ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सूर्यकिरण एयरोबेटिक शो के लिए रायपुर पहुंचे फाइटर जेट्स, 4 नवंबर को होगा रिहर्सल, पांच को होगा शो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRailway News

सूर्यकिरण एयरोबेटिक शो के लिए रायपुर पहुंचे फाइटर जेट्स, 4 नवंबर को होगा रिहर्सल, पांच को होगा शो

By Mohan Rao
Published: November 3, 2025
Share
सूर्यकिरण एयरोबेटिक शो
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती महोत्सव के दौरान पांच नवंबर को नवा रायपुर में सूर्यकिरण एयरोबेटिक शो होगा। इसके लिए रायपुर एयरपोर्ट पर फाइटर जेट्स पहुंच चुके हैं। यह फाइटर जेट 4 और 5 नवंबर को आसमान में करतब दिखाएंगे।

भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम और आकाश गंगा पैराट्रूपर टीम पहली बार रायपुर के आसमान में अपने अद्भुत करतब दिखाएगी। यह ऐतिहासिक एयर शो नवा रायपुर के सेंध तालाब के ऊपर आयोजित होगा, जहां हजारों लोग वायुसेना के शौर्य और तिरंगे की झिलमिलाती छटा का नजारा देख सकेंगे। वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि 4 नवंबर को रिहर्सल और 5 नवंबर की सुबह 10 बजे मुख्य कार्यक्रम होगा। सूर्यकिरण टीम के 9 फाइटर जेट्स करीब 40 मिनट तक लगातार आसमान में करतब दिखाएंगे। इनमें “बॉम्ब बर्स्ट”, “हार्ट इन द स्काई” और “एरोहेड” जैसे फार्मेशन शामिल रहेंगे।

सूर्य किरण एरोमेटिक टीम और उसमें शामिल फाइटर प्लेंस के बारे में। 1996 में गठित सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम भारतीय वायुसेना की सटीकता, साहस और तकनीकी दक्षता का प्रतीक है। इस टीम ने भारत की हवाई क्षमता और अनुशासन का भव्य प्रदर्शन देश-विदेश के अनेक मंचों पर किया है। सूर्यकिरण टीम एशिया की एकमात्र नौ विमान की एरोबैटिक डिस्प्ले टीम है, जो भारतीय वायुसेना की तकनीकी क्षमता, अनुशासन और समन्वय की मिसाल मानी जाती है। इनके विमानों की उड़ानें इतनी सटीक होती हैं कि कभी-कभी पंखों के बीच की दूरी 5 मीटर से भी कम रह जाती है। यही वह कौशल है जो भारत को वैश्विक स्तर पर अलग पहचान देता है। अब तक सूर्यकिरण टीम ने भारत और विदेशों में 700 से अधिक प्रदर्शन किए हैं। श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, ब्रिटेन और थाईलैंड जैसे देशों में इस टीम ने भारत का गौरव बढ़ाया है। टीम ने सिंगापुर एयर शो, दुबई एयर शो और रॉयल थाई एयर फोर्स की 88वीं वर्षगांठ पर भी शानदार प्रस्तुतियां दीं।

CG Crime : उधार के पैसे वापस नहीं करने पर अपने ही दोस्त की हत्या कर फरार हुआ युवक, 6 दिन बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे
बेटे के मुख्यमंत्री बनने की खबर सुन मां ने खुश होकर कहा- “छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का सौभाग्य मिला है”
पॉक्सो एक्ट में सुधार के लिए संसदीय समिति ने सौंपी रिपोर्ट: नाबालिग की उम्र घटाकर 16 साल करने की सिफारिश
जगदलपुर में पटवारी गिरफ्तार, दो साल पहले दस्तावेज लेकर हुआ था गायब… अब आया हाथ
जज्बे को सलाम: फर्ज के लिए रोज 18 किमी नाव चलाकर जाती है ये आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के रजत जयंती राज्योत्सव में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केन्द्र, उमड़ी दर्शकों की भीड़
Next Article दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 2.5 हजार नशीली कैप्सूल बरामद, खुर्सीपार में 6 व पद्मनाभपुर में 2 आरोपी गिरफ्तार

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?