गया। याचिका में कहा गया है कि श्रेया सिंघल मामले के बाद भी आईटी एक्ट की धारा 66ए का इस्तेमाल हो रहा है।

क्या थी आईटी एक्ट की धारा 66ए
गौरतलब है कि धारा 66ए के तहत किसी भी व्यक्ति को वेबसाइट पर कथित तौर पर ‘अपमानजनकÓ कंटेंट शेयर करने पर गिरफ्तार किया जा सकता था। इस प्रावधान को 24 मार्च 2015 को ही सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त कर दिया था लेकिन, पुलिस की ओर से इसके तहत अभी भी देश में मुकदमें लगातार दर्ज किए जा रहे हैं। श्रेया सिंघल नामक एक कानून की छात्रा द्वारा पहली बार चुनौती दिए जाने के बाद, धारा 66ए को 24 मार्च 2014 को रद्द कर दिया गया था। यह 2012 में मुंबई में शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे की मृत्यु के बाद शहर में कुल बंद की आलोचनात्मक टिप्पणी पोस्ट करने के लिए दो युवतियों को गिरफ्तार किए जाने के बाद हुआ था।

ट्रेन से रेस लगाने के चक्कर में दर्दनाक हादसा, कार सवार महिला समेत तीन की मौत
बस्तर के आदिवासियों की चिंता केंद्र और राज्य दोनों सरकारें कर रहीं : उप मुख्यमंत्री साव
ZyCoV-D Vaccine: बच्चों को भी जल्द लगेगा टीका, केंद्र सरकार ने दिए एक करोड़ डोज खरीदने के आदेश
सियासत: राज्यवर्धन सिंह राठौर का गहलोत सरकार पर हमला, कहा- राजस्थान में चल रहा ‘अंधा कानून
दोनो अंडरब्रिज निर्माण की सुस्त चाल से जनता परेशान, तत्काल काम पूरा करे अफसर : वोरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Now New Zealand offers to host IPL 2020, Sri Lanka and UAE already in queue आईपीएल मेगा ऑक्शन की तारीख तय…. 2 नई टीमों के 50 खिलाडिय़ों को मिलेगा मौका
Next Article Gupkar alliance said: Assembly elections should be held after the restoration of statehood गुपकार गठबंधन ने कहा: राज्य का दर्जा बहाल होने के बाद हों विधानसभा चुनाव, सर्वदलीय बैठक के नतीजे से निराश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?