ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ब्लैकमेल कर अश्लील वीडियो बनवाया और कर दिया वायरल, युवती की शिकायत पर पुलिस के हत्थे चढ़ा बदमाश 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

ब्लैकमेल कर अश्लील वीडियो बनवाया और कर दिया वायरल, युवती की शिकायत पर पुलिस के हत्थे चढ़ा बदमाश 

By Mohan Rao
Published: April 8, 2024
Share
आरोपी गिरफ्तार
SHARE

जशपुर। जिले की पत्थलगांव पुलिस ने एक युवती की अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। युवक ने पहले युवती से वाट्सएप पर चैटिंग की और उसके बाद फोटो एडिट कर अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर न्यूड वीडियो बनवाया। युवती ने डर के मारे वीडियो बनाकर दे दिया तो युवक ने मिलने की जिद की और मना करने पर युवती का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। इस मामले में युवती की शिकायत पर पत्थलगांव पुलिस ने बदमाश युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना के संबंध में पत्थलगांव पुलिस ने बताया कि क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती ने अपने परिजनों के साथ पहुंचकर रविवार को शिकायत दर्ज कराई। युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वह बिलासपुर में रहकर पढ़ाई करती है। उसे पत्थलगांव के रहने वाले जतिन अग्रवाल ने अपने मोबाईल से वाट्सएप किया एवं चैट करने लगा। बीच-बीच में वह प्रार्थिया को फोन भी करता था। जतिन अग्रवाल के फोन करने पर युवती उसे अनदेखा करने लगी। इस पर जतिन अग्रवाल ने फोन कर उसकी फोटो को अश्लील फोटो के साथ एडिट कर वायरल करने की धमकी दी।

इसके बाद जतिन अग्रवाल ने युवती से अश्लील वीडियो बनाकर भेजने कहा। युवती ने घबराहट में वीडियो बनाया और जतिन को भेजकर कहा कि वह इस वीडियो को किसी को न दिखाए। इसके बाद जतिन का हौसला बढ़ गया और उसने युवती से मिलने की जिद करने लगा। युवती ने मना किया तो उसने वह अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद युवती ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जतिन अग्रवाल को बिलासपुर से हिरासत में लिया और थाना पत्थलगांव लाया गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया और घटना में प्रयुक्त मोबाइल सिम को उसने तोडकर फेंक देना बताया। इस मामले में पत्थलगांव पुलिस ने धारा 354(ग), 509(ख), 201, 67(ए) आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी जतिन अग्रवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। इस पूरी कार्रवाई में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक भानुप्रताप चन्द्राकर, एएसआई नसरूद्दीन अंसारी, प्रधान आरक्षक अनंत मिराज, आरक्षक मुकेश पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। एसपी  शशि मोहन सिंह ने कहा कि इस मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच हो रही है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

भिलाई इस्पात संयंत्र में हादसे के बाद पुलिस ने मानी सुरक्षा में लापरवाही: बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ अपराध दर्ज… एफआईआर में इनके भी नाम शामिल
केंद्र सरकार ने रद्द किए 4.39 करोड़ राशन कार्ड, कहीं आपके राशन कार्ड पर तो नहीं चली तलवार
Breaking News : छत्तीसगढ़ में 2019 के पहले रजिस्टर्ड वाहनों पर अब एचएसआरपी चिन्ह लगाना अनिवार्य… जानिए क्यों है जरूरी
65 वां वार्षिक रेलवे राष्ट्रीय पुरस्कार: रायपुर रेल मंडल परिचालन के क्षेत्र में 10 वें स्थान से 8 वें स्थान पर…. पुरस्कृत होंगे रायपुर रेल मंडल के दो अधिकारी
किस टीम में शामिल होंगे भज्जी? कहा- कई पार्टियों से मिले हैं ऑफर, सिद्धू से मिलने की वजह भी बताई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai : नाली में कचरा व अतिक्रमण कर जाम करने वालों से निगम ने वसूला जुर्माना
Next Article युवा चौपाल में युवाओं का जोश हाई, लक्ष्मी नगर घर-घर दस्तक दे विधायक रिकेश सेन रवाना हुए दंतेवाड़ा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?