ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फास्टैग लगे वाहनों को नए साल में देना होगा दोगुना टोल टैक्स, NHAI ने जारी की गाइडलाइन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

फास्टैग लगे वाहनों को नए साल में देना होगा दोगुना टोल टैक्स, NHAI ने जारी की गाइडलाइन

By @dmin
Published: December 29, 2020
Share
फास्टैग लगे वाहनों को नए साल में देना होगा दोगुना टोल टैक्स, NHAI ने जारी की गाइडलाइन
फास्टैग लगे वाहनों को नए साल में देना होगा दोगुना टोल टैक्स, NHAI ने जारी की गाइडलाइन
SHARE

महराजगंज (एजेंसी)। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने गाइडलाइन जारी कर एक जनवरी 2021 से सभी टोल प्लाजा को कैशलेस करने की योजना बनाई है। वहीं 31 दिसंबर के बाद बिना फास्टैग लगे वाहनों से दोगुना टैक्स वसूल करने की तैयारी है। दूसरी तरफ भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब नौतनवां के राष्ट्रीय राजमार्ग पर छपवा टोल प्लाजा पर नेटवर्क की खराबी से टोल कर्मी परेशान हैं।

एनएचएआई के आदेशों का पालन करते हुए टोल कर्मियों द्वारा भले ही मुनादी, बैनर तथा पंपलेट के माध्यम से लोगों को फास्टैग के लिए जागरूक किया जा रहा हो, लेकिन समय-समय पर नेटवर्क की खराबी परेशानी बढ़ा रही है। आलम यह है कि छपवा टोल प्लाजा पर छह लेन फास्टैग लेन तथा दो वीआईपी लेन है। नेटवर्क खराबी से प्लाजा पर आए दिन वाहनों का जाम लग जाता है।
नौतनवां निवासी मनोज कुमार राणा का कहना है कि एनएचएआई नई गाइडलाइन लागू करने को लेकर जल्दबाजी कर रहा है। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण नेटवर्क खराबी की समस्या यहां आम बात है। अब एकाएक एक जनवरी से बगैर फास्टैग वाहनों से दोगुना टोल टैक्स की वसूली ठीक नहीं है।
नौतनवां कस्बे के निवासी ईश्वर जायसवाल ने कहा कि अभी बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्हें टोल प्लाजा के इस नए नियम की जानकारी नहीं है। बेहतर होता कि प्लाजा कर्मी पहले नेटवर्क की समस्या को दुरुस्त करते क्योंकि यहां नेटवर्क की ही सबसे बड़ी समस्या है।
टोल प्लाजा छपवा प्रबंधक उत्तम राय ने कहा कि एनएचएआई द्वारा लोगों के समय और ईंधन की बचत को देखते हुए प्लाजा को कैशलेस किया जा रहा है। नियम का पालन करते हुए, एक जनवरी से बगैर फास्टैग वाहनों को दोगुना टोल टैक्स देने के बाद ही प्लाजा क्रॉस करने की अनुमति मिल सकेगी। खराब नेटवर्क के कारण थोड़ी बहुत समस्या हो रही है।

हाईकोर्ट ने सरकार और एनएच अथॉरिटी से मांगा जवाब, हादसे रोकने क्या पहल की गई
खारून नदी में बह गए 16 मवेशी, नदी किनारे छोड़ा था चरवाहे ने… तीन के शव बरामद
12 करोड़ रुपए की राशि से बनेगा फूड पार्क…. कृषि मंत्री रविन्द्र चाबे ने किया भूमिपूजन, 22 एकड़ में होगा पार्क, मिलेगी बिजली पानी, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं
वायु सेना की टीम का रोमांचक एयर शो, सेंध जलाशय के ऊपर आसमां में गूंजा ‘जय जोहार’ और ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’
तिरुपति में गुम हुआ छत्तीसगढ़ का 6 वर्षीय बच्चा… गृहमंत्री ने लिया संज्ञान…. पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article SBI बैंक का अलर्ट: इन 7 जानकारियों को न करें शेयर, वर्ना खाली हो जाएगा खाता SBI ग्राहकों के लिए 1 जनवरी से बदल जाएगा चेक से पेमेंट करने का तरीका, लागू होगा नया सिस्टम
Next Article केरल, कर्नाटक में कई आईएसआईएस आतंकी मौजूद, बड़े हमले को दे सकते हैं अंजाम: यूएन पाकिस्तान ने रची जम्मू को दहलाने की साजिश, वैष्णो देवी और पर्यटक स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?