ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बस्तर के आदिवासियों की चिंता केंद्र और राज्य दोनों सरकारें कर रहीं : उप मुख्यमंत्री साव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhKankerOther

बस्तर के आदिवासियों की चिंता केंद्र और राज्य दोनों सरकारें कर रहीं : उप मुख्यमंत्री साव

By @dmin
Published: August 26, 2025
Share
बस्तर के आदिवासियों की चिंता केंद्र और राज्य दोनों सरकारें कर रहीं : उप मुख्यमंत्री साव
बस्तर के आदिवासियों की चिंता केंद्र और राज्य दोनों सरकारें कर रहीं : उप मुख्यमंत्री साव
SHARE

जिले के प्रभारी मंत्री ने ग्राम हाटकोंदल में दी 7.32 करोड़ रुपए के 04 निर्माण कार्यों की सौगात
कांकेर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री और कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर जिलेवासियों को सौगातें दीं। इस दौरान उन्होंने भानुप्रतापपुर ब्लॉक के ग्राम कोरर में मावा मोदोल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। इसके अलावा उन्होंने ग्राम हाटकोंदल में क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित 03 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं 01 निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर ग्रामीणों को सौगातें दीं। इस अवसर पर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी, कांकेर विधायक आशाराम नेताम प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

ग्राम हाटकोंदल के हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि यहां के विद्यार्थियों को सर्वसुविधायुक नवीन स्कूल भवन की सुविधा मिली है, जिससे वे बेहतर माहौल में शिक्षा ग्रहण कर देश-दुनिया में अपना भविष्य संवार सकें। उन्होंने उपस्थित महिलाओं और ग्रामीणों को तीज पर्व और गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी समय में माओवाद का गढ़ कहलाने वाला बस्तर अब सतत् विकास की दिशा में बढ़ रहा है। यहां के आदिवासियों की चिंता राज्य के विष्णुदेव साय की सरकार ही नहीं, अपितु केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार भी कर रही है और बस्तर में शांति स्थापित करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय सरपंच की मांग पर ग्राम हाटकोंदल से भीरावाही मार्ग पर छोकरा नाला में पुल निर्माण की घोषणा की, साथ ही ग्राम हाटकोंदल में रंगमंच निर्माण के लिए पांच लाख रुपए प्रदाय करने की भी घोषणा किया।

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने हाटकोंदल में 07 करोड़ 32 लाख 93 हजार रुपए के 04 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया, इनमें 04 करोड़ 60 लाख 54 हजार रुपए के तीन निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 02 करोड़ 72 लाख 93 हजार रुपए के एक निर्माण कार्य का भूमिपूजन सम्मिलित है। जिले के प्रभारी मंत्री साव ने दुर्गूकोंदल विकासखंड के ग्राम आमाकड़ा में 01 करोड़ 62 लाख 76 हजार रुपए की लागत से 50 सीटर आदिवासी कन्या आश्रम के निर्माण कार्य तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटकोंदल में 01 करोड़ 20 लाख 93 हजार रुपए से निर्मित स्कूल भवन तथा जाड़ेकुर्से नाला पर 01 करोड़ 76 लाख 85 हजार रुपए की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय पुल का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने कंगलू कुम्हार शासकीय महाविद्यालय दुर्गुकोंदल में राशि 02 करोड़ 72 लाख 39 हजार रुपए की लागत से बनने वाले 100 बिस्तरयुक्त छात्रावास भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी सहित कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया तथा ग्रामीणों को बधाई दी व बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडावी, एसडीओपी एवं प्रशिक्षु आईपीएस आकाश, एडिशनल एसपी दिनेश सिन्हा, एसडीएम भानुप्रतापपुर जीडी वाहिले सहित काफी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और ग्रामीण मौजूद थे।

तिरंगा यात्रा में दिखी सर्वधर्म सम भाव की भावना, सेक्टर 5 में हुआ तिरंगा यात्रा का समापन, अब शुरू होगी प्रगति यात्रा
Breaking News : इसरो ने रचा इतिहास, सूर्य को जानने आदित्य एल-1 लॉन्च… जानिए मिशन से जु़ड़ी खास बातें  
बड़ी खबर: दो मंजिला इमारत ढहने से चार साल की बच्ची समेत तीन की मौत, बरसाती नाले में डूबे 6 बच्चे
ओएनजीसी की गैस पाइपलाइन में धमाका, दो घर ढहे, दो की मौत
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, सीएम साय बोले- 2028-29 तक पूरा छत्तीसगढ़ होगा बाल विवाह मुक्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांकेर नगर को मिली 471 लाख रूपए के नालंदा परिसर की सौगात, उप मुख्यमंत्री साव ने किया भूमिपूजन कांकेर नगर को मिली 471 लाख रूपए के नालंदा परिसर की सौगात, उप मुख्यमंत्री साव ने किया भूमिपूजन
Next Article आबकारी विभाग ने मध्य प्रदेश की 60 बॉटल मदिरा का अवैध परिवहन करते वाहन किया जप्त, 01 आरोपी गिरफ्तार आबकारी विभाग ने मध्य प्रदेश की 60 बॉटल मदिरा का अवैध परिवहन करते वाहन किया जप्त, 01 आरोपी गिरफ्तार

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?