ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: EWS कोटा नियमों में इस साल बदलाव नहीं करेगी मोदी सरकार, 8 लाख ही होगी आय सीमा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

EWS कोटा नियमों में इस साल बदलाव नहीं करेगी मोदी सरकार, 8 लाख ही होगी आय सीमा

By @dmin
Published: January 2, 2022
Share
मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम
मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)।केंद्र सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की पहचान के लिए मौजूदा वार्षिक आय सीमा आठ लाख रुपये के साथ जारी रखने का फैसला किया है। सुप्रीम कोर्ट के समक्ष दायर एक हलफनामे में केंद्र ने बताया कि मानदंडों के पुनर्मूल्यांकन के लिए सरकार द्वारा गठित समिति ने सुझाव दिया कि मौजूदा मानदंडों को इस साल की काउंसलिंग और प्रवेश के लिए जारी रखा जा सकता है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने बताया कि आठ लाख रुपए तक की आयवर्ग वाले अभ्यर्थियों को NEET कोर्स में दाखिला देना चाहती है।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में शनिवार को दायर एक हलफनामे में केंद्र सरकार ने ने समिति की एक रिपोर्ट की एक प्रति भी संलग्न की। इसके साथ ही बताया गया कि केंद्र सरकार ने समिति की सिफारिशों को स्वीकार करने का निर्णय लिया है, जिसमें नए मानदंडों को संभावित रूप से लागू करने की सिफारिश भी शामिल है। पूर्व वित्त सचिव अजय भूषण पांडे, सदस्य सचिव आईसीएसएसआर वीके मल्होत्रा ​​और प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल की तीन सदस्यीय समिति ने 31 दिसंबर को केंद्र को सौंपी थी।

हालांकि इस समिति द्वारा केंद्र सरकार को सौंपी गई अपनी रिपोर्ट में बताया गया कि समिति इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि मौजूदा वार्षिक आय आठ लाख रुपये का मानदंड अधिक समावेशी नहीं है। केंद्र सरकार ने इसी कमेटी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि कोर्ट इसे कम से कम इस साल के लिए मंजूरी दे तो दाखिले के लिए काउंसिलिंग शुरू की जाए। साथ ही केंद्र ने यह भी कहा कि अगले सत्र से EWS के मापदंडों में बदलाव किया जा सकता है। इस मामले पर 6 जनवरी को सुनवाई होनी है।

सरकार ने जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुआई वाली पीठ को बताया कि याचिकाएं दाखिल होने के बाद कोर्ट ने उन पर सुनवाई करते हुए काउंसिलिंग पर रोक लगा रखी है, इसलिए अब मौजूदा नियम शर्तों और मापदंडों पर काउंसलिंग की इजाजत दी जाए। अगले सत्र के लिए इनमे कमेटी समुचित व्यावहारिक बदलाव कर देगी। यानी EWS कोटे के लिए बुनियादी शर्तों में निजी मकान, घरेलू संपत्ति आदि के मुद्दों पर भी एक्सपर्ट कमेटी समुचित अध्ययन कर अपनी सिफारिशें देगी।

बता दें कि केंद्र सरकार ने 25 नवंबर 2021 को सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि आठ लाख रुपये तक सालाना आय की सीमा तय करने पर उठाए गए सवालों को लेकर वह एक एक्सपर्ट कमेटी बनाएगी जो एक महीने में सिफारिश देगी और फिर काउंसिलिंग की जाएगी। केंद्र ने 30 नवंबर को वित्त सचिव अजय भूषण पांडे की अगुआई में कमेटी बनाई। इसमें अन्य सदस्य ICSSR के सदस्य सचिव प्रोफेसर वीके मल्होत्रा और सरकार के प्रमुख वित्तीय सलाहकार संजीव सान्याल हैं।

लद्दाख से नजरें नहीं हटाएगा भारत, सर्दी में भी डटी रहेगी इंडियन आर्मी
छत्तीसगढ़ के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पेश की मिशाल, गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड्स में शामिल
नारी शक्ति वंदन अधिनियम बना कानून, महिला आरक्षण विधेयक को राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी
बीएसपी का दावा: भिलाई टाउनशिप के पानी का रंग हुआ साफ…. गंगरेल के साफ रॉ वाटर आपूर्ति… अब टाउनशिप में मिलेगा साफ पानी
कोरबा में बड़ा हादसा : दीपका माइंस में कोयला निकालते समय मिट्टी धसने से तीन लोगों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सड़क हादसा: बिलासपुर में दो टूरिस्ट बस पलटीं, एक की मौत, 14 से ज्यादा घायल सड़क हादसा: बिलासपुर में दो टूरिस्ट बस पलटीं, एक की मौत, 14 से ज्यादा घायल
Next Article कोरोना को लेकर सोनिया गांधी ने की सीएम बघेल से बात, सीएम ने कहा-सारे आवश्यक व्यवस्थाएं दुरूस्त कोरोना को लेकर सोनिया गांधी ने की सीएम बघेल से बात, सीएम ने कहा-सारे आवश्यक व्यवस्थाएं दुरूस्त
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?