ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने किया स्लम स्वास्थ्य योजना के ऑनलाईन डैशबोर्ड और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का गिफ्ट पैक जोरन लॉन्च… जाने डैशाबोर्ड की खासियत और क्या है जोरन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री ने किया स्लम स्वास्थ्य योजना के ऑनलाईन डैशबोर्ड और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का गिफ्ट पैक जोरन लॉन्च… जाने डैशाबोर्ड की खासियत और क्या है जोरन

By @dmin
Published: November 1, 2021
Share
The Chief Minister launched the online dashboard of the Slum Health Scheme and the gift pack
The Chief Minister launched the online dashboard of the Slum Health Scheme and the gift pack
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के ऑनलाईन डैशबोर्ड और महिला स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए छत्तीसगढ़ के पारम्परिक व्यंजनों के स्मॉर्ट फूड वर्जन जोरन का गिफ्ट पैक लॉच किया। व्यंजनों के इस पैक में बाजरा की बर्फी, दरभा कॉफी, रागी के कुकीज़, बाजरा और बस्तर काजू के कुकीज, मिलेट से बने पीडिय़ा, पपची, ठेठरी आदि शामिल हैं।

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के ऑनलाईन डैशबोर्ड से नागरिक घर बैठे ही मुफ्त में इलाज कराने हेतु अग्रिम अपॉइनमेंट ले सकेंगे। साथ ही देख पाएंगे की मोबाईल मेडिकल यूनिट की गाड़ी उनके एरिया में कब आने वाली है। इस डैशबोर्ड से अब इलाज और आसान होगा। इस डैशबोर्ड पर मरीजों की दवा पर्ची और जांच रिपोर्ट भी ऑनलाईन उपलब्ध होगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए नागरिकों को ऑनलाईन डैशबोर्ड पर पंजीयन कराना होगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर एक वर्ष पहले 1 नवंबर 2020 को राज्य के स्लम क्षेत्रों के नागरिकों को नि:शुल्क और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत 14 नगर निगम क्षेत्रों में 60 मोबाईल मेडिकल यूनिटों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को उनके मोहल्ले में ही इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। मात्र एक वर्ष में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के जरिए 11 लाख से अधिक नागरिकों का मुफ़्त में उपचार कर उन्हें स्वास्थ लाभ दिया जा चुका है। मोबाईल मेडिकल यूनिट द्वारा एक वर्ष में 16 हजार 700 कैम्प आयोजित किए गए हैं।

नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी ने इस अवसर पर बताया कि मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना को नागरिकों के लिए और अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से स्लम स्वास्थ्य योजना का डैशबोर्ड लांच किया जा रहा है। उन्होंने जोरन गिफ्ट पैक के संबंध में बताया कि छत्तीसगढ़ में बेटी को विवाह के समय उपहार स्वरूप झांपी में रखकर व्यंजन देने की परम्परा है, जिसके नाम पर इस गिफ्ट पैक का नामकरण ÓजोरनÓ किया गया है।

उन्होंने बताया कि शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत रायपुर में कार्यरत महिला स्व सहायता समूहों द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों का स्मार्ट फूड वजऱ्न ÓजोरनÓ गिफ्ट पैक तैयार किया गया है, जिसमें स्व सहायता समूहों द्वारा मिलेट, गौठानों में तैयार किया गए शुद्ध घी, गुड़, बस्तर कॉफी, दरभा काजू आदि से तैयार व्यंजनों को शामिल किया गया है। त्यौहारों के मौके पर लोग एक-दूसरे को उपहार देने इस गिफ्ट पैक का उपयोग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि मिलेट मिशन के एकीकृत मॉडल के रूप में वैल्यू चेन और मार्केट भी विकसित किया जा रहा है । इसके लिए बाजार में अच्छी ब्रांडिंग के साथ जोरन उत्पाद की अमेजॉन आदि प्लेटफार्म पर उपलब्धता के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिकों द्वारा मिलेट से बने उत्पादों को पौष्टिक एवं स्मार्ट फूड की संज्ञा दी गई है।

रायपुर शहर की स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने जोरन ब्रांड नेम से मिलेट स्मार्ट फूड तैयार किया है। जोरन में बाजरा की बर्फी, दरभा कॉफी और रागी के कुकीज, बाजरा और बस्तर के काजू के कुकीज, मिलेट से बने पीडिय़ा, पपची, ठेठरी जैसे 14 स्मार्ट फूड उत्पाद शामिल किए गए हैं।

मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वनमंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिय़ा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोकसभा सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम,अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, छत्तीसगढ़ विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, सामान्य प्रशासन के सचिव डीडी सिंह, विशेष सचिव कृषि डॉ.एस.भारतीदासन, छत्तीसगढ़ राज्य शहरी विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौमिल रंजन चौबे सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सक्ती जिले के नवनिर्माण में सभी की भागीदारी होगी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
धर्मेंद्र यादव छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के निविरोध अध्यक्ष निर्वाचित
छत्तीसगढ़ में आज 6 हजार से ज्यादा जोड़ों का होगा सामहिक विवाह, सरकार बनेगी साक्षी
पाटन पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- खेती के लिए सिंचाई से लेकर विपणन तक हर मोर्चे में पहल कर रही सरकार
Big Breaking: छत्तीसगढ़ में आयोग, निगम, मंडल, बोर्ड और प्राधिकरणों में नियुक्ति की तीसरी सूची जारी, जंबो सूची में इन्हें मिली जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बम धमाका मामला: विशेष अदालत ने कहा- दोषियों को समाज में रहने की अनुमति देना आदमखोर तेंदुए को खुला छोडऩे के समान पटना सीरियल ब्लास्ट में एनआईए कोर्ट का फैसला: 9 में से चार आतंकियों को फांसी…. जाने बाकि 5 आरोपियों को क्या मिली सजा
Next Article 14000 वॉलंटियर्स जलाएंगे साढ़े नौ लाख दीये, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी! 14000 वॉलंटियर्स जलाएंगे साढ़े नौ लाख दीये, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी!

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?