भिलाई। दुर्ग जिला एनएसयूआई तत्वाधान में जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह एवं राष्ट्रीय संयोजकआशीष यादव जी के अनुसंशा पर भिलाई नगर विधानसभा एनएसयूआई का विस्तार किया गया। जिसमें विधानसभा कार्यकारिणी में नई नियुक्तियां की गई।
एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक आशीष यादव ने बताया कि विधानसभा में विस्तार के स्वरूप, शिवम तोमर को भिलाई नगर विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जयदीप ठाकुर को भिलाई नगर विधानसभा संयोजक तथा तुषार शोम को भिलाई नगर विधानसभा संयोजक को बनाया गया। विधानसभा उपाध्यक्ष शिवम तोमर के साथ 100 लोगो ने एनएसयूआई की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महासचिव एनएसयुआई शुभम झा, जिला सचिव यूथ इंटुक अमरेश गिरी, जिला सचिव शशिकांत साव, मेशांक मिश्रा व जिला संयोजक एनएसयुआई उपस्थित थे।





