ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजधानी रायपुर में 9 से 19 अप्रैल तक लगाया गया संपूर्ण लॉकडाउन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राजधानी रायपुर में 9 से 19 अप्रैल तक लगाया गया संपूर्ण लॉकडाउन

By @dmin
Published: April 7, 2021
Share
राजधानी रायपुर में 9 से 19 अप्रैल तक लगाया गया संपूर्ण लॉकडाउन
राजधानी रायपुर में 9 से 19 अप्रैल तक लगाया गया संपूर्ण लॉकडाउन
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना की बेतहाशा वृद्धि को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 9 से 19 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। बता दें कि सरकार ने यह फैसला एक दिन में रिकॉर्ड 2821 मामले सामने आने के बाद लिया है। पिछले 24 घंटे में रायपुर में इस खतरनाक वायरस से 26 लोगों की जान चली गई। राजधानी में पहली मौत 29 मई को हुई थी। कलेक्टर एस भारती दासन ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि इस दौरान जिले की सभी सीमाएं सील रहेंगी। उन्होंने बताया कि दूध वितरण के लिए समय निर्धारित किया गया है। शराब दुकानें, पर्यटन स्थल, शासकीय एवं निजी कार्यालय बंद रहेंगी। सरकार से अनुमति प्राप्त परीक्षाओं को छोड़कर बाकी अन्य परीक्षाए स्थगित रहेंगी।

लॉकडाउन के दौरान इन नियमों का करना होगा पालन

  • रायपुर में प्रवेश करने वाले यात्री को ई-पास के माध्यम से प्रवेश मिलेगा
  • कोरोना टीकाकरण के लिए व्यक्तियों को छूट दी जाएगी
  • सभी धार्मिक संस्थाएं बंद रहेंगी
  • शहर की सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी 
  • आपातकाल में चार पहिया वाहन, ऑटो में ड्राइवर सहित अधिकतम तीन लोगों को अनुमति मिलेगी
  • मीडिया कर्मी  घर से ही काम करेंगे। अतिरिक्त गंभीर स्थिति में आफिस आने पर आईडी कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा
  • केवल दूध, पेट्रोल पंप और मेडिकल सेवाएं ही होंगी संचालित
  • बेवजह वाहनों को दुरुपयोग किया गया, तो 15 दिन के लिए वाहन होंगे जब्त
  • रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के लिए टैक्सी सेवाए चालू रहेगा

दूध वितरण और समाचार पत्रों के वितरण का समय जान लें
दूध वितरण और समाचार पत्रों के वितरण की सुबह 6 से 8 बजे और शाम 5 बजे से शाम 6:30 तक अनुमति होगी। दूध वितरण के लिए दुकान नहीं खोली जाएंगी। दुकान के सामने सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए दूध वितरण किया जाएगा।

गंभीर रूप से बीमार लोगों को बेड उपलब्ध कराएं: बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अस्पताल प्रबंधन बीमारी की गंभीरता के आधार पर मरीजों को अस्पताल में बिस्तर उपलब्ध कराएं। राज्य में जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह कोरोना वायरस संक्रमण की गंभीरता के हिसाब से मरीजों को अस्पतालों में बिस्तर उपलब्ध कराएं न कि किसी सिफारिश या दबाव में। बघेल ने कहा कि मरीजों को किसी सिफारिश या दबाव के आधार पर बिस्तर नहीं उपलब्ध कराएं जाए जिससे केवल जरूरतमंद मरीजों को ही बिस्तर उपलब्ध हो सकेंगे और अनावश्यक रूप से कोई बिस्तर नहीं ले सकेगा।

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब तक के सबसे खतरनाक दौर में
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब तक के सबसे खतरनाक दौर में पहुंच गई है। राज्य में अप्रैल के पहले 6 दिनों में 37 हजार मरीज मिल चुके हैं। औसतन 6 हजार से अधिक नए पॉजिटिव रोज मिल रहे हैं। मंगलवार को राज्य में रिकॉर्ड 9,921 केस मिले और 53 लोगों की मौतें हुई हैं। प्रदेश में रोजाना औसतन 14 से ज्यादा मरीजों की जान कोरोना से गई है।  

डिप्टी सीएम साव से मिले दीपक ताराचंद साहू और दया सिंह, गुलदस्ता भेंटकर दी बधाई
प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गर्लफ्रेंड के भाई सहित पांच आरोपी गिरफ्तार, मातर कार्यक्रम में हुई थी वारदात
CG Crime : एकतरफा प्यार में युवक ने लड़की का रेता गला… गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती
दूसरे चरण के मतदान के लिए चौथे दिन 203 नामांकन दाखिल, 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अब तक भरे गए 367 नामांकन पत्र
सीएम बघेल ने वर्चुअल बैठक में प्रदेश के पदाधिकारियों से की चर्चा…. जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू ने दिए कई अहम सुझाव…. प्रदेश में शनिवार व रविवार को रहे पूर्णत: लॉकडाउन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article There is no starvation in lockdown, so foot packets are being delivered लॉकडाउन में कोई ना रहे भूखा इसलिए जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं फुट पैकेट, आयुक्त ने की भोजन वितरण के लिए नोडल अधिकारी सहित कर्मचारियों की नियुक्ति
Next Article Kovid Care Center of Aggarwal Samaj started… facility will be of 21 beds अग्रवाल समाज का कोविड केअर सेंटर शुरू… 21 बेड की होगी सुविधा, 75 बेड तक किया जाएगा विस्तारित… आईजी सिन्हा व कलेक्टर भुरे ने किया शुभारंभ

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?