ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएसएफ जवान पर एफआईआर : लिवइन में रहने वाली महिला की आत्महत्या का है मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

बीएसएफ जवान पर एफआईआर : लिवइन में रहने वाली महिला की आत्महत्या का है मामला

By Mohan Rao
Published: July 7, 2024
Share
बीएसएफ जवान पर एफआईआर
SHARE

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र में 20 जून की रात को फांसी लगाने वाली महिला की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके लिवइन पार्टनर बीएसएफ के जवान पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पीएम रिपोर्ट आने व विवेचना के बाद पुलिस ने महिला की आत्महत्या के लिए बीएसएफ के जवान को दोषी पाया है। लगभग तीन सप्ताह बाद इस मामले में अपराध दर्ज कर लिया गया है।

बता दें इंदिरा नगर सुपेला में 20 जून की रात को पिंकी सिंह नाम की महिला ने आत्महत्या कर ली थी। पिंकी सिंह ने अपने किराए के मकान की रेलिंग से लटककर जान दे दी थी। इस मामले में सुपेला पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पीएम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होना पाया गया। विवेचना के दौरान पता चला कि पिंकी सिंह बीएसएफ में कुक संतोष सिंह के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। बीएसएफ जवान की पहले से शादी हो चुकी थी और उसके पांच बच्चे भी हैं। इसके बाद भी वह दूसरी महिला के साथ सुपेला में किराए का मकान लेकर रह रहा था। इसकी जानकारी उसकी पत्नी हो चुकी थी और वह बच्चों के साथ दूसरी जगह रह रही थी।

दोनों में होता था विवाद
पुलिस जांच में पता चला कि संतोष सिंह लगभग दो साल से पिंकी सिंह के साथ रहा है। इस बीच उसने पिंकी सिंह ने शादी नहीं करने की बात कही थी। यही नहीं दोनों के बीच अक्सर विवाद भी होता था। विवाद का कारण भी उसकी पत्नी को माना जा रहा है। पत्नी के कहने पर संतोष सिंह ने पिंकी सिंह को छोड़ने का मन बना लिया जिससे वह काफी परेशान रहने लगी थी। 20 जून की रात को पिंकी सिंह ने लिव इन पार्टनर की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। अब इस मामले में संतोष सिंह को आरोपी बनाया गया है।

CG पुलिस के प्रधान आरक्षक ने आरक्षक की पत्नी से किया रेप, थाने पहुंचा मामला… आरोपी गिरफ्तार
महामारी अभी खत्म नहीं हुई, WHO चीफ ने फिर दुनिया को चेताया- कोरोना तब खत्म होगा जब…
बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट, कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर 11 जवान घायल, एयरलिफ्ट कर भेजा रायपुर
गांव वालों की बेहतरी के लिए सीआरपीएफ ने की पुल बनवाने की जिद, नक्सली भी आईईडी लगाने से नहीं आ रहे बाज
आज से टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज: अब तक 6 बार हो चुका इस प्रतियोगिता का आयोजन… भारत के पास है पहली ट्राफी जीतने का तमगा… जाने टी-20 विश्वकप में कैसा रहा भारत का प्रदर्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सरकारी स्कूलों में अब हर साल आयोजित होंगे ग्रीष्मकालीन शिविर….मुख्यमंत्री साय ने की घोषणा
Next Article भारतीय न्याय संहिता पर दुर्ग पुलिस की कार्यशाला…कॉलेज के छात्र-छात्राओं को दी गई नए कानून की जानकारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?