ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नैनो डीएपी अपनाकर आधुनिक खेती की ओर बढ़े किसान अनिल मिश्रा
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश कृष्न राम महापात्रा को राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ
September 7, 2026
379 गाँवों के 22,923 परिवारों तक पहुँचा नल कनेक्शन
जल जीवन मिशन से संवर रही नारायणपुर के वनांचल की तस्वीर- घर-घर पहुँच रहा शुद्ध पेयजल, बढ़ रही खुशहाली
September 7, 2026
उजाला उत्पादक समूह की दीदियों ने सामूहिक खेती से हासिल की नई पहचान, सीधे थोक बिक्री से 6 लाख रूपए की आय
बिहान से बदली राह : 35 महिला किसानों ने 600 क्विंटल सब्जी उगाकर लिखी सफलता की नई कहानी
September 7, 2026
वीबी – जीरामजी योजना के क्यूआर कोड को मिले 7 लाख से अधिक स्कैन, रोजना दो हजार से ज्यादा स्कैन
September 7, 2026
पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता हो – राज्यपाल डेका
September 7, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

नैनो डीएपी अपनाकर आधुनिक खेती की ओर बढ़े किसान अनिल मिश्रा

By Poonam Patel Published July 24, 2026
Share
ग्राम पसौरी के किसान ने पहली बार किया नैनो डीएपी का उपयोग, बेहतर उत्पादन और कम लागत की जताई उम्मीद
ग्राम पसौरी के किसान ने पहली बार किया नैनो डीएपी का उपयोग, बेहतर उत्पादन और कम लागत की जताई उम्मीद
SHARE

एमसीबी। आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को नैनो उर्वरकों के उपयोग के प्रति लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसका सकारात्मक असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा है। एमसीबी जिले के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत ग्राम पसौरी निवासी किसान अनिल मिश्रा ने इस खरीफ सीजन में पहली बार अपनी खेती में नैनो डीएपी का उपयोग करने का निर्णय लिया है। अनिल मिश्रा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति पहुंचे, जहां से उन्होंने अपनी खेती के लिए नैनो डीएपी प्राप्त किया। उनका कहना है कि आधुनिक तकनीकों को अपनाकर किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने इस वर्ष अपनी फसल में पहली बार नैनो डीएपी का उपयोग करने का फैसला किया है।

अनिल मिश्रा ने बताया कि पिछले वर्ष उनके गांव और आसपास के कई किसानों ने नैनो डीएपी का उपयोग किया था। उन किसानों की फसल की बढ़वार अच्छी रही और उत्पादन भी पहले की तुलना में बेहतर मिला। खेतों में मिले सकारात्मक परिणामों को देखकर उनके मन में भी इस उर्वरक के प्रति विश्वास बढ़ा और उन्होंने स्वयं भी इस वर्ष इसका उपयोग करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा, मैं पहली बार नैनो डीएपी का उपयोग कर रहा हूं। पिछले साल हमारे आसपास के किसानों ने इसका उपयोग किया था और उन्हें अच्छे परिणाम मिले। उनकी फसल देखकर मुझे भी प्रेरणा मिली। मुझे उम्मीद है कि इसके उपयोग से मेरी फसल की बढ़वार अच्छी होगी और उत्पादन में भी बढ़ोतरी होगी। र

अनिल मिश्रा ने बताया कि नैनो डीएपी का एक बड़ा लाभ यह भी है कि इसे ले जाना बेहद आसान है। उन्होंने कहा, पहले पारंपरिक उर्वरकों की भारी बोरियां ढोनी पड़ती थीं, लेकिन नैनो डीएपी की छोटी बोतल को आसानी से बैग में रखकर घर ले जाया जा सकता है। इससे परिवहन में सुविधा होती है और किसानों का समय व श्रम दोनों बचते हैं। उन्होंने अन्य किसानों से भी आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि यदि किसान नई तकनीकों को समझकर उनका सही तरीके से उपयोग करें, तो खेती अधिक लाभकारी बन सकती है। कृषि विभाग द्वारा भी किसानों को नैनो डीएपी के उपयोग एवं वैज्ञानिक खेती के संबंध में लगातार मार्गदर्शन दिया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक किसान आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर अपनी आय और उत्पादन में वृद्धि कर सकें।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश कृष्न राम महापात्रा को राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ

जल जीवन मिशन से संवर रही नारायणपुर के वनांचल की तस्वीर- घर-घर पहुँच रहा शुद्ध पेयजल, बढ़ रही खुशहाली

बिहान से बदली राह : 35 महिला किसानों ने 600 क्विंटल सब्जी उगाकर लिखी सफलता की नई कहानी

वीबी – जीरामजी योजना के क्यूआर कोड को मिले 7 लाख से अधिक स्कैन, रोजना दो हजार से ज्यादा स्कैन

पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता हो – राज्यपाल डेका

Poonam Patel July 24, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माण के आकर्षक गंतव्य के रूप में विकसित करने पर हुई विस्तृत चर्चा ‘भारत भाग्य विधाता‘ फिल्म के लेखक-निर्देशक व निर्माता ने की छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के एमडी से की सौजन्य मुलाकात
Next Article सामुदायिक डबरी निर्माण से बदली कर्रा की तस्वीर जल संरक्षण, सिंचाई, मत्स्य पालन और रोजगार को मिला नया आधार

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?