ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजधानी में बन रहा है नकली पनीर : खाद्य विभाग ने रेड कर किया 25 क्विंटल पनीर जब्त… होटलों व रेंस्त्रा में सप्लाई की थी तैयारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

राजधानी में बन रहा है नकली पनीर : खाद्य विभाग ने रेड कर किया 25 क्विंटल पनीर जब्त… होटलों व रेंस्त्रा में सप्लाई की थी तैयारी

By Mohan Rao
Published: December 31, 2024
Share
खाद्य विभाग की रेड में 2500 किलो नकली पनीर पकड़ाया
SHARE

रायपुर। वेज के शौकीन अक्सर पनीर से बने व्यंजनों को ज्यादा पसंद करते हैं। न्यू इयर सेलीब्रेशन के दौरान होटलों व रेंस्त्रा में नॉनवेज प्रेमियों के साथ वेज के शौकीनों का जमावड़ा रहता है। ऐसे में वेज के नाम पर मिलने वाला पनीर असली है या नकली इसकी गारंटी नहीं है। ताजा मामले में राजधानी रायपुर में खाद्य विभाग की टीम ने एक फैक्ट्री में रेड का भारी मात्रा में नकली पनीर खेप पकड़ी है। यहां पर खराब दूध, केमिकल व पाम आयल की सहायता से नकली पनीर तैयार किया जा रहा है। खाद्य विभाग ने पनीर जब्त कर फैक्ट्री को सील कर दिया है।

दरअसल खाद्य विभाग को सूचना मिली थी कि बीरगांव क्षेत्र में खराब क्वालिटी का पनीर तैयार किया जा रहा है। सूचना के बाद खाद्य विभाग के नियंत्रक चंदन कुमार अपनी टीम के अफसर सहायक आयुक्त मोहित बेहरा, नितेश मिश्रा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राखी ठाकुर, क्षीरसागर पटेल, अजीत बघेल और सतीश राज के साथ काशी एग्रो फूड्स फैक्ट्री में दबिश दी। यहां पर खाद्य विभाग की टीम ने एक दो नहीं पूरे 2500 किलो नकली पनीर जब्त किया है। फैक्ट्री शिवम गोयल नाम के व्यक्ति की है। नकली पनीर मिलने के बाद खाद्य विभाग ने इसे सील कर दिया है।

नकली पनीर की खेप

घंटो चली जांच में कई तरह के कैमिकल मिले
खाद्य विभाग की टीम ने कई घंटे जांच की। इस दौरान फैक्ट्री में कई तरह के केमिकल मिले हैं। फैक्ट्री संचालक से जब पूछताछ की गई तो उसने भी बताया कि इन्हीं केमिकल को मिलाकर पनीर तैयार किया जाता है। फैक्ट्री में डालडा, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, स्कीम मिल्क पाउडर मिलाकर पनीर तैयार किया गया था। अफसरों ने जांच में पाया कि, इस पनीर में दूध की एक बूंद भी नहीं थी, बल्कि यह खराब क्वॉलिटी के तेल और हानिकारक केमिकल से तैयार किया गया था। यही नहीं यहां तैयार पनीर को राजधानी रायपुर के साथ ही ओडिशा में सप्लाई की बात भी सामने आई है। अधिकारियों ने फैक्ट्री के कई दस्तावेज, स्टॉक रजिस्टर, प्रोडक्ट में शामिल इंग्रेडिएंट्स की जानकारी, पैकेजिंग से जुड़े दस्तावेज और कई तरह के सामान जब्त कर लिए हैं। खाद्य विभाग ने फैक्ट्री को सील कर दिया है वहीं फैक्ट्री संचालक के खिलाफ एफआईआर की तैयारी की जा रही है।

दूध से बनता है पनीर, नकली पनीर की पहचान का यह है तरीका
आमतौर पर लोगों को यह पता है कि पनीर दूध से बनता है। इसमें किसी भी प्रकार का केमिकल नहीं मिलाया जाता। असली पनीर काफी सॉफ्ट होता है जबकि नकली पनीर कड़क होता है। नकली पनीर की पहचान के कई तरीके हैं। इसका सबसे आसान तरीका है कि इसे हाथों से मसलकर देखें। ऐसा करने पर नकली और मिलावटी पनीर का चूरा बन जाएगा जबकि असली पनीर के साथ ऐसा नहीं होता। इसके अलावा पनीर को उबालते समय सोयाबीन का पाउडर या आटा मिलाने पर नकली पनीर रंग बदलता है वहीं असली पनीर सॉफ्ट रहता है।

कंझावला कांड: विसरा रिपोर्ट में खुलासा, हादसे के वक्त शराब के नशे में थी अंजलि
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का छत्तीसगढ़ प्रवास.. तैयारियों को लेकर हुई उच्च स्तरीय बैठक
झांसी अग्निकांड: एक और नवजात शिशु की मौत… आग में झुलसकर मरने वालों की संख्या 11 हुई
मनेन्द्रगढ़ में जल जीवन मिशन की हुई जमीनी परीक्षा
छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मध्य क्षेत्रीय परिषद बना सार्थक मंच : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धान का अवैध परिवहन, कोरिया में कोचिए से 120 बोरी धान जब्त, जिला प्रशासन की कार्रवाई
Next Article धर्म भले ही अनेक, लेकिन देश एक 'भारत' धर्म भले ही अनेक, लेकिन देश एक ‘भारत’

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?