ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News : डेढ़ माह में सरकार ने किसानों से खरीद लिया 50 फीसदी धान… जानिए कितनी हुई धान खरीदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

Big News : डेढ़ माह में सरकार ने किसानों से खरीद लिया 50 फीसदी धान… जानिए कितनी हुई धान खरीदी

By Mohan Rao
Published: December 16, 2022
Share
छत्तीसगढ़ में 107.52 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी का नया रिकॉर्ड
छत्तीसगढ़ में 107.52 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी का नया रिकॉर्ड
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में  किसानों से धान खरीदी महाभियान के डेढ़ माह में समर्थन मूल्य पर  अनुमानित लक्ष्य जा पचास प्रतिशत धान की खरीदी हो चुकी है। इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों से  110 लाख मीट्रक टन धान खरीदी  खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। एक नवम्बर से  अब तक लगभग 55 लाख  मीट्रिक टन धान का उपार्जन हो चुका है, जिसके एवज में राज्य के 13 लाख 98 हजार किसानों को 11,158 करोड़ रूपए का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री बघेल के मागदर्शन में धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हुआ था। किसानों को धान विक्रय में सहुलियत एवं मिलर्स के धान उठाव के लिए बारदाने की भी बेहतर व्यवस्था के कारण सफलतापूर्वक धान की खरीदी एंव कस्टम मिलिंग हुई थी। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 40 लाख 11 हजार मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके एवज में मिलर्स द्वारा 31 लाख 71 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदने के लिए सामान्य टोकन के साथ ही ऑनलाइन टोकन जारी करने की व्यवस्था की गई है। जिसके चलते किसानों को सहूलियत होने लगी है। बड़ी संख्या में किसान टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से धान बेचने के लिए अपनी मर्जी के मुताबिक तिथि का चयन कर रहें हैं। उन्होंने बताया कि इस साल राज्य में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 2.26 लाख नये किसान शामिल हैं। राज्य में धान खरीदी के लिए 2594 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। राज्य में धान खरीदी की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट पर माल वाहकों की चेकिंग की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि आज 16 दिसम्बर को लगभग 48 हजार  किसानों से लगभग 2 लाख  04 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है, इसके अलावा ऑनलाइन प्राप्त टोकन के जरिए किसानों से 53 हजार 270 टन  धान की भी खरीदी हुई हैं। आगामी दिवस की धान खरीदी के लिए 70,356 टोकन तथा टोकन तुंहर हाथ एप के जरिये 19,481 टोकन ऑनलाइन जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना: 21 फरवरी तक सभी शहरों में हो जाएगी शुरूआत, सीएम की घोषणा पर अमल शुरू
पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद का निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने किया शोक व्यक्त
लगातार चौथे दिन एक लाख से कम केस… बीते 24 घंटों में 1.34 लाख से अधिक मरीज हुए स्वस्थ्य… 3,403 की मौत
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने अनब्रांडेड प्रीपैक्ड खाद्यान्नों पर लगे 5 प्रतिशत जीएसटी से छूट के लिए रखी मांग
दो साल की सजा के बाद विधानसभा की सदस्यता रद्द, आजम खान के बेटे अब्दुल्ला की विधायकी छिनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Exclusive : क्रेडा के सदस्य विजय साहू से सीधी बात, सरकार के चार वर्षों को बताया गौरवपूर्ण… मुख्यमंत्री भूपेश ने बढ़ाया प्रदेश का मान
Next Article न्याय के चार साल: छत्तीसगढ़ में और बढ़ेगा बिजली का उत्पादन, सरकार के निर्णय से बदलेगी राज्य की उत्पादन क्षमता

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?