ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पहले फेज का उद्घाटन, कम हुई दिल्ली से जयपुर की दूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पहले फेज का उद्घाटन, कम हुई दिल्ली से जयपुर की दूरी

By Mohan Rao
Published: February 12, 2023
Share
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे का शुभारंभ
SHARE

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पहले फेज का उद्घाटन कर दिया है। 246 किमी लंबा पहला फेज दिल्ली से दौसा तक बनकर तैयार हुआ है। आज से इसे आम जनता के लिए खोल दिया है। अब सिर्फ साढ़े तीन घंटे में दिल्ली से जयपुर पहुंचा जा सकता है. अब तक जयपुर पहुंचने में पांच से छह घंटे का वक्त लगता था। इससे समय की बचत होगी। अब दिल्ली में कारोबार करने वाले लोग भी आसान से शाम को अपने घर पहुंच सकते हैं। छोटे किसान से लेकर दूध सब्जी भी दिल्ली ले जाकर बेच सकते हैं।

इस मौके पर पीएम ने कहा कि अब जयपुर से दिल्ली पहुंचना आसान हो जाएगा। जयपुर से दिल्ली में कारोबार और काम करने वाले लोग भी रोजाना शाम को अपने घर पहुंच सकते हैं। पीएम ने कहा- ये देश के सबसे बड़े और सबसे आधुनिक एक्सप्रेस-वे में से एक है। ये विकसित भारत की एक और भव्य तस्वीर है। इस साल के बजट में हमने इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 10 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। यह राशि 2014 में प्रावधानित राशि का पांच गुना है। पीएम ने कहा कि जब ऐसी आधुनिक सड़कें, आधुनिक रेलवे स्टेशन, रेलवे ट्रैक, मेट्रो और एयरपोर्ट बनते हैं तो देश की प्रगति को गति मिलती है। इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाला निवेश, उससे भी अधिक निवेश को आकर्षित करता है।

 पीएम मोदी ने कहा कि बीते 9 वर्षों से केंद्र सरकार भी निरंतर इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत बड़ा निवेश कर रही है। पीएम का कहना था कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे राजस्थान की, देश की प्रगति के दो मजबूत स्तंभ बनने वाले हैं। ये प्रोजेक्ट्स, आने वाले समय में राजस्थान सहित इस पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाले हैं। जब ऐसी आधुनिक सड़कें, आधुनिक रेलवे स्टेशन, रेलवे ट्रैक, मेट्रो और एयरपोर्ट बनते हैं तो देश की प्रगति को गति मिलती है। आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण बनकर तैयार हो जाता है तो किसान, छात्र, व्यापारी समेत ट्रक-टैंपो चलाने वालों को भी लाभ मिलता है और आर्थिक लाभ मिलता है।

वैक्सीनेशन पर केन्द्र सरकार का बड़ा फैसला… दिव्यांग और असहाय लोगों को घर जाकर दी जाएगी वैक्सीन
विधायक देवेन्द्र के तीन बड़े ड्रीम प्रोजेक्ट का सीएम करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘गाय धर्म एवं विज्ञान’ ग्रंथ का किया विमोचन
CG Crime : बलोदाबाजार में युवती की हत्या, चंद घंटों में आरोपी तक पहुंची पुलिस… हैरान करने वाली वजह आई सामने
शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड के लोगों को विधायक देवेन्द्र ने दी डोमशेड की सौगात, भेंट मुलाकात के दौरान किया लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ३० बिस्तरों वाला भारतीय अस्पताल जहां हो रहा भूकंप प्रभावितों का इलाज, राजदूत बोले-लोगों की मदद के लिए तैयार ३० बिस्तरों वाला भारतीय अस्पताल जहां हो रहा भूकंप प्रभावितों का इलाज, राजदूत बोले-लोगों की मदद के लिए तैयार
Next Article केएल राहुल को दामाद नहीं बेटा मानता हूं, जानिए सुनील शेट्टी ऐसा क्यों बोले…

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?