ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Entertaintment: मिलिये ‘हप्पू की उलटन पलटन’ की नई दबंग दुल्हनिया ‘राजेश’ ऊर्फ गीतांजलि मिश्रा से
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

Entertaintment: मिलिये ‘हप्पू की उलटन पलटन’ की नई दबंग दुल्हनिया ‘राजेश’ ऊर्फ गीतांजलि मिश्रा से

By Om Prakash Verma
Published: July 24, 2023
Share
Entertaintment: मिलिये 'हप्पू की उलटन पलटन' की नई दबंग दुल्हनिया 'राजेश' ऊर्फ गीतांजलि मिश्रा से
Entertaintment: मिलिये 'हप्पू की उलटन पलटन' की नई दबंग दुल्हनिया 'राजेश' ऊर्फ गीतांजलि मिश्रा से
SHARE

भारतीय टेलीविजन अधिकांश घरों में मनोरंजन का एक महत्वपूर्ण स्रोत रहा है और इसने कई ऐसे आकर्षक एवं आनंददायक किरदारों की पेशकश की है, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। एण्डटीवी का घरेलू कॉमेडी ‘हप्पू की उलटन पलटन’ में राजेश एक ऐसा ही प्यारा किरदार है। दर्शक जल्द ही एक नई अभिनेत्री को शो में राजेश का किरदार निभाते देखेंगे। टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री गीतांजलि मिश्रा इस किरदार को निभाने वाली हैं। गीतांजलि मिश्रा अपनी बेमिसाल अभिनय क्षमता और टेलीविजन शोज एवं वेब सीरीज में उत्कृष्ट परफॉर्मेंसेज के लिये मशहूर हैं।

बेहद लोकप्रिय शो ‘हप्पू की उलटन पलटन’ में राजेश का किरदार निभाने का मौका मिलने पर अपनी खुशी का इजहार करते हुये, गीतांजलि मिश्रा ने कहा, ”भारत के सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक ‘राजेश’ की भूमिका निभाने का मौका मिलने पर मैं बहुत खुश हूं। बतौर दर्शक मुझे हमेशा से ही यह शो पसंद रहा है और इसके दिलचस्प किरदारों एवं मजेदार कहानियों में सभी का दिल जीता है। इस शो में हमेशा ही दर्शकों का मनोरंजन किया है और उनके लिये मजेदार एवं रोमांचक कहानियों की पेशकश की है। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे किसी ऐसे किरदार को निभाने का मौका मिलेगा, जिसे मैं टेलीविजन पर देखना पसंद करती हूं। मैं बहुत ज्यादा खुश हूं और मुझे ज्यादा खुशी इस बात की हो रही है कि मुझे योगेश त्रिपाठी (दरोगा हप्पू सिंह), हिमानी शिवपुरी (कटोरी अम्मा) और पलटन के दूसरे कमाल के परफॉर्मर्स के साथ स्क्रीन शेयर करने का अवसर मिला है।

मैं एण्डटीवी और प्रोड्यूसर्स संजय एवं बेनिफर कोहली जी की दिल से आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मुझे यह अद्भुत अवसर दिया। मैं खुद को बेहद सौभाग्यशाली और खुशनसीब मानती हूं। मेरे परिवार वाले और दोस्त भी मेरी ही तरह मुझे नई राजेश के रूप में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”

राजेश का किरदार निभाने पर, गीतांजलि ने कहा, ”किसी स्थापित किरदार को निभाना आसान काम नहीं होता, क्योंकि दर्शक उस किरदार और कलाकार दोनों से ही काफी गहराई से जुड़े होते हैं। मैं तहेदिल से इस जिम्मेदारी को उठाने के लिये पूरी तरह से तैयार हूं। मुझे पूरा यकीन है कि मैं इस किरदार को अच्छी तरह से निभाने में सक्षम हो पाऊंगी, क्योंकि मैं इस किरदार की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं और मैंने इस शो को बहुत करीब से देखा है। मैं किरदार की बारीकियों को पकडऩे और इसके अपीयरेंस एवं अंदाज को बनाये रखते हुये इसे और भी दिलचस्प बनाने पर फोकस कर रही हूं। मैं राजेश की ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और अनूठे अंदाज की प्रशंसक हूं।

राजेश एक दमदार व्यक्तित्व वाली जिंदादिल और निडर महिला है। वह अपने विचारों को बेखौफ रखती है और अपने पति हप्पू या सास कटोरी अम्मा से कभी भी आसानी से हारी नहीं है। इसके अलावा, वह घर में बॉलीवुड ड्रामा का टच और मनोरंजन भी लेकर आती है। तो नई राजेश को देखने के लिये तैयार हो जाइये, जो आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर बहुत जल्द मनोरंजन, ग्लैमर और घरेलू कॉमेडी की अतिरिक्त खुराक लेकर आयेगी। मुझे भरोसा है कि दर्शक भी मेरी तरह उत्सुक होंगे और अपनी नई दबंग दुल्हनिया का दिल खोलकर स्वागत करते हुये मुझ पर अपना प्यार बरसायेंगे। गीतांजलि मिश्रा को नई राजेश के रूप में देखिये ‘हप्पू की उलटन पलटन’ में, हर सोमवार से शुक्रवार, रात 10:00 बजे सिर्फ एण्डटीवी पर!

राज्यसभा में हंगामे पर कार्रवाई: संजय सिंह व ब्रायन सहित आठ विपक्षी सांसद निलंबित
एनआईटी में प्रवेश के लिए नियमों में ढील, जेईई मेन के साथ 12वीं पास होना पर्याप्त
चीतल के अवैध शिकार में पांच आरोपियों को जेल, मुख्य अरोपी के घर ली गई गहन तलाशी
केन्द्र सरकार की अतिरिक्त सचिव पहुंची कांकेर, मावा मोदोल एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय का किया निरीक्षण
सरकार का बड़ा अभियान: देश के सभी राज्यों में दो जनवरी से कोरोना वैक्सीन का ड्राय रन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : रात में खाने में मछली नहीं दी तो सौतेले बेटों ने कर दी पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Next Article शिवनाथ में स्नान कर कांवड़ में जल लेकर पैदल निकले विधायक देवेंद्र यादव, देवबलौदा के प्राचीन शिवमंदिर में किया रुद्राभिषेक

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?