ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: युवा चौपाल में युवाओं का जोश हाई, लक्ष्मी नगर घर-घर दस्तक दे विधायक रिकेश सेन रवाना हुए दंतेवाड़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

युवा चौपाल में युवाओं का जोश हाई, लक्ष्मी नगर घर-घर दस्तक दे विधायक रिकेश सेन रवाना हुए दंतेवाड़ा

By Mohan Rao
Published: April 8, 2024
Share
विधयक रिकेश सेन ने घर-घर दी दस्तक
SHARE

भिलाई। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वैशाली नगर विधानसभा में विधायक रिकेश सेन जहां दुर्ग लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को जिताने जनसंपर्क के माध्यम से वार्डवार समाज के विभिन्न वर्ग के बीच पहुंच रहे हैं वहीं युवा चौपाल में युवाओं के लिए मोदीजी की जनोपयोगी योजना की जानकारी दे उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने प्रेरित भी कर रहे हैं।

विधायक रिकेश सेन ने सोमवार की सुबह शंकराचार्य कालेज के समीप युवाओं की चौपाल में युवा संपर्क अभियान के दौरान बताया कि वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में युवा चौपाल लगाकर मतदान की शक्ति एवं मतदान जागरूकता के साथ ही केन्द्र सरकार द्वारा युवाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उनके द्वारा दी जा रही है। इसी कड़ी में भाजपा की युवा इकाई युवा मोर्चा के साथ  शहर के हर प्रमुख स्थलों पर अलग-अलग वार्डो में युवा चौपाल का आयोजन किया जा रहा है जिसमें  युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विभिन्न योजनाएं जिनसे युवाओं को सीधा लाभ पहुंच रहा है, से युवाओं को अवगत करवाया जा रहा है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने इस दौरान दुर्ग लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए युवा संपर्क किया गया।

इसके पश्चात दोपहर 12 बजे से विधानसभा के वार्ड-9 राजीव नगर और 1 बजे से वार्ड-10 लक्ष्मी नगर में विधायक रिकेश सेन ने भाजपा, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जनसंपर्क किया। श्री सेन ने कहा कि लोगों का उत्साह बता रहा है कि निश्चित तौर पर भाजपा इस बार 400 के पार सीटें लाएंगी। मोदीजी की गारंटी और छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव सरकार की योजनाएं जनता हाथों हाथ ले रही है। महतारी वंदन योजना ने महिलाओं के बीच मोदीजी की गारंटी को प्रमाणित किया है। युवाओं में मोदीजी की कार्यशैली प्रेरणादायी है और लोग उनके दमदार नेतृत्व को बेहतर बता रहे हैं। जनसंपर्क के पश्चात भाजपा संगठन के निर्देश पर निश्चित कार्यक्रम अनुसार विधायक रिकेश सेन सामाजिक बैठक लेने दंतेवाड़ा रवाना हुए। वो आज रात दंतेवाड़ा और कल जगदलपुर बैठक लेकर कल शाम भिलाई लौटेंगे।

देश के पर्यटन नक्शे में उभरकर सामने आएंगे सरगुजा संभाग के सीतामढ़ी-हरचौका और रामगढ़…. राम वन गमन परिपथ के उद्घाटन से पर्यटकों को मिलेगी नयी सौगात
CG Breaking : शादी समारोह में सिरफिरे ने किया एसिड अटैक, दूल्हा-दुल्हन सहित 10 झुलसे
जनता से मिले विधायक देवेंद्र यादव: विकास कार्यों का किया निरीक्षण… समस्याओं का किया तत्काल निदान
बड़ी कार्रवाई : पुलिस की पकड़ में आए 24 ऑनलाइन सट्‌टेबाज… 8 थानों की पुलिस ने कसा सिकंजा
किसान, मजदूर और व्यापारी, हर वर्ग के लोगों में खुशी का माहौल: मुख्यमंत्री बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ब्लैकमेल कर अश्लील वीडियो बनवाया और कर दिया वायरल, युवती की शिकायत पर पुलिस के हत्थे चढ़ा बदमाश 
Next Article रफ्तार का कहर : जगदलपुर में माजदा की चपेट में आए स्कूटी सवार, दो की मौके पर मौत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?