ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : राजधानी में फर्जी तांत्रिक ने ठगे 40 लाख रुपए, परिवार के सदस्यों को मौत का भय दिखाकर ऐंठता था रुपए  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Crime : राजधानी में फर्जी तांत्रिक ने ठगे 40 लाख रुपए, परिवार के सदस्यों को मौत का भय दिखाकर ऐंठता था रुपए  

By Mohan Rao
Published: July 8, 2023
Share
रायपुर पुलिस की गिरफ्त में चढ़ा फर्जी तांत्रिक
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर में खुद को तांत्रिक बताकर घर परिवार के सदस्यों की मौत होने भय दिखाकर शख्स से 40 लाख की ठगी हो गई। खुद को तांत्रिक बताने वाला हर बार कुछ न कुछ नया बताता और परिवार में डर का माहौल बनाकर ठगी करता रहा। लगातार रुपए की मांग से परेशान शख्स ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने फर्जी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी लेखराम साहू ने थाने में शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि बताया कि नीमगांव, नासिक महाराष्ट्र के ब्रह्म दत्त इंगले नाम के व्यक्ति से 4 साल पहले रायपुर में उसकी मुलाकात हुई थी। ब्रह्म दत्त ने अपना परिचय तांत्रिक के रूप में बताया था। इसके बाद घर पर छोटी मोटी समस्याओं को दूर करने के लिए तंत्र-मंत्र करने के नाम पर पैसा लेता रहा। इस तरह परिवार को पूरी तरह विश्वास में ले लिया।

परिवार को विश्वास में लेने के बाद घर पर संकट आने और परिवार के सदस्यों की अकाल मृत्यू होने का भय दिखाने लगा और इसके नाम पर अनुष्ठान आदि करने के लिए रुपए लेने लगा। लेखराम भी डर की वजह से ब्रह्म दत्त की बात मानता गया और उसे रुपए देता गया। इस दौरान फर्जी तांत्रिक ने अनुष्ठान के लिए एप्पल का फोन मांगा और एक टीवी भी फायनेंस करवा लिया। लेखराम किसी तरह ब्रह्म दत्त की मांग पूरी करता था। इस तरह फर्जी तांत्रिक ने ब्रह्म दत्त से 40 लाख रुपए वसूल लिए थे।

40 लाख लुटाने के बाद लेखराम को ठगी का अहसास होने लगा था। इस बीच लेखराम ने तांत्रिक से बात करना बंद कर दिया। इस बीच एक दिन ब्रह्म दत्त ने फोन कर लेखराम की परिवार के साथ रोड़ एक्सीडेंट में अकाल मृत्यु का भय दिखाकर अनुष्ठान करने के लिए 15 लाख रुपए मांगे। इसके बाद लेखराम ने परेशान होकर ब्रह्म दत्त इंगले के खिलाफ शिकायत शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने धारा 420,508 के तहत अपराध दर्ज किया। जब ब्रह्मदत्त रुपए लेने के लिए रायपुर पहुंचा तो पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एप्पल कंपनी का मोबाइल जब्त किया है। आरोपी ने बताया है कि रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में उसके कई जजमान है। इसी तरह से लोगों को भय दिखाकर रुपए लेता रहता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

CM बघेल ने लॉन्च किया CG का पहला छत्तीसगढ़ी डिजिटल रेडियो स्टेशन रेडियो संगवारी… छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति का होगा प्रचार-प्रसार
93 साल के हुए लाल कृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने NSA अजीत डोभाल के बेटे से मांगी माफी, कहा- गुस्से में आकर दिया था बयान
नए साल पर अच्छी खबर: देश में दम तोड़ रहा है कोरोना…. 6 महीने में सबसे कम केस
राज्य में शुरू हुआ मिशन इंद्रधनुष 4.0, गर्भवती माताओं व बच्चों का होगा टीकाकरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ग्रामीण परिदृश्य में हो रहा सकारात्मक बदलाव, रीपा में ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा रोजगार ग्रामीण परिदृश्य में हो रहा सकारात्मक बदलाव, रीपा में ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा रोजगार
Next Article बाबा धाम रवाना हुआ पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय का जत्था, विधिवत पूजा अर्चना कर शुरू की यात्रा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?