ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कल्याण कॉलेज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी, बोले लक्ष्य को पाने के लिए लगातार प्रयास करें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कल्याण कॉलेज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी, बोले लक्ष्य को पाने के लिए लगातार प्रयास करें

By Mohan Rao
Published: March 1, 2025
Share
SHARE

सांसद विजय बघेल ने पीएचडी उपाधि प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र किया प्रदाय

भिलाई। वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई नगर के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह में सांसद विजय बघेल भी शामिल हुए। वित्त मंत्री श्री चौधरी और सांसद श्री बघेल ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने बीएससी की पढ़ाई कल्याण महाविद्यालय भिलाई नगर से किया है।

उन्होंने इस कॉलेज से जुड़ी हुई अपनी पुरानी यादों को छात्र-छात्राओं के साथ साझा किया। उन्होंने कहा यह मेरा भावनात्मक पल है। विपरीत परिस्थितियों में भी मैंने कड़ी मेहनत करते हुए आईएएस की तैयारी की। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा लक्ष्य को पाने के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए। इस बात को हमेशा ध्यान रखकर अपने कैरियर के लिए योजना बनाए। गिनती की पढ़ाई कोई काम नही आती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपनी मेहनत से और सीखने की क्षमता से बड़ा बनने के लिए प्रोत्साहित किया।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं है, बल्कि जीवन के विभिन्न पहलुओं में विकास करना है। उन्होंने कहा सर बिल गेट्स का उदाहरण भी इस विचार को मजबूती से प्रस्तुत करता है, जो बिना डिग्री के भी दुनिया के सबसे बड़े उद्यमियों में से एक बने। अपने भविष्य के लिए स्पष्ट लक्ष्य रखे एवं व्यक्तित्व के विकास में कामयाबी हासिल करने के लिए पढ़ाई करें। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने पीएचडी उपाधि प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदाय किया। समारोह में सांसद विजय बघेल, वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन सहित कल्याण महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं व शिक्षकगण उपस्थित थे। स्वागत भाषण कल्याण कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनय शर्मा ने दिया।

कुछ अलग करने की चाह ने सीएमए के छात्रों ने बनायी शार्ट फिल्म “परिवर्तन”
Durg Breaking : विधायक बृजमोहन अग्रवाल के रिश्तेदार के घर पर करोड़ों की चोरी, शादी में रायपुर गया था परिवार इधर हो गया कांड
पानी छोड़े जाने से उत्तर पाटन के किसान खुश, अब हो सकेगी बढिय़ा खेती
Gustakhi Maaf: डायपर पहनकर नौकरी करती महिलाएं
रेलवे ब्रेकिंग: वेटिंग क्लीयर करने की जद्दोजहद…. दुर्ग से निकलने वाली इन स्पेशल ट्रेनों में दी जा रही है अतिरिक्त कोच की सुविधा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुकमा में मुठभेड़ : सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को किया ढेर, सुबह से जारी है एनकाउंटर
Next Article शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, दुर्ग का तृतीय राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन, नर्सिंग सेवाओं पर किया मंथन, पढ़े गए शोधपत्र और की चर्चा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?