ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जीवन के बाद भी दूसरों को जीवन देने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Other

जीवन के बाद भी दूसरों को जीवन देने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान

By Om Prakash Verma
Published: November 5, 2026
Share
जीवन के बाद भी दूसरों को जीवन देने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान
जीवन के बाद भी दूसरों को जीवन देने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान
SHARE

28 नवंबर को आयोजित होगा ‘जीवनदाता परिवार सम्मान 2026
अंगदान करने वाले परिवारों, अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने वाले लोगों और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े सेवाभावी लोगों को किया जाएगा सम्मानित
इंदौर । किसी अपने को खोने का दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, लेकिन इसी दुख की घड़ी में लिया गया एक फैसला किसी दूसरे परिवार के जीवन में खुशियां लौटा सकता है। अंगदान ऐसा ही एक महान कार्य है, जिसके माध्यम से मृत्यु के बाद भी किसी व्यक्ति के अंग दूसरे जरूरतमंद लोगों को नया जीवन दे सकते हैं। इसी मानवीय सोच और सेवा भावना को सम्मान देने के उद्देश्य से 2030 का भारत द्वारा 28 नवंबर को जीवनदाता परिवार सम्मान 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य उन परिवारों के साहस, संवेदनशीलता और मानवता को पहचान देना है, जिन्होंने अपने किसी प्रियजन को खोने के बाद भी अंग या टिश्यू दान करने का निर्णय लिया और दूसरों को जीवन जीने की नई उम्मीद दी। इसके साथ ही अंगदान के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने वाले व्यक्तियों और इस पूरी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में तीन प्रमुख श्रेणियों में सम्मान प्रदान किए जाएंगे। पहली श्रेणी जीवनदाता परिवार सम्मान उन परिवारों के लिए है, जिन्होंने अपने प्रियजन के निधन के बाद अंग या टिश्यू दान करने की सहमति दी। दूसरी श्रेणी जीवन प्रेरणा सम्मान उन व्यक्तियों और परिवारों को समर्पित है, जिन्होंने अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने, लोगों को सही जानकारी देने और समाज को इस नेक काम के लिए प्रेरित करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। वहीं तीसरी श्रेणी जीवन सारथी सम्मान के माध्यम से अंगदान और अंग प्रत्यारोपण की प्रक्रिया में योगदान देने वाले डॉक्टरों, सर्जनों, ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर्स, काउंसलर्स और स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी टीमों का सम्मान किया जाएगा।

2030 का भारत के संस्थापक डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा, “हमारे समाज में किसी अपने को खोने का दर्द बहुत गहरा होता है। लेकिन ऐसे परिवार, जो अपने प्रियजन के जाने के बाद भी किसी दूसरे की जिंदगी बचाने का फैसला लेते हैं, वे वास्तव में मानवता की सबसे बड़ी मिसाल पेश करते हैं। हमारा उद्देश्य केवल इन परिवारों को सम्मानित करना नहीं, बल्कि उनके फैसले के पीछे छिपी संवेदना और साहस को पूरे समाज तक पहुंचाना है। हम चाहते हैं कि अंगदान पर हर घर में बातचीत हो, लोग इसके महत्व को समझें और जरूरत पड़ने पर सही जानकारी के साथ निर्णय ले सकें। किसी के जाने के बाद भी उसका जीवन किसी दूसरे के लिए उम्मीद बन सकता है, इससे बड़ी मानव सेवा शायद ही कोई हो।”

संस्था का मानना है कि अंगदान केवल एक चिकित्सकीय प्रक्रिया नहीं, बल्कि परिवार, समाज और मानवता से जुड़ा विषय है। आज भी कई लोगों के मन में अंगदान को लेकर जानकारी की कमी और तरह-तरह की भ्रांतियां हैं। ऐसे में जरूरी है कि इस विषय पर खुलकर बात हो, लोगों को सही जानकारी मिले और अंगदान को लेकर एक सकारात्मक सामाजिक माहौल तैयार किया जाए।

जीवनदाता परिवार सम्मान 2026 के माध्यम से 2030 का भारत एक ऐसा मंच तैयार करना चाहता है, जहां अंगदान से जुड़े परिवारों की कहानियां सामने आएं, समाज को प्रेरणा मिले और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों के योगदान को भी उचित पहचान मिले। यह आयोजन केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि जीवन बचाने की सोच को जन-जन तक पहुंचाने की एक सामाजिक पहल है।

“1xbet Azerbaycan İdman Üzrə Onlayn Mərclər ᐉ Bukmeker Şirkəti 1xbet Giriş ᐉ Aze 1xbet Co
अवैध निर्माण पर निगम की कार्यवाही, निर्माण सामग्री को किया जप्त
नीतिश सरकार का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मिलेंगे 10 लाख रुपए, मुख्यमंत्री बोले- देश का नाम रोशन करें
180 एकड़ जमीन में फैला है सीताफल फॉर्म, धमधा का यह फॉर्म एशिया का सबसे बड़ा सीताफल फॉर्म
बजट को सत्तापक्ष ने सराहा तो विपक्ष ने निराशाजनक बताया, देखे लोगो की प्रतिक्रिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जियो-पोर्टल से सशक्त होगा छत्तीसगढ़ का डेटा आधारित शासन, विकास योजनाओं को मिलेगी नई दिशा
Next Article लापरवाह सरकारी कर्मियों पर कार्रवाई… पांच पटवारी, एक हेडमास्टर व हेड कांस्टेबल सस्पेंड

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?