ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फैक्ट्री में बन रहा था नकली घी, पुलिस की पकड़ में आया शातिर व्यापारी.. बताया कैसे बनता है नकली घी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

फैक्ट्री में बन रहा था नकली घी, पुलिस की पकड़ में आया शातिर व्यापारी.. बताया कैसे बनता है नकली घी

By Mohan Rao
Published: August 6, 2023
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

फरीदाबाद। बाजार में शुद्ध देशी घी के कई ब्रांड उपलब्ध हैं। अनिक, मधुसूधन, पतंजलि, अमूल आदि नाम से हम और आप घी जरूर खरीदकर खाते हैं। लेकिन क्या हम और आप जो घी खा रहे हैं वह असली है या नकली। दिल्ली पुलिस के फरीदाबाद क्षेत्र में पुलिसने एक नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री में दबिश दी है। यहां से पुलिस ने भारी मात्रा में नकली घी व नामी कंपनियों का पैकिंग मटेरियल जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जेल जाने से पहले आरोपी ने पुलिस को नकली घी बनाकर भी दिखाया।

क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 टीम ने पल्ला थाना इलाके से नकली घी बनाने की फैक्टरी पकड़ी। मौके से संचालक बलदेव गोयल को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया। इस दौरान बलदेल ने बताया वह दिल्ली से अलग-अलग ब्रांड की पैकिंग खरीद कर लाता है। यहां से ही वह नकली को असली जैसा बनाने वाली खुशबू से भरा स्प्रे (परफ्यूम) भी लाता है। सारा खेल इस खुशबू का ही है। आरोपी द्वारा तैयार किया गया नकली रसायन खुशबू के मामले में असली देशी घी को भी मात दे रहा था। यही खुशबू है जिससे लोग असली और नकली की पहचान नहीं कर पाते।

आरोपी ने बताया नकली घी तैयार करने में मात्र 100 ग्राम परफ्यूम से 30 लीटर नकली देशी घी तैयार किया जा सकता है। बाजार में इसे वह आसानी से 650 रुपये किलो तक बेच रहा था। नकली देशी घी बनाने के दौरान 15 लीटर रिफाइंड, 15 लीटर वनस्पति घी को गर्म करके आपस में मिला लिया जाता है। गर्म करने के दौरान ही करीब 100 ग्राम खुशबू को मिला दिया जाता है, ठंडा होने के बाद देशी घी तैयार। इसे अलग अलग ब्रांड की पैकिंग में पैक करने के बाद आसानी से बाजार में बेच दिया जाता है।

आरोपी ने पुलिस को बताया उसने यू ट्यूब पर नकली घी बनाना सीखा था। पहले घर पर ही कम मात्रा में तैयार कर कुछ लोगों को खिलाया। मामला पकड़ में न आने पर इसे बड़े स्तर पर शुरू कर दिया। आरोपी का दावा है कि नकली घी में डाली जाने वाली कृत्रिम खुशबू की चार साल तक भी नहीं जाती। आरोपी पिछले करीब नौ माह से सूर्या कॉलोनी स्थित सेहतपुर के गली नंबर-8 में फैक्टरी चला रहा था। पुलिस को रेड के दौरान मौके से मधुसूदन, आनंदा व पतंजली सहित कई नामी कंपनियों के ब्रांड के तैयार व खाली पैकेट मिले थे। आरोपी इन्हें असली बताकर बाजार में खुलेआम बेच रहा था। जांच में सामने आया आरोपी ने अपना नेटवर्क दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, राजस्थान, गुरुग्राम, पलवल, सोनीपत तक फैला रखा था।

प्रथम खेलो इंडिया जनजाति खेल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को मिला पदक
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना: दूसरों को सुंदर बनाकर हुई कामता प्रसाद की जिंदगी खूबसूरत…
जरूरतमंदों के ‘मददगार’ सोनू सूद को हुआ कोरोना, ट्वीट कर फैन्स को दी जानकारी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रायपुर पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
छत्तीसगढ़ कामधेनु विश्वविद्यालय की छात्रा डॉ रश्मि एस कश्यप ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम: नेशनल फैलोशिप के लिए हुई चयनित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: राहुल को राहत के बाद राजनीति
Next Article सीरीज बराबर करने के टीम इंडिया के मंसूबों पर फिर सकता है पानी, छाया दूसरे टी20 पर बारिश का साया सीरीज बराबर करने के टीम इंडिया के मंसूबों पर फिर सकता है पानी, छाया दूसरे टी20 पर बारिश का साया
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?