ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘फेसबुक क्वीन’ किरण यादव गिरफ्तार, हिंदू देवी-देवताओं पर की थी अभद्र टिप्पणी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

‘फेसबुक क्वीन’ किरण यादव गिरफ्तार, हिंदू देवी-देवताओं पर की थी अभद्र टिप्पणी

By @dmin
Published: December 18, 2020
Share
'फेसबुक क्वीन' किरण यादव गिरफ्तार, हिंदू देवी-देवताओं पर की थी अभद्र टिप्पणी
'फेसबुक क्वीन' किरण यादव गिरफ्तार, हिंदू देवी-देवताओं पर की थी अभद्र टिप्पणी
SHARE

पटना (एजेंसी)। बिहार की किरण यादव अक्सर सोशल मीडिया पर हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करती रहती हैं। उन्हें अब राज्य पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यादव पर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया के जरिए खूब सुर्खियां बटोरने वाली किरण यादव ने पिछले दिनों अपने अकाउंट से धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली पोस्ट की थी और इसे लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। इसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें गुरुवार शाम को गिरफ्तार कर लिया।

भगवान राम और दशरथ पर की थी टिप्पणी
पिछले दिनों यादव का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह भगवान राम, उनके पिता दशरथ और माता सीता के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिख रही थी। वीडियो में वह राजपूतों के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी करती नजर आई थीं। इसे लेकर उनपर लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगा था। 
किरण के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत में कहा गया है कि उक्त महिला द्वारा धार्मिक, सांप्रदायिक एवं जातिगत भवनाओं/ सौहार्द को बिगाडऩे के उद्देश्य से यह वीडियो बनाया गया और फिर इसे वायरल किया गया। इसके बाद पुलिस की ये कार्रवाई की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

हाजीपुर नगर थाने में दर्ज हुई थी शिकायत
किरण के खिलाफ हाजीपुर नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। खुद को सामाजित कार्यकर्ता बताने वाली किरण बिहार के वैशाली जिले की चांदपुरा इलाके में रहती हैं। वह सामाजिक, राजनीतिक और अन्य मुद्दों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। फेसबुक पर उके 10 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। इन्हीं पोस्ट के कारण अक्सर वे विवादों में भी रही हैं। उनके नाम से सोशल मीडिया पर कई फैन पेज और ग्रुप्स बने हुए हैं।

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे का किया गया काम
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस ने कहा, ‘सोशल पर एक महिला का वीडियो वायरल हुआ था जो हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही है। इसके अलावा मुस्लिमों को हिंदुओं की अगड़ी जातियों से डरने की बात कह रही थी। अफवाह फैलाने का काम उसमें काम हो रहा है। हाजीपुर पुलिस किसी भी तरह की अफवाहों पर रोक लगाने को लेकर सक्रिय है। वीडियो में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे का काम किया है।

Bhilai Breaking : मामूली विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, दो सप्ताह बाद पुलिस की गिरफ्त में बदमाश
12 बच्चों को पोलियो ड्रॉप की जगह पिला दिया गया सैनिटाइजर, 3 अधिकारी निलंबित
अपने घर-अपनी मातृभूमि के पास लौटने का समय आ गया है, इतना कहकर भारतीय पायलट ने हंगरी से भरी उड़ान
Big News : बीएसपी टाउनशिप में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में लापरवाही, निगम ने जारी किया कुर्की वारंट
दिल्ली विधानसभा में मिली ब्रिटिश काल की गुप्त सुरंग, लाल किले की ओर जाता है रास्ता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गृहमंत्री बोले- हम उस घर में घुस कर मारेंगे, जिस घर से अफजल निकलेगा गृहमंत्री बोले- हम उस घर में घुस कर मारेंगे, जिस घर से अफजल निकलेगा
Next Article On the China border dispute, CDS Rawat said…. Military option is ready if talks fail सीडीएस बिपिन रावत बोले- भविष्य में अगर लड़ाई होती है तो हम स्वदेशी हथियारों से दुश्मनों को हराएंगे

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?