ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, दुर्ग का तृतीय राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन, नर्सिंग सेवाओं पर किया मंथन, पढ़े गए शोधपत्र और की चर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, दुर्ग का तृतीय राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन, नर्सिंग सेवाओं पर किया मंथन, पढ़े गए शोधपत्र और की चर्चा

By Mohan Rao
Published: March 1, 2025
Share
SHARE

भिलाई। शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, दुर्ग का तृतीय राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन (हाईब्रिड मोड पर) का आयोजन महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर, भिलाई में किया गया। सम्मेलन की थीम ’’नर्सिंग पावर टू चेंज द वर्ल्ड’’ थी। सम्मेलन में राज्य के विभिन्न शासकीय एवं निजी नर्सिंग महाविद्यालय से बीएससी नर्सिंग एवं एमएससी नर्सिंग छात्राएं, नर्सेस एवं नर्सिंग शिक्षिकाएं ऑनलाईन एवं ऑफलाइन माध्यम से शामिल हुए। आयोजन में मौजूद विषय विशेषज्ञों के साथ साथ ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन से भी वक्त गणों ने वीडियो संदेश के माध्यम से अपने विचार रखे।

सम्मेलन में मॉडल प्रस्तुतिकरण प्रतियोगिता रखी गई थी। जिसमें राज्य के विभिन्न शासकीय एवं निजी नर्सिंग महाविद्यालयों से आईं प्रतिभागी छात्राओं ने थीम पर मॉडल बनाकर प्रदर्शित किया। इसके साथ ही रील्स मेकिंग प्रतियोगिता भी रखी गई थी। जिसमें प्रतिभागियों ने थीम आधारित रील बनाकर प्रतियोगिता में भाग लिया। आयोजन में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता रमा राजेश, प्राचार्या, शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, दुर्ग ने की। सम्मेलन हेतु सचिव ममता शशि साहू, सह-प्राध्यापक, शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, दुर्ग रहीं। वंदना चौहान, सह-प्राध्यापक, शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय,दुर्ग एवं सुनीता वर्मा, शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, दुर्ग सम्मेलन के समन्वयक के रूप में उपस्थित थे।

स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सिंग की भूमिका पर हुई चर्चा
इस अवसर पर पैनल चर्चा का विषय नर्सिंग पावर टू चेंज द वर्ल्ड रखा गया था, जिसमें पैनलिस्ट डॉ. एनी कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय प्रशिक्षित नर्स एसोसिएशन (टीएनएआई), डॉ. अभिलेखा बिस्वाल प्रिंसिपल पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, भिलाई, डॉ. बेनी बुसान चाको प्रिंसिपल बेथनी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, भिलाई, रचना सोनी डिप्टी नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट एम्स, रायपुर थे। मॉडरेटर रीमा राजेश प्रिंसिपल गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, दुर्ग थीं। वैज्ञानिक सत्र में “स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों का डिजिटलीकरण, नर्सिंग कार्यबल का कौशल उन्नयन और पुनः कौशल करण” विषय पर वक्ता श्रीमती मिनिमोल वर्गीज मुख्य नर्सिंग अधिकारी, फोर्टिस हेल्थ केयर, मुलुंड, मुंबई ने अपने विचार रखे। जिसकी अध्यक्षता डॉ. रोजा प्रिंसी प्रोफेसर (विभागाध्यक्ष), मानसिक स्वास्थ्य नर्सिंग पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, भिलाई ने की।

नर्सिंग सेवाओं को गुणवत्तापूर्ण बनाने किया विमर्श
दोपहर के सत्र में ‘भविष्य के नर्सिंग कार्यबल के लिए गुणवत्तापूर्ण नर्स शिक्षकों को सशक्त बनाने’ विषय पर हुए वैज्ञानिक सत्र में मुख्य वक्ता डॉली बिस्वास मुख्य नर्सिंग अधिकारी फोर्टिस अस्पताल आनंदपुर कोलकाता थी। अध्यक्षता श्रीमती सपना ठाकुर सह-प्राध्यापक (विभागाध्यक्ष) बाल स्वास्थ्य विभाग शासकीय नर्सिंग कॉलेज, दुर्ग ने की। तीसरे वैज्ञानिक सत्र का विषय “उन्नत नर्सिंग अभ्यास: अवसर का लाभ उठाएँ” रखा गया था। जिसमें मुख्य वक्ता श्रीमती बिंदु जॉर्ज के.एशियाई गैस्ट्रोएंटरोलॉजी संस्थान, हैदराबाद थीं। अध्यक्षता रचना सोनी उप नर्सिंग अधीक्षक, एम्स, रायपुर ने की। चौथे वैज्ञानिक सत्र में “शोध से वास्तविकता तक साक्ष्य आधारित नर्सिंग कार्यबल रणनीति का विकास” विषय पर मुख्य वक्ता वक्ता डॉ. जिबी जियोग्रैड, आदेश्वर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस जगदलपुर थीं। अध्यक्षता श्रीमती एल्सी वर्गीस प्रोफेसर (एचओडी) ओबीजी विभाग शासकीय नर्सिंग कॉलेज दुर्ग ने की।

कबीर से गांधी तक के आदर्शों को लेकर निकला मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनसैलाब
कच्छ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, कल रात से 11 बार हिली धरती
रमन सिंह ने CM भूपेश बघेल पर कसा तंज, कहा- गेड़ी चढ़ने और सोटा खाने से नहीं होता राज्य का विकास
छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ छत्तीसगढ़िया ओलंपिक : 14 पारंपरिक खेलों में बच्चो से लेकर बुजुर्ग दिखाएंगे अपना जोर, सीएम बघेल ने किया शुभारंभ
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में दर्ज किए 19,078 नए केस… 224 की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कल्याण कॉलेज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी, बोले लक्ष्य को पाने के लिए लगातार प्रयास करें
Next Article सचिन पायलट से मिले विधायक देवेंद्र यादव, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी मुलाकात

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?