ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग जिले में चार दिनों में पांचवी हत्या : प्रेमिका के भाई ने दोस्तों संग की प्रेमी की हत्या, मातर उत्सव देखने पहुंचा था युवक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-Bhilai

दुर्ग जिले में चार दिनों में पांचवी हत्या : प्रेमिका के भाई ने दोस्तों संग की प्रेमी की हत्या, मातर उत्सव देखने पहुंचा था युवक

By Mohan Rao
Published: October 24, 2025
Share
रानीतराई में युवक की हत्या
SHARE

भिलाई। दीपावली का त्योहार इस साल दुर्ग पुलिस के लिए सिरदर्द साबित हो रहा है। पर्व के दौरान बीते चार दिनों में पांच हत्या की वारदात हो गई। ताजा मामले में पाटन क्षेत्र के रानी तराई थाना अंतर्गत खर्रा गांव में बीती रात पड़ोसी गांव रेंगा कठेरा से मातर उत्सव पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने पहुंचे एक युवक की कुछ लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हत्या करने वाले युवक की प्रेमिका के भाई व उसके साथी हैं। फिलहाल रानी तराई पुलिस ने इस मामले में कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया है।

बता दें कि दीपावली पर्व के दौरान चार दिनों के भीतर दुर्ग जिले में हत्या की यह पांचवीं वारदात है। इससे पहले 20 अक्टूबर को दीपावली के चार दिन के भीतर ही दुर्ग जिले में हत्या की यह पांचवीं वारदात है। पहले दिन 20 अक्टूबर को दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में फिर अगले दिन 21 अक्टूबर को छावनी और खुर्सीपार के बाद 22 अक्टूबर को नंदिनी थाना क्षेत्र के अरसनारा में हत्या की वारदात हुई है। अब 23 अक्टूबर की आधी रात को मातर के दौरान रानी तराई के खर्रा गांव में युवक की हत्या हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार खूबीराम साहू पिता कृष्ण कुमार साहू (24) रेंगा कठेरा गांव का रहने वाला था। खूबीराम रानीतराई के खर्रा गांव में मातर उत्सव पर आयोजित छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि खर्रा गांव में ही उसका किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मातर उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम देखने के लिए खूबीराम खर्रा आया तो अपनी प्रेमिका को बुलाया और उसके साथ घूमने निकला। युवती के भाई के दोस्तों ने दोनों को साथ साथ घूमते देख लिया। इस बात की जानकारी दोस्तों ने युवती के भाई को दी।

युवती के भाई को यह बात नागवार गुजरी और उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर खूबीराम को मारने की साजिश रची। इसके बाद खूबीराम की तलाश शुरू की गई। वह कार्यक्रम स्थल के पास में ही मिल गया। आरोपियों ने खूबीराम को कार्यक्रम स्थल से अलग ले जाकर चाकू से हमला कर दिया। वारदात की जानकारी लगते ही कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौका देख सभी आरोपी वहां से भाग निकलने में कामयाब हो गए। वारदात की सूचना मिलने पर रानी तराई पुलिस की टीम टीआई पुरुषोत्तम कुर्रे के नेतृत्व में खर्रा पहुंचकर आरोपियों की तलाश में जुट गई। सुबह होते तक पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

एसडीओपी पाटन अनूप लकरा ने बताया कि घटना आधी रात के बाद की है। रेंगा कठेरा निवासी खूबीराम साहू मातर उत्सव देखने खर्रा आया था। यहां पर उसके रिश्तेदार रहते हैं। इसलिए खूबीराम पहले से खर्रा आते रहता था। इसी दौरान खर्रा में रहने वाली युवती के साथ उसका प्रेम संबंध बन गया था। कल जब वह खर्रा आया तो अपनी प्रेमिका को साथ लेकर घूम रहा था। यह देखकर युवती के भाई को उसके दोस्तों ने जानकारी दी। जिसके बाद हत्या की यह वारदात हो गई।

मौसम विभाग ने दी है तेज बारिश की चेतावनी: विधायक वोरा ने कहा- शंकर नाला चौड़ीकरण कार्य से बाढ़ की आशंका से निपटने 24 घंटे अलर्ट रहें अफसर
बीएसपी स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, भिलाई विद्यालय के ऑडिटोरियम में हुआ भव्य आयोजन
अजब सनक: कार की किश्त नहीं पटाई तो सीज करने पहुंचे फाइनेंस कंपनी के कर्मी…. फिर सख्श ने किया यह काम
बिहान योजना से पंचबाई की बदली तकदीर, बनी सफल व्यवसायी
छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग को कुछ ना कुछ दिया है- ताम्रध्वज साहू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 64 # 17 December 2025 shreekanchanpath 10 # 24 Oct 2025
Next Article पीएम मोदी के प्रवास की तैयारियों का सीएम साय ने लिया जायजा, बोले- प्रत्येक व्यवस्था हो गरिमामय और त्रुटिरहित

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?