ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Exclusive : क्रेडा के सदस्य विजय साहू से सीधी बात, सरकार के चार वर्षों को बताया गौरवपूर्ण… मुख्यमंत्री भूपेश ने बढ़ाया प्रदेश का मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Exclusive : क्रेडा के सदस्य विजय साहू से सीधी बात, सरकार के चार वर्षों को बताया गौरवपूर्ण… मुख्यमंत्री भूपेश ने बढ़ाया प्रदेश का मान

By Mohan Rao
Published: December 16, 2022
Share
क्रेडा के सदस्य विजय साहू
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए गौरव की बात, ऐसा मुख्यमंत्री मिला जो देश और दुनिया में छत्तीसगढ़ का नाम कर रहा है। मुख्यमंत्री के रूप भूपेश बघेल के चार साल बेमिसाल रहे हैं। इनके मुख्यमंत्री बनने से एक भरोसा बना है। भूपेश है तो भरोसा है यह बात ऐसे ही नहीं कहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद दिनरात मेहनत की है, उन्होंने अपनी दूरदर्शिता को स्पष्ट किया। लोगों को उनका काम पसंद आया जो पूरे छत्तीसगढ़ में आज दिख रहा है। यह बातें छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के सदस्य विजय साहू ने श्रीकंचनपथ से विशेष बातचीत के दौरान कही।

विजय साहू ने कहा कि हम बहुत गौरवान्वित महसूस करते हैं कि हमें ऐसा मुख्यमंत्री मिला। मिट्‌टी से जुड़ा हुआ, आम लोगों से, मजदूरो से लेकर सामान्य से लेकर बड़े व्यापारियों से जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सभी वर्ग के साथ जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच का ही नतीजा है कि आज चार साल बेमिसाल बने हैं। पांचवा साल भी बेहतर होगा और पांच साल ही क्योंकि अगली सरकार भी भूपेश बघेल की ही होगी।

आत्मानंद स्कूल शिक्षा के लिए मील का पत्थर
क्रेडा के सदस्य विजय साहू ने सरकार द्वारा शुरू किए गए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इस योजना से गरीब घर के बच्चों को भी उत्कृष्ठ स्कूलों में पढ़ने का अवसर मिल रहा है। वतर्मान में कान्वेंट स्कूलों का दौर है और गरीब व्यक्ति भी अपने बच्चे को इंगलिश मीडियम में पढ़ाना चाहता है लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने से उसकी सपना पूरा नहीं हो पा रहा था। छत्तीसगढ़ सरकार की स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना ने गरीब व्यक्ति के सपने को साकार किया। आज प्रदेश के हर जिले में स्वामी आत्मानंद स्कूल खुल चुके हैं और आगे इनकी संख्या तेजी से बढ़ाई जा रही है। आत्मानंद स्कूलों के शुरू होने से शासकीय स्कूलों का स्वरूप भी बदला है। छत्तीसगढ़ सरकार के इस कॉन्सेप्ट को दूसरे राज्य भी स्वीकार कर रहे हैं।

गोठानों से गोवंश को मिला सरंक्षण
विजय साहू ने गोधन न्याय योजना पर कहा कि सरकार की यह महत्वकांक्षी योजना है। गाय पर कौन सी पार्टी राजनीति की करती थी। 15 साल के शासन में भाजपा ने कभी गोवंश की फिक्र नहीं की। छत्तीसगढ़ सरकार ने गोठान के माध्यम से गोवंश को सरंक्षण दिया। आज हजारों गाएं सुरक्षित हैं। गोधन न्याय योजना से गाय के गोबर को भी सरकार खरीद रही है। प्रदेश के भाजपा नेता इसका भी मजाक बनाते हैं। आज गोबर से वर्मी कंपोस्ट बन रहा है जो खेती के लिए उत्तम है। गोठान के माध्यम से गोबर गैस और बिजली बनाने का भी प्रयास कर रहे हैं। गोठान में महिलाओं को भी काम दिया जा रहा है। प्रदेश का इको सिस्टम अच्छा हो रहा है। गोबर से लकड़ी बना रहे हैं जिससे पर्यावरण सरंक्षण भी हो रहा है। ऐसा काम पूरे दुनिया में किसी ने काम नहीं किया है। यह भूपेश सरकार की सोच के कारण ही संभव हो पाया है।

ऊर्जा के क्षेत्र हो रहा काफी बेहतर काम
विजय साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के मुख्मंत्री बनने के बाद ऊर्जा के क्षेत्र काफी बेहतर काम हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद इस विभाग के मंत्री हैं और उनकी देखरेख में ताप ऊर्जा को बेहतर बनाया जा रहा है। आने वाले समय में कोयला की उपलब्धता कम होगी इसे देखते हुए वैकल्पिक ऊर्जा की ओर जाने की जरूरत है। हमें जंगल बचाना है और आने वाले वंश के लिए ऊर्जा बचाना है। इसे देखते हुए सोलर ऊर्जा पर काम हो रहा है। सरकारी भवनों, हॉस्पिटल से लेकर तमाम जगहों सोलर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है।

ऋण माफी से मिला सीधा लाभ
चार साल पहले सरकार ने ऋण माफी का वादा किया जिससे किसानों को सीधा लाभ मिला। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी पर केन्द्र सरकार ने अडंगा लगाया तो राजीव गांधी न्याय योजना के माध्यम से इनपुट सब्सिडी दी रही है। पड़ोसी राज्यों में इतना नहीं मिल रहा है। सरकार की पहल से किसानों को उन्नत होने का मौका मिल रहा है। किसान अपने बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दे रहा है। अतिरिक्त आय से किसानों का जीवन सुधर गया है। छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों से हमारा राज्य उन्नत हो गया।

शराबबंदी पर जल्दबाजी ठीक नहीं
शराबबंदी काफी अहम विषय है हमारी सरकार ने सोचा था इसे लागू किया जाए। सरकार ने इसके लिए कमेटी भी बनाई जिससे जो अन्य राज्यों का अध्ययन करेगी और इस पर निर्णय लिया जाएगा। शराब बंदी की बात है तो गुजरात व बिहार में  शराब बंदी है। विजय साहू ने कहा कि गुजरात में शराब बंदी के बाद भी हर साल 20 हजार करोड़ की शराब अवैध रूप से बेची जा रही है। बिहार में शराब बंदी के कारण लोग जहरीली शराब पीकर मर रहे हैं। शराब बंदी अच्छी सोच है लेकिन इसके दुष्परिणाम भी हैं। हमारा राज्य कई राज्यों की सीमा से लगा हुआ है शराब बंदी के बाद शराब का अवैध व्यापार बढ़ेगा, अवैध गतिविधिया बढ़ेंगी। छत्तीसगढ़ सरकार अपने सभी वादों को पूरा कर रही है। समय आएगा तो शराब बंदी भी होगी।

सावधान: हवा से भी फैलता है कोरोना वायरस, वैज्ञानिकों ने डब्ल्यूएचओ से की संशोधन की मांग
दुर्ग रेंज के आईजी के प्रयास से बना ऐसा ऐप, चोरी हुए वाहनों का एक क्लिक में मिलेगा डेटा… सीएम साय ने किया लॉन्च
पहली बार अमेरिका में होगा टी-20 वर्ल्ड कप, वेस्टइंडीज भी होगा मेजबान
प्रदर्शन: तपती धूप में शिक्षकों का सूख रहा गला, फिर भी इस मांग को लेकर आवाज कर रहे बुलंद
Good news : छत्तीसगढ़ में आरक्षक भर्ती पर लगी रोक हटी, हाईकोर्ट ने खत्म की पुलिस कर्मियों के बच्चों दी जाने वाली छूट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीराम कथा : चिन्मयानंद बापू ने बताया रामकथा का महत्व, कहा- संसार का सुख पाना है तो रामकथा के डूब जाओ
Next Article छत्तीसगढ़ में 107.52 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी का नया रिकॉर्ड Big News : डेढ़ माह में सरकार ने किसानों से खरीद लिया 50 फीसदी धान… जानिए कितनी हुई धान खरीदी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?