ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फिल्मी स्टाइल में बनाया नकली परिवार, युवती को झांसे में लेकर की शादी और ठगे 13.8 लाख रुपए… हैरान कर देगा ठगी का यह मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

फिल्मी स्टाइल में बनाया नकली परिवार, युवती को झांसे में लेकर की शादी और ठगे 13.8 लाख रुपए… हैरान कर देगा ठगी का यह मामला

By Mohan Rao
Published: October 18, 2022
Share
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
SHARE

सक्ती। छत्तीसगढ़ में एक झांसेबाज फैमिली ने युवती को झांसे में लिया और उसकी शादी कराने के बाद 13.8 लाख रुपए ठग लिए। इस पूरे मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि झांसेबाज फैमीली एक-एक सदस्य नकली है। यह पूरी तरह से ठगी के लिए फर्जी तरीके से बनी फैमिली निकली। पुलिस ने जब इस फैमिली को गिरफ्तार किया तो वह भी हैरान रह गई। मामला सक्ती जिले के जैजेपुर थाना क्षेत्र का है।

सक्ती के ओडेकरा की रहने वाली पीड़िता ने इस मामले में शनिवार को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में महिला ने पुलिस को बताया कि सन 2019 में उसका संपर्क अरविंद चंद्रा, दिलहरण महंत, आनंद राम , विमला चौहान और पनिका दास से हुई थी। सभी एक परिवार के तौर पर उसके घर पहुंचे। इस दौरान सभी ने अपना नाम गलत बताया था। अरविंद चंद्रा ने खुद को विवेक दास बताया और विमला चौहान का नाम चमेली बाई बताते हुए अपनी मां के रूप में परिचय कराया। इसके अलावा आनंद राम को अपना बड़ा भाई, दिलहरण महंत को रिश्तेदार और पनिका दास को अपना मामा बताते हुए रिश्ते की बात की।

अरविंद ने बताया कि वह रायगढ़ में रहता है और उसकी रेलवे में नौकरी है। परिवार वाले भी इनके झांसे में आ गए और रिश्ता तय होने के बाद शादी भी हो गई। दहेज के रूप  में अरविंद ने पहले ही कह दिया था कि जो भी देना है कैश में दे देना। युवती के पिता ने दहेज के रूप में 10 लाख रुपए कैश दिया। शादी के कुछ दिन बाद अरविंद अपने ससुराल ही आ गया और मां की तबीयत खराब होने की बात कहकर अपने ससुर से 3 लाख 80 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद वह अपनी पत्नी को छोड़कर भाग गया। दोनों की शादी के बाद एक बच्ची भी है। इसके बाद उससे कभी संपर्क भी नहीं हुआ।

युवती ने अपने पति अरविंद से संपर्क करने का काफी प्रयास किया लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। इसके बाद भी युवती ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी तलाश जारी रखी। इस दौरान युवती को पता चला कि जिस शख्स से उसने शादी की थी उसने पूरा नकली परिवार क्रिएट किया था। शादी में दहेज के नाम पर मिले और मां के इलाज के नाम पर 13.8 लाख रुपए ठगी कर भाग गया। इसके बाद युवती ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपियों की तलाश शुरू की। तलाश करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। अभी इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और एक आरोपी फरार है।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अयोध्या धाम में किया प्रभु रामलला के दर्शन… प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद
भीड़भाड़ व अधिक ग्राहकों की आवाजाही वाले दुकानदारों का लेंगे सैंपल: कोरोना से निपटने कलेक्टर ने बनाया सात सूत्रीय प्लान
तालिबान का खौफ : अमेरिकी मिलिट्री प्लेन के टायर में छिपकर काबुल से भाग रहे तीन लोगों की गिरने से मौत
भिलाई का यह स्कूल जो नहीं लेता एडमिशन फिस, साथ में गणवेश भी फ्री, और भी कई सौगातें
5 करोड़ के नाले नाली का निर्माण स्वीकृति के बाद भी 4 माह से अटका, जल भराव से आक्रोशित लोगों ने विधायक वोरा से की शिकायत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीएसपी कर्मियों के बोनस पर बड़ा अपडेट : सेल मेनेजमेंट ने ठुकराया यूनियन का प्रस्ताव… जानें कितना मिलेगा बोनस
Next Article Big Breaking: BSP सहित SAIL कर्मियों को पहली बार मिलेगा इतना बड़ा बोनस, दो किस्तों में होगा भुगतान, राशि सुनकर कर्मियों के चेहरे खिले Big Breaking: BSP सहित SAIL कर्मियों को पहली बार मिलेगा इतना बड़ा बोनस, दो किस्तों में होगा भुगतान, राशि सुनकर कर्मियों के चेहरे खिले

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?