ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग कोर्ट में फर्जी जमानत का खेल : कोर्ट के आदेश पर शातिर शख्स पर दर्ज हुआ अपराध… जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग कोर्ट में फर्जी जमानत का खेल : कोर्ट के आदेश पर शातिर शख्स पर दर्ज हुआ अपराध… जांच में जुटी पुलिस

By Mohan Rao
Published: September 28, 2023
Share
दुर्ग कोतवाली
SHARE

दुर्ग। जिला एवं सत्र न्यायालय दुर्ग में फर्जी तरीके से जमानत दिए जाने का मामला सामने आया है। जमानत दार द्वारा स्वयं की ऋण पुस्तिका से जमानत लिया जाता था। एक से अधिक मामलों में जमानत लेने के बाद भी पूर्व में लिए जमानत का उल्लेख ऋण पुस्तिका में नहीं मिला। मामला सामने आने के बाद अंकिता गुप्ता, न्यायिक मजिस्टेट प्रथम श्रेणी के निर्देश पर दुर्ग कोतवाली पुलिस ने फर्जी जमानतदार के खिलाफ धारा 420,467,468,471 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल यह मामला तब खुला जब जमानतदार ने एक केस में आरोपी की जमानत लेने किसान किताब (ऋण पुस्तिका) प्रस्तुत की। अंकिता गुप्ता, न्यायिक मजिस्टेट प्रथम श्रेणी के कोर्ट में हेमराज देशमुख नाम के अभियुक्त का केस चल रहा है। इनकी जमानत के लिए जमानतदार जयंती नगर, ग्राम सिकोला दुर्ग निवासी राजेश वैरागडे(55) ने किसान किताब क्रंमाक 1135434 को प्रस्तुत किया। पूरा फर्जीवाड़ा इसी किसान किताब से जुड़ा है।

जांच में पाया गया कि इसी न्यायालय में एक अन्य प्रकरण में धारा 138 के तहत आरोपी मोहन लाल की जमानत भी इसी किसान किताब के जरिए 5 अगस्त 2023 को जमानत ली गयी थी। उक्त किसान किताब में पूर्व के जमानत प्रकरण क्रमांक 3222 / 2011 कन्हैया वि मोहन धारा 138 एनआईएक्ट का कोई उल्लेख नहीं दिखा। साथ ही प्रस्तुत किसान किताब में तहसीलदार दुर्ग से कोई डुप्लीकेट अथवा नवीन किसान किताब जारी कराए जाने का भी इंद्राज नहीं था। इससे स्पष्ट हुआ कि जमानतदार द्वारा दस्तावेजों की कूटरचना कर फर्जी जमानत न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इसके बाद कोर्ट ने जमानतदार पर कार्रवाई के लिए दुर्ग कोतवाली को निर्देश दिया है। कोर्ट के आदेश पर फर्जी जमानतदार के खिलापु अपराध दर्ज कर लिया गया।

सीएम बघेल ने भाजपा पर लगाया राम मंदिर के बहाने राजनीति करने का आरोप, बोले-हमने कभी नहीं की राम पर पॉलिटिक्स
CG में शराब की अवैध बिक्री का अनोखा तरीका, शख्स ने कर रखा था ऐसा इंतजाम कि देखकर आबाकरी के अफसर भी हुए हैरान
पूवर्ती गांव के अर्जुन की उड़ान, धुर नक्सल क्षेत्र से निकलकर जवाहर नवोदय विद्यालय तक पूरा किया सफर
छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम अध्यक्ष अरुण वोरा ने किया गोदामों का धुंआधार दौरा… भंडारण, फ्यूमिगेशन और व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
दुर्ग में अफीम की खेती व तस्करी मामले में और तीन आरोपी गिरफ्तार…. अब तक 8 पकड़ाए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कृषक सह श्रमिक सम्मेलन में शामिल होंगे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले को मिलेगी 266 करोड़ रुपए सौगात
Next Article गणेश मंदिर में सिर चढ़कर बोला ट्रिपल-एम के भजनों का जादू गणेश मंदिर में सिर चढ़कर बोला ट्रिपल-एम के भजनों का जादू
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?