ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कॉर्पोरेट हॉस्पिटल की तरह मिलेंगी जिला अस्पताल में सुविधाएं, 10 करोड़ की लागत से होगा सुविधाओं का विस्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कॉर्पोरेट हॉस्पिटल की तरह मिलेंगी जिला अस्पताल में सुविधाएं, 10 करोड़ की लागत से होगा सुविधाओं का विस्तार

By Mohan Rao
Published: February 17, 2023
Share
कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
SHARE

दुर्ग। जिला अस्पताल में सुविधाओं को बढ़ाने तथा इसे कारपोरेट हॉस्पिटल की तर्ज पर बनाने 10 करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनाई गई है। इसके चलते जिला अस्पताल सर्वश्रेष्ठ हॉस्पिटल के रूप में तैयार होगा और मरीजों को बेहतरीन उपचार मिल सकेगा। शुक्रवार को जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने यह जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जिला अस्पातल में ही दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने का निर्देश दिया है। अभी तक पंद्रह दिनों का समय लगता था। जिला अस्पताल में विशेषज्ञ रिपोर्ट देते थे और फिर प्रमाणपत्र बनने समाज कल्याण विभाग जाता था। अब समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी अस्पताल से ही इसे जारी करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि दिव्यांग व्यक्ति को इससे सुविधा होगी। प्रमाणपत्र के लिए दो-तीन बार आने जाने में इन्हें काफी असुविधा होती है। कलेक्टर ने अस्पताल के फार्मासिस्ट से दवाइयों की उपलब्धता के संबंध में भी पूछा। उन्होंने कहा कि दवाओं की उपलब्धता बेहद जरूरी है। जिन दवाओं की ज्यादा माँग होती है उनके जल्दी समाप्त होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में दवाओं के डिमांड के आधार पर सूची बनाकर रख लें यदि शासन से आपूर्ति के पूर्व ही इनका स्टाक समाप्त हो जाए तो इन्हें स्थानीय स्तर से क्रय किया जा सकता है ताकि हर स्थिति में मरीज को दवा मिल पाए।

ब्लड डोनेशन कैंप लगाए जाएंगे
कलेक्टर ने ब्लड बैंक का निरीक्षण भी किया। यहां की व्यवस्था से उन्होंने संतुष्टि जाहिर की और स्टाफ की प्रशंसा की। कलेक्टर ने कहा कि ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता के लिए नियमित रूप से कैंप लगाना जरूरी है। सेवाभावी लोग इनमें बड़ी संख्या में हिस्सा लेते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकारी विभागों में भी कैंप लगाए जाएंगे और महाविद्यालयों में भी कैंप लगेंगे।

गेट के पास दीवार पर पाई गई पीक, जुर्माना लगाने कहा
कलेक्टर ने साफसफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए हास्पिटल स्टाफ को कहा। अस्पताल के गेट के पास दीवारों में पीक दिखी। इस पर कलेक्टर ने सुरक्षाकर्मियों को कहा कि इस तरह की गतिविधि पाये जाने पर तुरंत सूचना हास्पिटल प्रबंधन को दें, इन पर जुर्माना लगाया जाएगा। बेडशीट बदलने की फ्रिक्वेंसी भी उन्होंने पूछी। उन्होंने कहा कि बेडशीड बदलने की आवृत्ति जल्दी जल्दी होनी चाहिए। अस्पताल ऐसा परिसर होता है जहां पूरी तरह से हाइजिन के मानक रखने होते हैं। इसे सुनिश्चित करें।

चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ की प्रशंसा
कलेक्टर ने जिला अस्पताल के चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बीते महीनों में जिला अस्पताल में ऐसी जटिल सर्जरी हुई हैं जिन्हें महानगरों में ही किया जा सकता है। यह सबके आपके लगन और निष्ठा की वजह से हो पाया है। इस क्षेत्र में सर्वोत्तम काम करने वाले चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ का सम्मान भी किया जाएगा।

मेन मार्केट व सड़कों पर गड्ढे देख भडके विधायक वोरा… कहा- पीडब्लूडी और निगम के अफसर दफ्तर से बाहर निकलकर दुरुस्त करें व्यवस्था
दंतेवाड़ा में छठी कक्षा के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में लगा ली फांसी, जांच में जुटी पुलिस
गुजराती समाज और सखी महिला मंडल सेक्टर-4 मिलाई ने सामूहिक श्री रांदल माता महोत्सव का आयोजन
हादसे में कट गए दोनों पैर, डॉक्टरों ने बचा ली जान…. सीएम सहायता योजना से मिले थे 10 लाख रुपए
ODI World Cup-2023: सेमीफाइनल की रेस से पाकिस्तान बाहर! अब कोई करिश्मा ही लगा सकता है नैया पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई में नाबालिग का अपहरण के बाद रेप, आरोपी को यूपी से पकड़कर लाई पुलिस
Next Article मिलेट्स कॉर्निवॉल : सीएम बघेल ने कहा- मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में शामिल किए जाएं मिलेट्स, नगरीय क्षेत्रों में खुलेंगे 6 मिलेट्स कैफे
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?